Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twist: मायरा के आंसुओं का बदला लेगा अरमान, अभिरा पर टूटेगा कहर
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Update: ये रिश्ता क्या कहलाता है में मायरा के पैनिक अटैक के बाद कहानी में बड़ा मोड़ आता है। अरमान को लगता है कि अभिरा लौटना नहीं चाहती, जबकि इसके पीछे विद्या की साजिश है।
- Written By: सोनाली झा
ये रिश्ता क्या कहलाता है स्पॉइलर (फोटो- सोशल मीडिया)
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: टीवी के पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। आठ साल की दूरी के बाद अब अभिरा और अरमान की टक्कर एक बार फिर होने वाली है, लेकिन इस बार हालात पहले से कहीं ज्यादा गंभीर हैं। आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान अपनी बेटी मायरा को हॉस्टल भेजने की तैयारी कर रहा है, वहीं अभिरा भी मुक्ति को पढ़ाई के लिए हॉस्टल भेज रही है। संयोग से दोनों एक ही शॉप पर पहुंच जाते हैं।
हॉस्टल में मायरा को अभिरा की याद आ जाती है और वह पैनिक हो जाती है। घबराकर वह कहीं छिप जाती है, जिससे परिवार में हड़कंप मच जाता है। विद्या तुरंत अरमान को मायरा के गायब होने की खबर देती है। अरमान मौके पर पहुंचकर सबको खरी-खोटी सुनाता है। बाद में पता चलता है कि मायरा कार में छिपी है। अरमान उसे ढूंढ लेता है और प्यार से पूछता है कि क्या उसे मां की याद आ रही है। मायरा साफ इनकार कर देती है, लेकिन उसकी आंखों के आंसू बहुत कुछ बयां कर देते हैं।
अतीत की कड़वी यादें आएगी सामने
मायरा की हालत देखकर अरमान को आठ साल पुरानी बातें याद आ जाती हैं, जब अभिरा उसे छोड़कर चली गई थी। उस वक्त छोटी मायरा अपनी मां को बहुत याद करती थी, कमरे से बाहर तक नहीं निकलती थी। दादी सा भी अभिरा को ढूंढने मसूरी तक गई थीं, लेकिन वह नहीं मिली। यहीं से कहानी में असली मोड़ आता है। विद्या झूठ बोलकर अरमान को यकीन दिला देती है कि अभिरा वापस नहीं आना चाहती। जब अरमान खुद फोन करता है तो अभिरा का फोन स्विच ऑफ मिलता है, जिससे उसका गुस्सा और बढ़ जाता है। उधर मायरा की मानसिक हालत बिगड़ती जाती है और वह अपना एग्जाम तक छोड़ देती है।
सम्बंधित ख़बरें
Alliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Alpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
शिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Chauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
अरमान के मन में हैं अभिरा के लिए नफरत
विद्या की चालों के कारण अरमान के मन में अभिरा के लिए नफरत भर जाती है। तभी उसे कस्टडी पेपर्स मिलते हैं, जो अभिरा के नाम से भेजे गए होते हैं। हालांकि यह साजिश भी विद्या की ही होती है। अब सवाल यह है कि क्या अरमान सच जान पाएगा या मायरा के हर आंसू का बदला लेने के लिए वह अभिरा को खून के आंसू रुलाएगा? ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में रिश्तों की जंग और भी तेज होने वाली है।
