Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘धुरंधर 2’ के विलेन विवेक सिन्हा बने सेंसेशन, नफरत के साथ मिला प्यार; पाकिस्तान से भी आए मैसेज

Zahoor Mistry vivek Dinha On Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ में जहूर मिस्त्री बने विवेक सिन्हा को जबरदस्त रिएक्शन मिल रहे हैं। दर्शकों की नफरत के साथ उन्हें भारत ही नहीं, पाकिस्तान से भी प्यार मिल रहा है।

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: Mar 27, 2026 | 03:34 PM

जहूर मिस्त्री (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Zahoor Mistry Love You Message From Pakistan: रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है, लेकिन फिल्म का एक किरदार ऐसा है जिसने खास चर्चा बटोरी है। यह किरदार है जहूर मिस्त्री का, जिसे विवेक सिन्हा ने निभाया है। फिल्म में उनके रोल को दर्शकों ने इतना वास्तविक माना कि उन्हें स्क्रीन पर देखकर गुस्सा भी आया और उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ भी हुई।

सोशल मीडिया पर मिल रहा मिला-जुला रिएक्शन

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में विवेक सिन्हा ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया पर करीब 2000 से ज्यादा कमेंट्स मिल चुके हैं। लोग उनके किरदार को लेकर इतनी तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं कि कुछ ने लिखा कि वह स्क्रीन के अंदर जाकर उन्हें मारना चाहते हैं। हालांकि, यही दर्शक उनकी एक्टिंग की तारीफ करते भी नहीं थक रहे।

फिल्म में उनके एक विवादित डायलॉग के कारण उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा, लेकिन इससे उनकी लोकप्रियता और बढ़ गई।

सम्बंधित ख़बरें

अब मुंबई ही नहीं…दिल्ली बनेगा नया बॉलीवुड हब, 486 एकड़ में फिल्म सिटी का बड़ा ऐलान, लाखों को मिलेगा रोजगार

वर्ल्ववाइड में ‘धुरंधर 2’ ने उड़ाया गर्दा, 8 दिनों में पार किए 1000 करोड़, क्या टूटेगा 10 साल पुराना रिकॉर्ड?

अर्जुन रेड्डी स्टार राहुल रामकृष्णा के भाई की मौत, पैराक्वाट जहर पर PM मोदी से बैन की अपील

इजरायल के निशाने पर पाकिस्तान! तेहरान में दूतावास के पास गिरा बम, शहबाज सरकार ने दी जवाबी हमले की धमकी

सरहद पार से भी मिल रहा प्यार

विवेक सिन्हा ने यह भी खुलासा किया कि उन्हें पाकिस्तान से भी कई मैसेज मिल रहे हैं। कुछ लोग मजाक में उन्हें धमकी दे रहे हैं, तो कई फैंस ‘आई लव यू’ लिखकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। उन्होंने साफ किया कि वह भारतीय हैं और उत्तर प्रदेश के बिजनौर से आते हैं।

14 सेकंड के रोल ने बदल दी जिंदगी

विवेक के अनुसार, फिल्म धुरंधर 2 में उनका स्क्रीन टाइम भले ही कम था, लेकिन उन 14 सेकंड के फुटेज ने उनकी जिंदगी बदल दी। उन्होंने कहा कि उन्हें पहली बार स्टार जैसा महसूस हुआ और दर्शकों के रिएक्शन ने उनके आत्मविश्वास को और मजबूत किया।

विवेक सिन्हा का सफर आसान नहीं रहा। जब वह सिर्फ 6 साल के थे, तभी उनके पिता का निधन हो गया था। उनकी मां ने अकेले उन्हें पाला और हर मुश्किल में उनका साथ दिया।

ये भी पढ़ें- अब मुंबई ही नहीं…दिल्ली बनेगा नया बॉलीवुड हब, 486 एकड़ में फिल्म सिटी का बड़ा ऐलान, लाखों को मिलेगा रोजगार

थिएटर से फिल्मों तक का ऐसा है सफर

विवेक ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की। पहले वह नौकरी करते थे, लेकिन किसी की सलाह पर उन्होंने एक्टिंग में कदम रखा। दिल्ली में कई साल थिएटर करने के बाद वह मुंबई आए, जहां शुरुआती 8 महीने तक उन्हें काम नहीं मिला। ‘धुरंधर 2’ से पहले वह PK और ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। आज उनकी मेहनत रंग लाई है और वह इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं।

Vivek sinha dhurandhar 2 villain zahoor mistry viral reactions on social media

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 27, 2026 | 03:34 PM

Topics:  

  • Entertainment News
  • Pakistan
  • Ranveer Singh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.