- Hindi News »
- Entertainment »
- Shamita Shetty Talks About Real Love And Revealed Why She Is Unmarried Till Now
शमिता शेट्टी ने बताया क्यों नहीं कर रही हैं शादी, इस तलाश में अब तक हैं बैचलर
Shamita Shetty: शमिता 46 साल की हो गई हैं, क्या परिवार उन पर शादी का दबाव नहीं डालता? कपिल शर्मा के सवाल का वह जवाब देते हुए नजर आई हैं और बताया है कि उन्होंने अब तक शादी क्यों नहीं की।
- Written By: अनिल सिंह

सच्चे प्यार की तलाश में 46 की उम्र में भी बैचलर हैं शमिता शेट्टी, खुद बताया क्यों नहीं की शादी
Shamita Shetty On Marriage: शमिता शेट्टी ने बॉलीवुड में मोहब्बतें, जहर, फरेब, बेवफा और कैश जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन उनका फिल्मी सफर शिल्पा शेट्टी जितना कामयाब नहीं रहा। 46 साल की उम्र में भी वह बैचलर हैं, तो क्या उन पर परिवार वाले शादी का दबाव नहीं डालते? कॉमेडियन कपिल शर्मा ने जब उनसे यह सवाल पूछा तो वह उसका जवाब देते हुए नजर आई।
शमिता शेट्टी ने कपिल को जवाब देते समय यह भी बताया कि शमिता ने अब तक शादी क्यों नहीं की है, बीते दिनों शमिता शेट्टी का नाम राकेश बापट के साथ जुड़ा था, लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
Mohanlal Birthday: 25 हिट फिल्मों का रिकॉर्ड बनाने वाले सुपरस्टार, रेसलिंग चैंपियन से ऐसे बने सिनेमा के भगवान
Cocktail 2 के गाने ‘माशूका’ पर मचा बवाल, विदेशी गाने से धुन मिलने पर सोशल मीडिया पर भड़के लोग
Tejasswi Prakash Engagement: करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश को किया प्रपोज, डायमंड रिंग पहनाकर बनाया पल खास
Kheti Poster Out: जैकी श्रॉफ की हॉरर फिल्म खेती का पोस्टर जारी, पहली झलक में दिखा डर और रहस्य का खौफनाक संसार
ये भी पढ़ें- मुस्लिमों को क्यों पसंद आ रही है महावतार नरसिम्हा, डायरेक्टर बोले- ये धार्मिक फिल्म नहीं
शादी के लिए घर वाले नहीं डालते दबाव
कपिल शर्मा शो में शमिता शेट्टी से जब शादी को लेकर सवाल पूछा गया कि क्या उनके घर वाले शादी का दबाव उन पर नहीं डालते हैं? तब उन्होंने जवाब दिया नहीं अब ऐसा नहीं होता। वह टाइम चला गया अब तो मम्मी ने भी बोलना छोड़ दिया है। शिल्पा शेट्टी बातचीत के दौरान उनके साथ ही मौजूद थीं। तब शिल्पा शेट्टी ने कहा हम तो इसे बोल-बोल कर थक गए हैं। हम इसे डेटिंग एप यूज करने को बोलते हैं लेकिन यह सुनती ही नहीं।
सच्चे प्यार की तलाश में हैं शमिता शेट्टी
शमिता शेट्टी की शादी को लेकर शिल्पा शेट्टी ने कहा कि वह आज भी शमिता शेट्टी के लिए लड़का ढूंढ रही हैं और वह चाहती हैं कि जल्दी से शमिता शेट्टी की शादी हो जाए और वह भी अपने जीवन में सेटल हो जाएं। शिल्पा शेट्टी की इस बात पर शमिता आगे कहती हैं कि आज के टाइम में सच्चा प्यार मिलना बहुत मुश्किल है, क्योंकि अब सच्चा प्यार होता ही नहीं है। इसलिए अब मैं सिंगल रहना पसंद करती हूं। हालांकि शिल्पा शेट्टी का नाम बीते दिनों राकेश बापट के साथ जुड़ा था, लेकिन जल्द ही दोनों का ब्रेकअप हो गया।
राकेश बापट से हुआ था प्यार फिर हो गया ब्रेकअप
राकेश बापट और शमिता शेट्टी की मुलाकात बिग बॉस 15 में हुई थी। दोनों बिग बॉस के घर में एक साथ नजर आए। दोनों के बीच करीबी बढ़ी और दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था। दोनों ने एक दूसरे से अपने प्यार का इजहार बिग बॉस के घर में ही किया था। बिग बॉस के घर से बाहर निकालने के बाद दोनों कुछ दिनों तक रिलेशनशिप में रहे। लेकिन फिर दोनों के ब्रेकअप की खबर सामने आई और उस खबर ने दोनों के चाहने वालों को निराश कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तब ये दावा किया जा रहा था कि राकेश बापट को शिल्पा शेट्टी के परिवार के लोग भी पसंद करने लगे थे। दोनों कई बार डिनर डेट पर भी एक साथ नजर आए थे।
Shamita shetty talks about real love and revealed why she is unmarried till now
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अमरावती में दिनदहाड़े लूट से हड़कंप, ट्रैवल्स मैनेजर पर हमला कर बदमाश फरार; पुलिस CCTV खंगालने में जुटी
May 21, 2026 | 10:46 AMCanada Cricket: क्रिकेट कनाडा अध्यक्ष अरविंदर खोसा के घर पर फायरिंग, पुलिस को रंगदारी का शक
May 21, 2026 | 10:43 AMNEET Paper Leak: मोटेगांवकर के पुणे RCC कोचिंग पर चला बुलडोजर, सभी आरोपियों की पुलिस हिरासत बढ़ी
May 21, 2026 | 10:41 AMFake Birth Certificate Scam: मीरा-भाईंदर मनपा में बड़े घोटाले का दावा, भाजपा नेता ने उठाए सवाल
May 21, 2026 | 10:36 AMमानसून पूर्व तैयारी तेज: गड़चिरोली में बाढ़-आपदा से निपटने को 24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम
May 21, 2026 | 10:33 AMडॉक्टर के पास पहुंचते ही खुला मामला, वर्धा में नाबालिग पत्नी के गर्भवती होने से मचा हड़कंप; युवक पर दोबारा केस
May 21, 2026 | 10:31 AMफिल्मी स्टाइल में पुलिस एक्शन, चंद्रपुर में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़; 2 आरोपी गिरफ्तार
May 21, 2026 | 10:15 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM














