दिल्ली में बनेगी फिल्म सिटी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Film City Project In Delhi: उत्तर प्रदेश के नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बाद अब दिल्ली में भी फिल्म सिटी बनने जा रही है। केंद्र सरकार दिल्ली सरकार को करीब 486 एकड़ जमीन देगी। इस पहल का औपचारिक ऐलान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में किया जाएगा, जहां भारत मंडपम में केंद्र सरकार (प्रसार भारती) और दिल्ली सरकार के बीच MOU पर साइन होगा। यह कदम दिल्ली और एनसीआर के लिए सिनेमा और मनोरंजन के नए अवसर खोलेगा।
दरअसल, ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास क्षेत्र सेक्टर-21 में नोएडा इंटरनेशनल फिल्म सिटी का निर्माण होने जा रहा है। हालांकि इस परियोजना पर काम अब तक अपेक्षित गति से नहीं बढ़ा। जून 2025 में निर्माण शुरू होने वाला था, लेकिन डेवलपर और फिल्म निर्माताओं के बीच प्राथमिकताओं में मतभेद के कारण प्रक्रिया में देरी हुई।
हालांकि, नोएडा और दिल्ली की फिल्म सिटी सिर्फ शूटिंग हब नहीं होगी। यह एनीमेशन स्टूडियो, मीडिया प्रोडक्शन हाउस, एडिटिंग स्टूडियो और डिजिटल कंटेंट उत्पादन का बड़ा केंद्र बनेगी। इसका नजदीकी जेवर एयरपोर्ट से सिर्फ 4 किलोमीटर है, जिससे देशभर और अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स को सुविधाजनक पहुंच मिलेगी।
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म सिटी में करीब 1.5 लाख लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिल सकते हैं। इससे न सिर्फ फिल्म और डिजिटल मीडिया सेक्टर में नए अवसर पैदा होंगे, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
आपको बता दें कि भारत में सिनेमा का दबदबा लगातार बढ़ रहा है। हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी, भोजपुरी और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ अब दिल्ली और नोएडा भी इस ग्लोबल फिल्म नेटवर्क का हिस्सा बन रहे हैं। नई फिल्म सिटी के निर्माण से भारतीय फिल्म उद्योग को और विस्तार मिलेगा, जिससे नए कलाकारों, तकनीशियनों और स्टूडियो क्रिएटिव्स को प्लेटफॉर्म मिलेगा।
ये भी पढ़ें- वर्ल्ववाइड में ‘धुरंधर 2’ ने उड़ाया गर्दा, 8 दिनों में पार किए 1000 करोड़, क्या टूटेगा 10 साल पुराना रिकॉर्ड?
फिलहाल दिल्ली और NCR के निवासियों के लिए फिल्म सिटी बनने की खबर NCR के लोगों के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है। आने वाले समय में यहां फिल्म निर्माण, स्टूडियो और डिजिटल प्रोडक्शन के कई अवसर खुलेंगे। यह कदम सिर्फ सिनेमा के लिए नहीं, बल्कि रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए भी लाभकारी होगा।