-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Yrkkh Upcoming Twist Abhira Gets Punished For Kesari Mistake Mayra In Trouble
YRKKH Upcoming Twist: अभिरा को मिली केसरी की गलती की सजा, मायरा पर टूटा मुसीबत का पहाड़
- Written By: सोनाली झा
YRKKH Update: ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों हाई-वोल्टेज ड्रामा चल रहा है। ताज़ा प्रोमो और स्पॉयलर्स बताते हैं कि आने वाले एपिसोड्स में अभिरा और मायरा दोनों की ज़िंदगी में भूचाल आने वाला है।

अभिरा को मिली केसरी की गलती की सजा
YRKKH Spoiler: स्टार प्लस का लोकप्रिय शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (YRKKH) अपने नए ट्रैक से दर्शकों को लगातार बांधे हुए है। शो में अरमान और अभिरा के रिश्ते पर संकट के बादल और गहराते जा रहे हैं। वहीं, आने वाले एपिसोड्स में कहानी और भी रोमांचक मोड़ लेने वाली है, जहां अभिरा को ऐसी सजा मिलती है जिसकी गलती उसने की ही नहीं, और मायरा एक बड़ी मुसीबत में फंस जाती है।
नए प्रोमो में दिखाया गया है कि अभिरा को सफाई का काम दिया जाएगा। वह ईमानदारी से सफाई में लग भी जाती है, लेकिन केसरी उसकी राह में रोड़े अटकाना शुरू कर देती है। जैसे ही अभिरा सफाई करती है, केसरी गंदे पैर लेकर अंदर चली आती है। अभिरा फिर से सफाई करती है, लेकिन केसरी यह सिलसिला यहीं नहीं रोकती।
केसरी की करतूत
इसके बाद केसरी अभिरा को परेशान करने के लिए अपनी हद पार कर देती है। वह गोबर लगे पैर पोछे वाली बाल्टी में डाल देती है और बाल्टी को गिरा भी देती है। इस सबका अंजाम अभिरा को भुगतना पड़ता है। वॉर्डन जब आती है और सफाई नहीं देखकर भड़क जाती है, तो अभिरा पूरी बात समझाने की कोशिश करती है। लेकिन वॉर्डन उसकी एक नहीं सुनती और गुस्से में उसके विजिटेशन राइट्स कैंसिल कर देती है।
सम्बंधित ख़बरें
भोजपुरी बवाल में मचा बवाल, बीच में शो छोड़कर चले गए पवन सिंह, निरहुआ हुए भावुक, तेज प्रताप यादव भी रह गए हैरान
ऑडिशन दिया, लेकिन नहीं हुआ सिलेक्शन, रामायण को लेकर श्रीनिधी शेट्टी बोलीं, साई पल्लवी को बताया परफेक्ट सीता
नहीं रहे महाभारत के अश्वत्थामा, कैंसर से लंबी जंग हार 74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए प्रदीप रावत
JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों के समर्थन में उतरीं सोनाक्षी सिन्हा, पूछा- ये सब कब बंद होगा?
अरमान से मिलने की उम्मीद टूटी
विजिटेशन राइट्स कैंसिल होने पर अभिरा रो पड़ती है। वह कहती है कि मेरे विजिटेशन राइट्स मत छीनिए। मैं अरमान से मिल नहीं पाऊंगी। मुझे उससे पूकी के बारे में पूछना है। ऐसा लग रहा है जैसे भगवान कोई संकेत दे रहे हों, कुछ गलत होने वाला है।” यह सीन दर्शकों को भावुक कर देगा।
मायरा के साथ बड़ा हादसा
इसी बीच कहानी में एक और बड़ा ट्विस्ट जुड़ता है। सीन बदलते ही मायरा स्क्रीन पर दिखाई देती है। मायरा एक अनजान आदमी से पूछती है कि अंकल, जेल कहां है? लेकिन तभी अचानक कुछ लोग आकर उसे किडनैप कर लेते हैं। यह मोड़ दर्शकों को चौंका देगा क्योंकि अब सवाल यह है कि मायरा को अगवा करने वाला कौन है और इसके पीछे किसकी साजिश है।
ये भी पढ़ें- बागी 4 की एडवांस बुकिंग ने मचाया धमाल, 24 घंटे में बिके हजारों टिकट
आने वाले एपिसोड होंगे और दिलचस्प
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के मेकर्स धीरे-धीरे कहानी को और पेचीदा बना रहे हैं। अभिरा और अरमान के रिश्ते की परीक्षा के साथ-साथ मायरा का अपहरण नए ट्रैक की नींव रखता दिख रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या अरमान अभिरा की मदद कर पाएगा और मायरा किस तरह से बचकर बाहर आएगी।
Yrkkh upcoming twist abhira gets punished for kesari mistake mayra in trouble
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पूरे देश के भ्रष्टतंत्र को सुधरेगा कॉकरोच, अभिजीत दीपके ने बताया CJP का फ्यूचर प्लान, अगला पड़ाव झारखंड
Aug 05, 2026 | 12:46 PMजर्जर हुए गोंदिया के 40 साल पुराने सरकारी छात्रावास, 570 विद्यार्थियों की सुरक्षा पर मंडराया रहा खतरा
Aug 05, 2026 | 12:40 PMरुपाली चाकणकर की छुट्टी के बाद वैशाली नागवड़े बनीं NCP की महिला प्रदेशाध्यक्ष, सुनेत्रा पवार ने सौंपा पत्र
Aug 05, 2026 | 12:39 PMनागपुर MRO में गतिविधियों पर ब्रेक: हड़ताल के बाद सीमित हुआ कामकाज, एयर इंडिया ने नए विमानों का मेंटेनेंस रोका
Aug 05, 2026 | 12:38 PMमेटा पर लटकी कार्रवाई की तलवार…PM मोदी का वीडियो डिलीट करने पर संसदीय समिति सख्त, कहा- माफी मांगो वरना
Aug 05, 2026 | 12:38 PMसुनेत्रा पवार पर टिप्पणी के विरोध में पृथ्वीराज चव्हाण का पुतला दहन, धाराशिव में शिवसेना-NCP में झड़प
Aug 05, 2026 | 12:36 PMPM मोदी ने 37 NDA सांसदों संग की बैठक, दिया बड़ा संदेश, राघव चड्ढा-नितिन नबीन समेत ये सांसद हुए शामिल
Aug 05, 2026 | 12:32 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














