72nd National Film Awards: राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का ऐलान, आनंद एल राय समेत इन कलाकारों ने मारी बाजी

National Film Awards 2026: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा कर दी है। नॉन-फीचर श्रेणी में टच्ड एज वाटर और हमसफर समेत कई फिल्मों को सम्मानित किया गया।
72nd National Film Awards Winner List Anand L Rai Touched As Water
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का ऐलान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

National Film Awards Winner List: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा कर दी है। ये पुरस्कार साल 2024 में रिलीज फिल्मों और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिए जा रहे हैं। करीब दो सप्ताह की देरी के बाद घोषित हुई इस सूची में फीचर और नॉन-फीचर फिल्मों के कई कलाकारों और तकनीकी विशेषज्ञों को सम्मानित किया गया।

नॉन-फीचर फिल्म श्रेणी में 'टच्ड एज वाटर' (साइलेंट) को बेस्ट एनिमेशन फिल्म का पुरस्कार मिला। इस फिल्म का निर्माण जेबी प्रोडक्शंस ने किया है, जबकि निर्देशन जोशी बेनेडिक्ट ने किया है। आनंद एल राय को हिंदी फिल्म 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी-एकता का प्रतीक' के लिए बेस्ट डायरेक्शन का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। वहीं, मराठी फिल्म 'हमसफर' ने बेस्ट शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड अपने नाम किया।

इन विजेताओं ने जीता राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

तकनीकी श्रेणियों में मानवीर जसरोतिया को हिंदी फिल्म 'एनडीए' के लिए बेस्ट एडिटिंग, टीएस हरीहर सुधन को तमिल फिल्म 'ब्लू' के लिए बेस्ट साउंड डिजाइन, और एंडमंड रैनसम को 'लाइफ इन लूम' के लिए बेस्ट सिनेमैटोग्राफी का पुरस्कार मिला। इसके अलावा शिवपाल सिंह कांग को मराठी फिल्म 'ऑन द ट्रेल 41 डिग्री' के लिए बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन और फराज अली को हिंदी-कश्मीरी शॉर्ट फिल्म 'ओबूर' के लिए बेस्ट स्क्रिप्ट का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किया गया। यह सम्मान भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कलाकारों और तकनीशियनों को दिया जाता है।

यामी गौतम को मिला बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड

अभिनेत्री यामी गौतम ने फिल्म 'आर्टिकल 370' में अपने दमदार अभिनय के दम पर बेस्ट एक्ट्रेस का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार अपने नाम किया। फिल्म में उनके अभिनय को दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने खूब सराहा था। राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने के बाद यह उपलब्धि उनके करियर की सबसे बड़ी सफलताओं में से एक मानी जा रही है।

राजकुमार राव की 'श्रीकांत' की झोली में अवॉर्ड

फीचर फिल्म की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार 'श्रीकांत' की झोली में गया है। इस फिल्म का निर्देशन तुषार हीरानंदानी ने किया है। राजकुमार राव लीड रोल में हैं।

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर कौन

फीचर फिल्म्स की श्रेणी में बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन का अवॉर्ड 'अमरण' (तमिल) के लिए म्यूजिक डायरेक्टर जी वी प्रकाश कुमार को मिला है। हिंदी में फीचर फिल्म्स की श्रेणी में बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का अवॉर्ड 'आर्टिकल 370' के लिए शाश्वत सचदेव को मिला है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com