-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Vishnu Manchu Acting Praised By Ram Gopal Varma For Kanappa Movie
विष्णु मांचू की एक्टिंग से इमोशनल हुए राम गोपाल वर्मा, फिल्म कन्नप्पा की तारीफ
- Written By: स्नेहा मौर्या
विष्णु मांचू की ड्रीम प्रोजेक्ट ‘कन्नप्पा’ आखिरकार थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचा रही है। ऐसे में अब राम गोपाल वर्मा ने फिल्म में विष्णु के अभिनय की खूब तारीफ की है।

राम गोपाल और विष्णु माचू (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: विष्णु मांचू की मोस्ट अवेटेड माइथोलॉजिकल फिल्म ‘कन्नप्पा’ लंबे वक्त से सुर्खियों में छाई थी। फैंस भी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब आखिरकार यह सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में अक्षय कुमार, मोहनलाल और प्रभास जैसे दिग्गज सितारे भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। यह एक पौराणिक ड्रामा है, जिसे लेकर पहले से काफी एक्साइटेड थे।
हालांकि, फिल्म को रिलीज से पहले कई विवादों का सामना करना पड़ा। सेंसर बोर्ड की 11 सदस्यीय समीक्षा समिति ने फिल्म में मौजूद कुछ आपत्तिजनक शब्दों और दृश्यों पर आपत्ति जताई थी। इसके बाद फिल्म से करीब 13 सीन और डायलॉग हटाए या बदले गए। इसी वजह से कन्नप्पा को U/A 13+ सर्टिफिकेट दिया गया, जो माइथोलॉजिकल फिल्मों में कम ही देखने को मिलता है।

सम्बंधित ख़बरें
लॉकअप 2 जीतते ही मालामाल हुईं श्रेया कालरा, ट्रॉफी के साथ घर ले गईं पूरे 1 करोड़ रुपये, जानें कितना मिला इनाम
प्रदीप रावत के निधन से टूटे सलमान खान, पुरानी तस्वीर शेयर कर बोले- कई अच्छे पल बिताए भाई, भावुक हुई इंडस्ट्री
लॉकअप 2 का विनर बना ये सोशल मीडिया स्टार, शिवांगी जोशी को हराकर श्रेया कालरा ने जीती ट्रॉफी और 1 करोड़ रुपये
‘लॉकअप 2’ का ग्रैंड फिनाले शुरू, कौन जीतेगा 1 करोड़ की ट्रॉफी, टॉप-5 कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर
राम गोपाल वर्मा ने विष्णु मांचू की तारीफ
फिल्म को क्रिटिक्स से मिले-जुले रिव्यू मिले हैं, लेकिन एक प्रतिक्रिया ने सबका ध्यान खींचा है, जब मशहूर निर्देशक राम गोपाल वर्मा (आरजीवी) ने फिल्म की तारीफ की। उन्होंने विष्णु मांचू के अभिनय पर जमकर प्यार लुटाया और उन्हें एक इमोशन्स से भरा व्हाट्सएप मैसेज भेजा। विष्णु ने उस मैसेज का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा कि यह पढ़कर उनकी आंखों में आंसू आ गए।
ये भी पढ़ें-‘खुद को खत्म करना चाहता था…’ इस वजह से टूट गए थे आमिर खान, अब किया खुलासा
राम गोपाल वर्मा ने लिखा कि वो कभी भक्ति से जुड़े नहीं रहे और न ही उन्हें पौराणिक फिल्में देखने में दिलचस्पी रही है। लेकिन विष्णु मांचू ने थिन्नाडू के किरदार में ऐसा अभिनय किया कि उन्होंने खुद को रोक नहीं पाया। वर्मा ने कहा कि जब थिन्नाडू शिवलिंग से खून बहने से रोकने के लिए अपनी आंखें अर्पित करता है, तो वो दृश्य किसी भी नास्तिक को भी भावुक कर सकता है।
एक्टर के लिए ड्रीम प्रोजेक्ट थी फिल्म
उन्होंने आगे कहा कि “आपने सिर्फ एक्टिंग नहीं की, बल्कि आस्था को जी लिया।” अंत में वर्मा ने लिखा कि “लोग प्रभास को देखने थिएटर जाएंगे, लेकिन मैं टिकट विष्णु को देखने के लिए खरीदूंगा।” बता दें, विष्णु मांचू के लिए यह फिल्म एक ड्रीम प्रोजेक्ट थी और अब राम गोपाल वर्मा जैसे निर्देशक की सराहना उनके लिए किसी सम्मान से कम नहीं।
Vishnu manchu acting praised by ram gopal varma for kanappa movie
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aug 06, 2026 | 12:05 AMसीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMफिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMरीवा में सूने मकान पर चोरों का बड़ा धावा; ताला तोड़कर 5-6 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश
Aug 05, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














