यामी गौतम बनीं बेस्ट एक्ट्रेस, कार्तिक आर्यन और ममूटी ने शेयर किया बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार
National Film Awards 2026: 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में यामी गौतम को आर्टिकल 370 के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का सम्मान मिला। वहीं कार्तिक आर्यन और ममूटी ने बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता।
- Written By: सोनाली झा
यामी गौतम और कार्तिक आर्यन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
72nd National Film Awards: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा कर दी है। हर साल की तरह इस बार भी फीचर फिल्म, नॉन-फीचर फिल्म और सिनेमा लेखन से जुड़ी विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कलाकारों और तकनीशियनों को सम्मानित किया गया। इस बार के अवॉर्ड्स में सबसे ज्यादा चर्चा यामी गौतम, कार्तिक आर्यन और ममूटी की रही, जिन्होंने अभिनय के सबसे बड़े सम्मान अपने नाम किए।
अभिनेत्री यामी गौतम ने फिल्म ‘आर्टिकल 370’ में अपने दमदार अभिनय के दम पर बेस्ट एक्ट्रेस का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार अपने नाम किया। फिल्म में उनके अभिनय को दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने खूब सराहा था। राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने के बाद यह उपलब्धि उनके करियर की सबसे बड़ी सफलताओं में से एक मानी जा रही है।
कार्तिक आर्यन और ममूटी बने संयुक्त रूप से बेस्ट एक्टर
बेस्ट एक्टर की श्रेणी में इस बार दो सितारों ने बाजी मारी। कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ में शानदार अभिनय के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला, जबकि दिग्गज अभिनेता ममूटी को मलयालम फिल्म ‘भ्रमयुगम’ के लिए इस सम्मान से नवाजा गया। दोनों कलाकारों ने संयुक्त रूप से यह प्रतिष्ठित पुरस्कार हासिल किया। संजय मिश्रा को फिल्म ‘भक्षक’ के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का पुरस्कार दिया गया। वहीं, तमिल फिल्म ‘महाराजा’ के लिए अनल अरसु को बेस्ट एक्शन डायरेक्शन का अवॉर्ड मिला।
सम्बंधित ख़बरें
National Film Award Winners List: राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का ऐलान, आनंद एल राय समेत इन कलाकारों ने मारी बाजी
विलियम इस्माइल संग शादी के बंधन में बंधीं जेनिफर विंगेट, खूबसूरत वेडिंग वीडियो ने जीता फैंस का दिल
बेटे यशवर्धन और सुनीता आहूजा की फिल्म में गोविंदा की एंट्री! स्पेशल डांस नंबर से करेंगे धमाकेदार वापसी
Apoorva Makhija Video: लॉक अप 2 में आने से पहले अपूर्वा मखीजा के तेवर ने मचाया बवाल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
विजय गांगुली को मिला बेस्ट कोरियोग्राफी का पुरस्कार
फिल्म ‘स्त्री 2’ के लोकप्रिय गीत ‘आज की रात’ के लिए विजय गांगुली को बेस्ट कोरियोग्राफी का पुरस्कार मिला। मनोज मुंतशिर को फिल्म ‘मैदान’ के गीत ‘जाने दो’ के लिए बेस्ट लिरिक्स का सम्मान दिया गया। इसके अलावा जीवी प्रकाश कुमार को फिल्म ‘अमरन’ के बैकग्राउंड स्कोर के लिए बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला।
भाषाई फिल्मों ने मारी बाजी
भाषाई फिल्मों की श्रेणी में भी कई फिल्मों ने बाजी मारी। ‘इम्बु’ को बेस्ट फीचर फिल्म चुना गया, जबकि ‘रायन’, ‘फेमिनिची फातिमा’, ‘मिथ्या’, ‘मुक्कम पोस्ट बोम्बिलवाड़ी’, ‘कमिटी कुरोलु’ और ‘जुइफूल’ जैसी फिल्मों ने अपनी-अपनी भाषाओं में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का सम्मान हासिल किया। इस बार के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में भारतीय सिनेमा की विविधता और उत्कृष्ट प्रतिभा की शानदार झलक देखने को मिली।
