- Hindi News »
- Entertainment »
- Vivek Agnihotri Refuses To Accept Filmfare Award Calls The Function A Den Of Corruption
विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म फेयर अवार्ड लेने से किया इंकार, फंक्शन को बताया भ्रष्टाचार का अड्डा
- Written By: सुनीता पांडे

मुंबई: ‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने 68वें फिल्मफेयर अवॉर्ड और उसके आयोजकों के खिलाफ तगड़ा हमला बोला है। उन्होंने इसे अनैतिक और सिनेमा विरोधी करार देते हुए कहा कि,’मैं ऐसी व्यवस्था का हिस्सा नहीं बनना चाहता। बता दें कि 68वें फिल्मफेयर अवॉर्ड में ‘कश्मीर फाइल्स’ को सात कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है।
सात कैटेगरी में है ‘कश्मीर फाइल्स’
सम्बंधित ख़बरें
ममता बनर्जी की हार पर Vivek Agnihotri का बड़ा बयान, बोले- अब बंगालवासियों बिना डर सिर ऊंचा करके चल सकते हैं
‘धुरंधर 2’ पर विवेक अग्निहोत्री का रिएक्शन, आदित्य धर को दी चेतावनी, दो कलाकारों की जमकर तारीफ
‘Operation Sindoor’ पर बनेगी मेगा फिल्म, निर्देशन की कमान संभालेंगे विवेक अग्निहोत्री, फैंस हुए एक्साइटेड
Vivek Agnihotri On Nepotism: विवेक अग्निहोत्री की नेपोटिज्म पर दो टूक, बोले- हर मौका गलत नहीं होता
फिल्म को बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट स्क्रीनप्ले के लिए विवेक अग्निहोत्री, बेस्ट एक्टर के लिए अनुपम खेर, बेस्ट एक्टर सपोर्टिंग रोल के लिए दर्शन कुमार और मिथुन चक्रवर्ती, बेस्ट एडिटिंग के लिए शंख राज्याध्यक्ष को नॉमिनेट किया गया है। विवेक अग्निहोत्री ने इन पुरस्कारों को लेने से इंकार करते हुए कहा कि,’बॉलीवुड के भ्रष्ट, अनैतिक और चापलूस पुरस्कार समारोह से विरोध जताते हुए मैंने अलग होने का फैसला किया है।’
अवॉर्ड का हिस्सा बनने से किया इनकार
विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि,’मुझे मीडिया से पता चला कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ को 68वें फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए 7 कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। लेकिन मैं विनम्रतापूर्वक इन अनैतिक और सिनेमा विरोधी पुरस्कारों का हिस्सा बनने से इनकार करता हूं।’ विवेक अग्निहोत्री के मुताबिक,’ऐसे अवॉर्ड फंक्शन में केवल सितारों को ही अहमियत दी जाती है। डायरेक्टर और क्रू को उपेक्षा का शिकार होना पड़ता है। किसी फिल्म को अवॉर्ड देना हो तो हीरो-हीरोइन का चेहरा सामने लाया जाता है। लेकिन उससे जुड़े उन लोगों को नहीं दिखाया जाता, जो सही मायने में सम्मान पाने के हकदार हैं। मैं ऐसे पुरस्कारों को स्वीकार नहीं कर सकता।’
ANNOUNCEMENT:
FILMFARE AWARDS I learnt from media that #TheKashmirFiles is nominated in 7 categories for the 68th Filmfare Awards. But I politely refuse to be part of these unethical and anti-cinema awards. Here is why: According to Filmfare, other than the stars, nobody has… pic.twitter.com/2qKCiZ8Llh — Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) April 27, 2023
अवॉर्ड पर पहले भी लग चुके हैं आरोप
विवेक अग्निहोत्री इंडस्ट्री ऐसे अकेले फिल्मकार नहीं हैं, जिन्होंने इस अवॉर्ड फंक्शन को कठघरे में खड़ा किया है। इससे पहले आमिर खान और कंगना दिग्गज कलाकारों ने भी इसे महज शोबाजी बता कर इसका बॉयकॉट कर चुके हैं। कई कलाकारों ने तो पैसे लेकर अवॉर्ड देने का भी आरोप लगाया है।
सलमान खान करेंगे होस्ट
इस साल फिल्मफेयर अवॉर्ड का आयोजन 27 अप्रैल, 2023 को बीकेसी, मुंबई में हो रहा है। इस साल अवॉर्ड फंक्शन को सलमान खान होस्ट करेंगे और उनका साथ आयुष्मान खुराना, मनीष पॉल जैसे स्टेज एंकर देंगे।
Vivek agnihotri refuses to accept filmfare award calls the function a den of corruption
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 29 May 2026: मिथुन और मीन राशि वालों को करियर में बड़ी कामयाबी, मेष और मकर जातक रहें सावधान
May 29, 2026 | 12:04 AMक्वालीफायर-2 में RR के सामने GT की कड़ी चुनौती, आंकड़ों में रियान के रजवाड़ों पर भारी पड़े हैं गिल के टाइटंस
May 28, 2026 | 11:25 PMअंबरनाथ में टीडीआर घोटाले पर सियासी घमासान, शिवसेना ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
May 28, 2026 | 11:05 PMअब $250 के नोट पर दिखेगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका में 150 साल पुराना कानून बदलने की तैयारी, मचा बवाल
May 28, 2026 | 11:01 PMVaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PMकर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PMBJP के प्रशिक्षण वर्ग में बस से पहुंचे CM मोहन यादव, हेलीकॉप्टर छोड़ ईवी ट्रैवलर से किया सफर
May 28, 2026 | 10:51 PMवीडियो गैलरी

फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM














