Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 20 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Dhamaal 4 Collection: ‘द ओडिसी’ की टक्कर के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘धमाल 4’, 125 करोड़ क्लब की ओर बढ़े कदम

Dhamaal 4 Earnings: धमाल 4 दूसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। 10वें दिन फिल्म ने 10.91 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई दर्ज की और कुल घरेलू कलेक्शन 122.66 करोड़ रुपये पहुंच गया।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jul 19, 2026 | 08:45 PM

धमाल 4 की कमाई (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Dhamaal 4 Collection Day 10: अजय देवगन स्टारर ‘धमाल 4’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के दूसरे हफ्ते में भी फिल्म की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही। खासकर दूसरे शनिवार और रविवार को फिल्म ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। दर्शकों से मिल रहे सकारात्मक रिस्पॉन्स और मजबूत वर्ड ऑफ माउथ का फायदा फिल्म को लगातार मिल रहा है।

बॉक्स ऑफिस पर ‘धमाल 4’ की टक्कर क्रिस्टोफर नोलान की हॉलीवुड फिल्म ‘द ओडिसी’ से हो रही है। हॉलीवुड फिल्म ने 14 करोड़ रुपये की ओपनिंग के बाद दूसरे दिन 22.50 करोड़ और तीसरे दिन 28.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर शानदार पकड़ बनाई। इसके बावजूद ‘धमाल 4’ ने अपनी पकड़ कमजोर नहीं होने दी और भारतीय दर्शकों के बीच लगातार अच्छा प्रदर्शन जारी रखा।

10वें दिन की कमाई ने बढ़ाई उम्मीदें

फिल्म ने 9वें दिन 10.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, जबकि 10वें दिन शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक आधे दिन में ही 10.91 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली। ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, अगर शाम और रात के शो में दर्शकों की अच्छी मौजूदगी रही तो दूसरे रविवार का कलेक्शन 12 से 14 करोड़ रुपये के बीच पहुंच सकता है। इसी के साथ फिल्म की कुल घरेलू कमाई 122.66 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

सम्बंधित ख़बरें

भारत में बरकरार The Odyssey का जलवा, रविवार को हुई 21 करोड़ से ज्यादा की कमाई

राजेश खन्ना की हीरोइन का दर्दनाक अंत, हीरोइन लैला खान मर्डर केस की खौफनाक दास्तान…

रामायण ट्रेलर लॉन्च पर यश की सरप्राइज एंट्री से गूंजा भारत मंडपम्, फैंस के दिलों पर छाए रॉकी भाई

Arjun Kapoor Dating: इस हसीना पर आया अर्जुन कपूर का दिल, लॉर्ड्स से वायरल तस्वीरों पर उठे सवाल

बजट रिकवरी की ओर तेजी से बढ़ रही फिल्म

ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि दूसरे वीकेंड के खत्म होने तक फिल्म आसानी से 125 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘धमाल 4’ का अनुमानित बजट करीब 200 करोड़ रुपये है। वहीं फिल्म का ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 146.10 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। दुनियाभर में भी फिल्म 150 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है, जिससे इसके निर्माताओं को अच्छी उम्मीदें हैं।

ये भी पढ़ें- Lock Upp 2 Twist: ‘गूगल कर लेना, मैं टीवी की प्रिंसेस हूं’, शिवांगी जोशी ने श्रेया कालरा को सुनाई खरी-खोटी

बड़ी रिलीज न होने का मिलेगा फायदा

फिल्म के लिए सबसे बड़ी राहत यह है कि आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ी हिंदी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। ऐसे में ‘धमाल 4’ के पास अपनी कमाई बढ़ाने का अच्छा मौका है। यदि यही रफ्तार बनी रही तो फिल्म जल्द ही 150 करोड़ रुपये के घरेलू क्लब में भी शामिल हो सकती है। कॉमेडी, दमदार स्टारकास्ट और दर्शकों के शानदार रिस्पॉन्स के दम पर ‘धमाल 4’ दूसरे हफ्ते में भी मजबूती से बॉक्स ऑफिस पर डटी हुई है।

Ajay devgn film dhamaal 4 collection day 10 box office earnings

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 19, 2026 | 08:45 PM

Topics:  

  • Ajay Devgn
  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.