Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 18 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Yami Gautam Journey: टीवी ऐड से शुरू हुआ करियर, विक्की डोनर ने दिलाई पहचान, नेशनल अवॉर्ड ने रचा इतिहास

Yami Gautam National Award: यामी गौतम ने आर्टिकल 370 के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। टीवी से करियर शुरू करने वाली यामी ने 'विक्की डोनर' से पहचान बनाई।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jul 18, 2026 | 07:26 PM

यामी गौतम (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Yami Gautam Success Story: बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम ने 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में फिल्म ‘आर्टिकल 370’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का राष्ट्रीय पुरस्कार जीतकर अपने करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। साल 2024 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ समीक्षकों की भी खूब तारीफ बटोरी थी। रिलीज से पहले फिल्म विवादों में भी रही, लेकिन यामी की दमदार परफॉर्मेंस ने हर किसी का दिल जीत लिया। हालांकि, इस मुकाम तक पहुंचने का उनका सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था।

28 नवंबर 1988 को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में जन्मीं यामी गौतम धर फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता मुकेश गौतम पंजाबी फिल्मों के निर्देशक हैं। यामी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई चंडीगढ़ में की और पंजाब यूनिवर्सिटी से लॉ ऑनर्स की पढ़ाई शुरू की, लेकिन एक्टिंग के जुनून ने उन्हें मनोरंजन जगत की ओर खींच लिया। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की और फेयर एंड लवली के विज्ञापन से घर-घर में पहचान बनाई।

विक्की डोनर ने बदल दी किस्मत

यामी गौतम ने 2010 में कन्नड़ फिल्म ‘उल्लासा उत्साह’ से फिल्मों में डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने पंजाबी, तेलुगु, मलयालम और तमिल फिल्मों में भी काम किया। हालांकि, साल 2012 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म ‘विक्की डोनर’ उनके करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुई। आयुष्मान खुराना के साथ निभाए गए आशिमा रॉय के किरदार ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया और कई बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड भी दिलाए।

सम्बंधित ख़बरें

यामी गौतम बनीं बेस्ट एक्ट्रेस, कार्तिक आर्यन और ममूटी ने शेयर किया बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान, राजकुमार राव की फिल्म श्रीकांत को मिला बेस्ट हिंदी फिल्म का अवार्ड

National Film Award Winners List: राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का ऐलान, आनंद एल राय समेत इन कलाकारों ने मारी बाजी

विलियम इस्माइल संग शादी के बंधन में बंधीं जेनिफर विंगेट, खूबसूरत वेडिंग वीडियो ने जीता फैंस का दिल

ये भी पढ़ें- राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का ऐलान, आनंद एल राय समेत इन कलाकारों ने मारी बाजी

कंटेंट-ड्रिवन फिल्मों से बनाई अलग पहचान

इसके बाद यामी ने बदलापुर, काबिल, सनम रे, बाला, उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक, ए थर्सडे, दसवीं, चोर निकल के भागा, ओएमजी 2 और आर्टिकल 370 जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय से अपनी अलग पहचान बनाई। खासकर ‘आर्टिकल 370’ में इंटेलिजेंस ऑफिसर जोनी हक्सर के किरदार ने उनके अभिनय को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। अब इसी फिल्म के लिए मिला नेशनल अवॉर्ड यामी गौतम के अब तक के फिल्मी सफर का सबसे बड़ा सम्मान बन गया है। टीवी विज्ञापन से शुरुआत करने वाली यामी आज भारतीय सिनेमा की राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्रियों की सूची में शामिल हो चुकी हैं।

Yami gautam national award journey from fair and lovely ad to article 370 best actress

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 18, 2026 | 07:26 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • National Film Awards
  • Yami Gautam

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.