Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 20 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘मैं उसे जानता ही नहीं’, शाहरुख खान पर बोले अन्नू कपूर- उससे पूछिए, उसने मेरे साथ काम करके कुछ सीखा या नहीं

Annu Kapoor Reaction: अन्नू कपूर ने एक इंटरव्यू में शाहरुख खान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वह उन्हें व्यक्तिगत तौर पर नहीं जानते। हालांकि उन्होंने शाहरुख को दुनिया के सबसे सफल सितारों में से एक बताया।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jul 19, 2026 | 09:06 PM

अन्नू कपूर और शाहरुख खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Annu Kapoor On Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अन्नू कपूर अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने सुपरस्टार शाहरुख खान और हिंदी सिनेमा में स्टारडम को लेकर खुलकर अपनी राय रखी। अन्नू कपूर ने कहा कि शाहरुख खान आज दुनिया के सबसे बड़े सितारों में शामिल हैं, लेकिन लंबी पारी खेलने के मामले में अमिताभ बच्चन, लता मंगेशकर और आशा भोसले जैसी मिसाल देना आसान नहीं है।

इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि शाहरुख खान को हिंदी सिनेमा का आखिरी सुपरस्टार कहा जा रहा है, तो अन्नू कपूर ने कहा कि ऐसा दावा पहले राजेश खन्ना के दौर में भी किया जाता था। किसी कलाकार की असली पहचान उसकी लंबी और लगातार सफल पारी से होती है। उन्होंने कहा कि अमिताभ बच्चन 1969 से इंडस्ट्री में हैं और पिछले पांच दशकों से लगातार सक्रिय हैं। लता मंगेशकर और आशा भोसले ने भी दशकों तक अपने क्षेत्र में राज किया।

शाहरुख खान को लेकर कही यह बात

अन्नू कपूर ने शाहरुख खान के करियर का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने 1992 में फिल्मों में कदम रखा और अभी उनका सफर करीब 34 साल का है। उन्होंने कहा कि 50 साल से ज्यादा समय तक लगातार शीर्ष पर बने रहना किसी भी कलाकार के लिए आसान नहीं होगा। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि दुनिया के एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शाहरुख खान सबसे अमीर और सबसे सफल कलाकारों में से एक हैं। इसमें कोई शक नहीं है।

सम्बंधित ख़बरें

रामायण ट्रेलर लॉन्च पर यश की सरप्राइज एंट्री से गूंजा भारत मंडपम्, फैंस के दिलों पर छाए रॉकी भाई

Arjun Kapoor Dating: इस हसीना पर आया अर्जुन कपूर का दिल, लॉर्ड्स से वायरल तस्वीरों पर उठे सवाल

Lock Upp 2 में झलका हर्षद चोपड़ा बरसों पुराना दर्द, कैमरे के सामने सुनाया जिंदगी का काला सच

Anupama Spoiler: श्रुति के धोखे से टूटेगा क्या टूटेगा अनुपमा का सपना, गौतम की एंट्री से मचेगा बवाल

मैं उसे जानता ही नहीं

जब इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि उन्होंने फिल्म ‘डर’ में शाहरुख खान के साथ काम किया था, तो अन्नू कपूर ने कहा कि उन्हें वह अनुभव याद नहीं है। उन्होंने कहा कि मैंने कभी साथ काम नहीं किया। मुझे याद भी नहीं कि उसने क्या कहा या क्या किया। उससे पूछिए कि उसे मेरे साथ काम करना याद है या नहीं, उसने कुछ सीखा या नहीं। मेरा उससे कोई लेना-देना नहीं है।

ये भी पढ़ें- ‘द ओडिसी’ की टक्कर के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘धमाल 4’, 125 करोड़ क्लब की ओर बढ़े कदम

शाहरुख की जमकर की तारीफ

बातचीत के अंत में अन्नू कपूर ने शाहरुख खान की व्यक्तिगत जिंदगी की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि मैं उसे व्यक्तिगत तौर पर नहीं जानता, लेकिन इतना जरूर सुना है कि वह एक बहुत अच्छे पिता, अच्छे पति और शानदार भाई हैं। मेरे मन में उनके लिए सिर्फ शुभकामनाएं हैं। बड़े सुपरस्टार आते हैं और चले जाते हैं, लेकिन इंसानियत सबसे बड़ी चीज होती है।

Annu kapoor on shah rukh khan latest interview amitabh bachchan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 19, 2026 | 09:06 PM

Topics:  

  • Annu Kapoor
  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Shah Rukh Khan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.