-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Vishal Bhardwaj Birthday Maqbool 30 Lakh Fees Career Struggle
क्रिकेटर बनने का सपना टूटा, फिल्ममेकर बनकर रच दिया इतिहास, जानें विशाल भारद्वाज की सफलता की कहानी
- Written By: सोनाली झा
Vishal Bhardwaj Birthday: विशाल भारद्वाज के जन्मदिन पर जानिए उनकी प्रेरणादायक कहानी। फिल्म 'मकबूल' की शूटिंग पूरी करने के लिए उन्होंने अपनी 30 लाख रुपये की निर्देशक फीस छोड़ दी थी।

विशाल भारद्वाज (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Vishal Bhardwaj Birthday Special Story: हिंदी सिनेमा के मशहूर निर्देशक, संगीतकार, लेखक और निर्माता विशाल भारद्वाज का जन्म 4 अगस्त 1965 को उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में हुआ था। विशाल का शुरुआती सपना फिल्मों में आना नहीं, बल्कि क्रिकेटर बनना था। वह उत्तर प्रदेश की अंडर-19 टीम तक पहुंचे, लेकिन अंगूठे में गंभीर चोट लगने के बाद उनका क्रिकेट करियर खत्म हो गया। यही मोड़ उन्हें फिल्म और संगीत की दुनिया में ले आया।
विशाल भारद्वाज का बचपन साहित्य और संगीत के माहौल में बीता। उनके पिता राम भारद्वाज हिंदी फिल्मों के लिए गीत और कविताएं लिखते थे। महज 17 साल की उम्र में विशाल ने अपना पहला गीत लिखा, जिसे फिल्म यार कसम में जगह मिली। बाद में उन्होंने बतौर संगीतकार फिल्म अभय से करियर की शुरुआत की और माचिस, सत्या, गॉडमदर जैसी फिल्मों के संगीत से अपनी अलग पहचान बनाई। गॉडमदर के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला।
मकबूल के लिए छोड़ दी 30 लाख रुपये की फीस
साल 2002 में बच्चों की फिल्म ‘मकड़ी’ से निर्देशन की शुरुआत करने वाले विशाल भारद्वाज को असली पहचान 2003 में रिलीज हुई ‘मकबूल’ से मिली। विलियम शेक्सपियर के मशहूर नाटक ‘मैकबेथ’ पर आधारित इस फिल्म को बनाने में आर्थिक चुनौतियां सामने आईं। एक इंटरव्यू में विशाल ने बताया था कि फिल्म की शूटिंग भोपाल की एक हवेली में करना बेहद जरूरी था, लेकिन निर्माता के पास पर्याप्त बजट नहीं था। ऐसे में उन्हें सुझाव दिया गया कि यदि वह अपनी 30 लाख रुपये की निर्देशक फीस छोड़ दें, तो उसी रकम से फिल्म की शूटिंग पूरी हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
Arbaaz Khan Birthday: खिलाड़ी का ऑफर ठुकराया, डेब्यू बार-बार टला, फिर दरार ने बदल दी अरबाज खान की किस्मत
Kishore Kumar Story: अभास कुमार से बने किशोर कुमार, चार शादियां, मधुबाला का प्यार और कई अनसुने किस्से
मायसा की शूटिंग में गंभीर रूप से घायल हुईं रश्मिका मंदाना, कूल्हे का टेंडन हुआ डैमेज, बोलीं- हिम्मत नहीं टूटी
स्पाइडर-मैन के तूफान के बीच भी नहीं झुका जन नायकन, 12 दिनों में 178 करोड़ कमाकर विजय ने बनाया रिकॉर्ड
मकबूल से लेकर हैदर तक बनाया अलग मुकाम
मकबूल की सफलता के बाद विशाल भारद्वाज ने ओमकारा, हैदर, कमीने, 7 खून माफ, रंगून और खुफिया जैसी फिल्मों के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई। निर्माता के रूप में उन्होंने इश्किया, डेढ़ इश्किया और तलवार जैसी चर्चित फिल्मों का निर्माण भी किया। उनकी फिल्मों में कहानी, संगीत और निर्देशन का अनोखा मेल देखने को मिलता है।
9 राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित हैं विशाल
विशाल भारद्वाज की जोड़ी गीतकार गुलजार के साथ हिंदी सिनेमा की सबसे सफल जोड़ियों में मानी जाती है। दोनों ने मिलकर कई यादगार गीत दिए हैं। अपने शानदार करियर में विशाल अब तक 9 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, कई फिल्मफेयर अवॉर्ड और अंतरराष्ट्रीय सम्मान हासिल कर चुके हैं। उनकी फिल्मों को कान्स और टोरंटो जैसे प्रतिष्ठित फिल्म समारोहों में भी सराहा गया।
Vishal bhardwaj birthday maqbool 30 lakh fees career struggle
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
क्रिकेटर बनने का सपना टूटा, फिल्ममेकर बनकर रच दिया इतिहास, जानें विशाल भारद्वाज की सफलता की कहानी
Aug 04, 2026 | 07:00 AMरात 2 बजे कन्हान पुल पर चीख-पुकार और फिर… नागपुर की दबंग रोशनी की हत्या से हड़कंप, बॉयफ्रेंड पर गहराया शक
Aug 04, 2026 | 06:58 AMSL vs IND: श्रीलंका दौरे से पहले BCCI का बड़ा फैसला, टीम से बाहर इन दो स्पिनरों को मिली अहम जिम्मेदारी
Aug 04, 2026 | 06:45 AMअमेरिका में ट्रंप के नए टैरिफ पर कानूनी जंग, 25 राज्यों ने कोर्ट में किया मुकदमा, जानें क्यों बढ़ा विवाद?
Aug 04, 2026 | 06:41 AMLIVEआज की ताजा खबर 04 अगस्त LIVE: यूपी में आज विधानसभा में सप्लीमेंट्री बजट पेश करेगी योगी सरकार
Aug 04, 2026 | 06:37 AMArbaaz Khan Birthday: खिलाड़ी का ऑफर ठुकराया, डेब्यू बार-बार टला, फिर दरार ने बदल दी अरबाज खान की किस्मत
Aug 04, 2026 | 06:30 AMBirthday Horoscope: 4 अगस्त को जन्मे बच्चे होंगे अध्ययनशील, करियर में पाएंगे ऊंचा मुकाम
Aug 04, 2026 | 06:15 AMवीडियो गैलरी

वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM













