- Hindi News »
- Entertainment »
- Year Ender 2025 Box Office Top Actors Akshay Kumar Ajay Devgn Mohanlal
Year Ender 2025: अक्षय कुमार से अजय देवगन-मोहनलाल तक, जानें साल भर कौन रहा बॉक्स ऑफिस का बादशाह?
Year Ender Movies: साल 2025 फिल्मों और स्टार पॉवर के लिए धमाकेदार रहा। अक्षय कुमार से मोहनलाल तक कई सितारों ने धमाकेदार फिल्में रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की, तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।
- Written By: स्नेहा मौर्या

2025 में सबसे ज्यादा फिल्में करने वाले बॉलीवुड स्टार्स (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Highest Grossing Actors 2025: साल 2025 इंडियन सिनेमा के लिए बेहद दमदार साबित हुआ। बड़े बजट की कई मेगा फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की। ‘छावा’, ‘कांतारा: चैप्टर 1’, ‘सैयारा’, ‘कुली’, ‘महावतार नरसिम्हा’ और ‘सितारे जमीन पर’ जैसी फिल्मों ने इस साल थिएटर्स में खूब धमाल मचाया।
इसी बीच कई ऐसे स्टार्स रहे जिन्होंने एक साल में रिकॉर्ड संख्या में फिल्में कीं और दर्शकों के बीच खूब चर्चा में रहे। तो आइए जानते हैं 2025 में किन कलाकारों ने सबसे ज्यादा फिल्में दीं और कैसा रहा उनका बॉक्स ऑफिस सफर।
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार साल 2025 में सबसे ज्यादा फिल्में करने वाले बॉलीवुड स्टार रहे। उनकी ‘स्काई फोर्स’, ‘हाउसफुल 5’, ‘कन्नाप्पा’ और ‘जॉली एलएलबी 3’ रिलीज हुईं। चार में से तीन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की और कुल मिलाकर अक्षय की फिल्मों ने 789.09 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। यह साल उनके लिए मिला-जुला लेकिन मजबूत साबित हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
Jaspal Bhatti Career: जसपाल भट्टी को मिली ‘फ्लॉप शो’ से पहचान, हंसाते-हंसाते दिखाया सिस्टम का आईना
Shankar Mahadevan Breathless Song: इंजीनियर से म्यूजिक आइकन बने शंकर महादेवन, चार नेशनल अवॉर्ड्स से नवाजे गए
Salim Merchant Birthday: पिता के कीबोर्ड से शुरू हुआ सफर, सलीम मर्चेंट ने सुरों से रच दी अपनी दुनिया
‘गोली तो चालैगी…’, पहले मैदान पर अंपायरिंग, अब वीडियो में दिखा दबंग अंदाज, अनिल चौधरी ये स्टाइल हुआ वायरल

अक्षय खन्ना
अक्षय खन्ना के लिए 2025 करियर का सबसे चमकदार वर्ष रहा। उनकी दो फिल्मों ‘छावा’ और ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर कमाई की। दोनों फिल्मों की सफलता ने अक्षय खन्ना को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया और दर्शकों ने उनकी परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की।
धनुष
साउथ सुपरस्टार धनुष की इस साल तीन फिल्में रिलीज हुईं जैसे ‘कुबेरा’, ‘तेरे मेरे इश्क में’ और ‘इडली कढ़ाई’। इन तीनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया। खासकर ‘तेरे इश्क में’ ने दर्शकों को खासा प्रभावित किया।
अजय देवगन
अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’, ‘अजाद’ और ‘रेड 2’ साल 2025 में रिलीज हुईं। इनमें से ‘रेड 2’ को दर्शकों से बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली और फिल्म ने अच्छा बिजनेस किया। अजय एक बार फिर अजय पटनायक के किरदार में लोगों का दिल जीतने में सफल रहे।
ये भी पढ़ें- ‘तेरे इश्क में’ ने मारी बड़ी छलांग, कृति सेनन-धनुष की फिल्म हुई बॉक्स ऑफिस पर हिट, जानें कलेक्शन
जॉन अब्राहम
इसके साथ ही जॉन अब्राहम के लिए साल 2025 खास नहीं रहा है। दरअसल, उनकी ‘द डिप्लोमेट’ और ‘तेहरान’ दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गईं। इन फिल्मों से जॉन को कोई खास फायदा नहीं हुआ।
मोहनलाल
साउथ मेगास्टार मोहनलाल की तीन फिल्में इस साल रिलीज हुईं और सभी ने शानदार प्रदर्शन किया। मोहनलाल की फिल्मों ने मिलकर 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया, जो इस साल की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक रहा।
Year ender 2025 box office top actors akshay kumar ajay devgn mohanlal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Middle East में छिड़ी जंग की मार: दो बांग्लादेशी नागरिकों की मौत और सात घायल, दूतावास अलर्ट पर
Mar 03, 2026 | 10:50 AMChandra Grahan 2026: थोड़ी देर में शुरू होगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें भारत में सटीक समय और सूतक काल
Mar 03, 2026 | 10:48 AMवसुधैव कुटुम्बकम महज नारा नहीं…खामेनेई की हत्या पर मोदी की चुप्पी, सोनिया गांधी ने विदेश नीति पर उठाए सवाल
Mar 03, 2026 | 10:45 AMMan Stuck In Lake Mud: गाद में फंसकर गई जान, नागपुर के सोनेगांव तालाब में दर्दनाक हादसा
Mar 03, 2026 | 10:39 AMकम बजट में बड़ा धमाका, अब और ताकतवर हुआ iPad Air, कीमत वही, स्टूडेंट्स के लिए शानदार मौका
Mar 03, 2026 | 10:37 AMकतर में फंसे भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी, दूतावास ने कहा- एयरस्पेस बंद है, एयरपोर्ट न जाएं
Mar 03, 2026 | 10:36 AMShare Market Closed: होली पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, सोमवार की भारी गिरावट के बाद निवेशकों ने ली राहत की सांस
Mar 03, 2026 | 10:35 AMवीडियो गैलरी

भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM
वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
Feb 28, 2026 | 12:46 PM















