Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 19 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

National Awards 2026: नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिलने पर भावुक हुईं यामी गौतम, बोलीं- ‘मैंने कभी हार नहीं मानी’

Yami Gautam National Award 2026: 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में फिल्म 'आर्टिकल 370' के लिए सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस का पुरस्कार जीतने के बाद यामी गौतम इमोशनल हो गईं और सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया

  • Written By: यति सिंह
Updated On: Jul 19, 2026 | 09:33 AM

यामी गौतम (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Yami Gautam Best Actress: 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की ऑफिशियली अनाउंसमेंट में जैसे ही यामी गौतम का नाम सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस के रूप में गूंजा, उनका बरसों पुराना सपना हकीकत में बदल गया। अपनी बेहतरीन एक्ट्रेस से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाली यामी को यह प्रतिष्ठित सम्मान उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘आर्टिकल 370’ के लिए दिया गया है।

इस ऐतिहासिक कामयाबी के फौरन बाद यामी गौतम के अंदर का गुबार फूट पड़ा और उन्होंने एक बेहद भावुक कर देने वाला पोस्ट लिखकर अपनी खुशियों को फैंस के साथ शेयर किया। यामी गौतम ने साफ तौर पर कहा कि ‘उनके लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का मिलना सिर्फ एक उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह उनके 14 साल के लंबे फिल्मी सफर की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने बताया कि यह सम्मान कोई ऐसा नाम नहीं है जिसे वो बस अपनी फिल्मों की सूची में जोड़ लें, बल्कि यह उनके काम के प्रति अटूट विश्वास और समर्पण की जीत है।’

14 साल बाद सच हुआ वो एक बड़ा सपना

यामी गौतम ने अपनी पोस्ट में बहुत ही संजीदगी के साथ लिखा कि ‘हर कलाकार के सफर में एक ऐसा मोड़ जरूर आता है, जो उसे याद दिलाता है कि तमाम मुश्किलों के बाद भी उसने कभी हार क्यों नहीं मानी। आज उनके जीवन में वही खास पल आ चुका है।

सम्बंधित ख़बरें

खेसारी लाल यादव विवाद के बीच अंजना सिंह का बदला अंदाज, गांव की सड़कों पर दिखीं बेफिक्र, फैंस बोले- जियो शेरनी

‘द ओडिसी’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, तीसरे दिन की करोड़ों की कमाई, बॉलीवुड फिल्मों को दी कड़ी टक्कर

‘मैं उसे जानता ही नहीं’, शाहरुख खान पर बोले अन्नू कपूर- उससे पूछिए, उसने मेरे साथ काम करके कुछ सीखा या नहीं

Dhamaal 4 Collection: ‘द ओडिसी’ की टक्कर के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘धमाल 4’, 125 करोड़ क्लब की ओर बढ़े कदम

यामी के मुताबिक पिछले 14 सालों में उन्होंने सिर्फ और सिर्फ अपने काम के प्रति ईमानदार रहने की पुरजोर कोशिश की है। उन्होंने हमेशा अपनी परफॉर्मेंस को ही अपनी आवाज बनने दिया। यह प्रतिष्ठित सम्मान उनकी उसी उम्मीद, लगन और सिनेमा के प्रति अटूट प्रेम का सबसे खूबसूरत परिणाम है, जिसे उन्होंने बरसों से अपने दिल में संजोकर रखा था।

बहुत खास थी होम प्रोडक्शन की यह कहानी

‘आर्टिकल 370’ यामी गौतम के लिए सिर्फ एक सामान्य सिनेमाई प्रोजेक्ट नहीं था, बल्कि यह उनके दिल के बेहद करीब था। चूंकि यह फिल्म उनके होम प्रोडक्शन के तहत बनी थी, इसलिए इसके साथ उनका एक बहुत ही गहरा व्यक्तिगत और भावनात्मक जुड़ाव था।

यामी ने बताया कि फिल्म के सेट पर होने वाली हर एक चर्चा और हर एक शॉट के पीछे सिर्फ एक ही मकसद था कि इस जरूरी कहानी को पूरी प्रामाणिकता के साथ दुनिया के सामने लाया जाए। इस बड़ी कामयाबी पर उन्होंने नेशनल अवॉर्ड की सम्मानित जूरी का दिल से आभार व्यक्त किया और साथ ही निर्देशक, पूरी स्टारकास्ट और दर्शकों को धन्यवाद दिया जिन्होंने कहानी पर भरोसा जताया।

ये भी पढ़ें: National Awards 2026: सर्वश्रेष्ठ अभिनेता बनने के बाद कार्तिक आर्यन का पहला रिएक्शन वायरल

अपने पोस्ट के आखिरी हिस्से में यामी गौतम ने उन सभी लोगों को याद किया जो हर उतार-चढ़ाव में उनके साथ चट्टान की तरह खड़े रहे। उन्होंने अपने परिवार और शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि जब मंजिल बहुत धुंधली और दूर नजर आ रही थी, तब इन लोगों ने ही उन्हें आगे बढ़ने का हौसला दिया।

यामी गौतम का मानना है कि यह नेशनल अवॉर्ड किसी सफर का अंत नहीं है, बल्कि यह उनके कंधों पर एक बहुत ही बड़ी जिम्मेदारी की नई शुरुआत है। यह सम्मान उन्हें भविष्य में और ज्यादा जोखिम उठाने तथा समाज के लिए मायने रखने वाली सार्थक कहानियां पर्दे पर लाने के लिए प्रेरित करता रहेगा।

Yami gautam national award 2026 emotional post after winning national film award

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 19, 2026 | 09:33 AM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Entertainment News
  • National Film Awards
  • Yami Gautam

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.