रिलीज से पहले ही करोड़ों कमा चुकी है ऋतिक रोशन की वॉर 2, तेजी से हो रही है एडवांस बुकिंग
War 2: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2, 14 अगस्त को रिलीज होने वाली है। लेकिन फिल्म ने रिलीज होने के पहले ही करोड़ों रुपए की कमाई कर ली है आईए जानते हैं, एडवांस बुकिंग का क्या हाल है।
- Written By: अनिल सिंह
वॉर 2 ने एडवांस बुकिंग में की करोड़ों की कमाई
War 2 Advance Booking: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2 लंबे समय से दर्शकों की बेताबी बढ़ा रही है, लेकिन अब दर्शकों का इंतजार खत्म होने वाला है। 14 अगस्त को यानी 3 दिन बाद फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक दे देगी। फिल्म की एडवांस बुकिंग की शुरुआत हो चुकी है। पहले ही दिन फिल्म मेकर्स 5178 शोज चलाने वाले हैं एडवांस बुकिंग भी तेजी से हो रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट में दावा किया गया है इसके 20,000 से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं।
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2 देखने के लिए दर्शकों के पास कई विकल्प मौजूद हैं। वह इस फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगू और अंग्रेजी भाषा में देख सकते हैं। इसके अलावा दर्शक इस 2D और 3D फॉर्मेट में भी देख सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ 50 रुपये लेकर मुंबई पहुंचे थे राजेंद्र कुमार, सुपरस्टार बनने के बाद भी बेचना पड़ा था अपना सबसे लकी बंगला
लाल साड़ी में दुल्हन बनीं आकांक्षा रंजन कपूर, फिल्ममेकर शरण शर्मा संग शादी की पहली तस्वीरें हुईं वायरल
S Janaki Death: गायिका एस. जानकी का 88 वर्ष की उम्र में निधन, छोड़ गईं 48 हजार से ज्यादा गीतों की विरासत
रामायण का ट्रेलर इस दिन देगा दस्तक, रणबीर कपूर के भगवान श्रीराम अवतार का बढ़ा इंतजार, फैंस में जबरदस्त उत्साह
ये भी पढ़ें- शमिता शेट्टी ने बताया क्यों नहीं कर रही हैं शादी, इस तलाश में अब तक हैं बैचलर
रिलीज से पहले वॉर 2 ने की करोड़ों की कमाई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वॉर 2 फिल्म के एडवांस बुकिंग को लेकर दावा किया जा रहा है कि पहले ही दिन 3 करोड़ 28 लाख रुपए की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। फिल्म को लेकर सिटी में ज्यादा क्रेज देखने को मिल रहा है। मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई और कोलकाता जैसे शहरों में टिकट तेजी से बिके हैं।
क्या होगा वॉर 2 का ओपनिंग डे कलेक्शन
फिल्म पहले दिन कितना कारोबार करेगी इसके बारे में अभी दावा नहीं किया जा सकता। क्योंकि यह जल्दबाजी होगी। फिल्म को आईएमडीबी पर 7.5 की रेटिंग मिली है जो अच्छी रेटिंग कही जा सकती है।
रिलीज से पहले और बढ़ेगा एडवांस बुकिंग का आंकड़ा
एडवांस बुकिंग के लिए अभी 3 दिन का और वक्त बचा हुआ है। ऐसे में एडवांस बुकिंग का यह आंकड़ा और भी ज्यादा बढ़ाने की उम्मीद की जा सकती है। फिल्म में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के अलावा कियारा आडवाणी भी नजर आएंगी। फिल्म को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि इसके पिछले भाग की ही तरह इसमें भी दो एक्ट्रेस के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिलने वाली है।
पिछले भाग से ज्यादा असरदार है वॉर 2
दावा ये भी किया गया है कि पिछली फिल्म के मुकाबले इसमें ज्यादा मेहनत की गई है, जो फिल्म के ट्रेलर में नजर भी आया था। बॉक्स ऑफिस पर इसे लेकर दर्शकों का रिस्पांस कैसा रहता है यह भी देखना काफी दिलचस्प होगा। फिल्म के ट्रेलर की अगर बात करें तो ट्रेलर को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिला था। फैंस फिल्म देखने के लिए बेकरार हैं।
