-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Dipika Chikhlia Support Sai Pallavi Sita Ramayana Controversy
साई पल्लवी के सीता बनने पर मचे बवाल के बीच दीपिका चिखलिया ने किया सपोर्ट, बोलीं- फिल्म रिलीज होने दीजिए
- Written By: सोनाली झा
Dipika Chikhlia Support: रामायण में माता सीता के किरदार को लेकर साई पल्लवी पर हो रही आलोचना के बीच दीपिका चिखलिया ने उनका समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि दर्शकों का प्यार पुरानी रामायण से जुड़ा है।

साई पल्लवी और दीपिका चिखलिया (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Dipika Chikhlia Support Sai Pallavi: निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म में साई पल्लवी को माता सीता के किरदार में कास्ट किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी तुलना रामानंद सागर की ‘रामायण’ में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया से की जा रही है। कई यूजर्स का मानना है कि साई पल्लवी इस भूमिका के लिए उपयुक्त नहीं हैं। अब इस पूरे विवाद पर दीपिका चिखलिया ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
दीपिका चिखलिया ने कहा कि वह इस पूरी बहस को किसी विवाद के रूप में नहीं देखतीं। उनके मुताबिक यह उस प्यार का परिणाम है, जो दर्शकों ने वर्षों पहले रामानंद सागर की ‘रामायण’ के कलाकारों को दिया था। अरुण गोविल, मैं और सुनील लहरी सहित हमारी पूरी टीम ने लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है। ऐसे में जब कोई नया कलाकार वही किरदार निभाता है तो तुलना होना स्वाभाविक है।
पहले दिए बयान पर भी की सफाई
गौरतलब है कि कुछ समय पहले दीपिका चिखलिया ने एक इंटरव्यू में कहा था कि तुलसीदास की रामायण में माता सीता के जिस स्वरूप का वर्णन मिलता है, उसमें साई पल्लवी पूरी तरह फिट नहीं बैठतीं। उन्होंने माता सीता के रूप-रंग और बालों के वर्णन का हवाला देते हुए अपनी राय रखी थी। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर काफी बहस छिड़ गई थी। हालांकि बाद में एक पॉडकास्ट में दीपिका ने स्पष्ट किया कि उनके बयान को गलत संदर्भ में पेश किया गया। उन्होंने कहा कि वह साई पल्लवी की प्रतिभा और मेहनत की हमेशा प्रशंसा करती रही हैं और उन्हें एक बेहतरीन अभिनेत्री मानती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मैं पूरी तरह ब्लैंक हो गई थी, काजल राघवानी ने सुनाई दर्दभरी कहानी, शादीशुदा शख्स संग अफेयर पर तोड़ी चुप्पी
Ramayana Movie: शूर्पणखा के किरदार को लेकर रकुल का बयान, बोली- इतिहास ने उसे सिर्फ एक पल के लिए याद रखा
डीपफेक से परेशान हुईं श्रुति हासन, बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचकर फर्जी वीडियो और तस्वीरों पर लगाई रोक की मांग
The Alliance में पहुंचे सलमान खान का छलका दर्द, सभी कंटेस्टेंट्स के साथ शेयर किया जेल का एक्सपीरियंस
दिवाली पर रिलीज होगी रामायण
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण: पार्ट वन’ इस साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। बड़े बजट में बनी इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह है। अब देखना दिलचस्प होगा कि रिलीज के बाद साई पल्लवी अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने में कितनी सफल होती हैं।
Dipika chikhlia support sai pallavi sita ramayana controversy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
साई पल्लवी के सीता बनने पर मचे बवाल के बीच दीपिका चिखलिया ने किया सपोर्ट, बोलीं- फिल्म रिलीज होने दीजिए
Aug 03, 2026 | 08:53 PMSainik School Amaravathinagar Recruitment 2026: शिक्षक, लैब असिस्टेंट समेत कई पदों पर भर्ती, जानें प्रक्रिया
Aug 03, 2026 | 08:53 PMMP में 2017 से अटके छात्र संघ चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; सितंबर में छात्र संघ गठन का रास्ता साफ
Aug 03, 2026 | 08:52 PMमंगला गौरी व्रत 2026: पूजा में भूलकर भी न छोड़ें ये खास परंपरा, माता गौरी बरसाएंगी अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद
Aug 03, 2026 | 08:50 PMभव्य कलश यात्रा के साथ होगा श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, 6 से 12 अगस्त तक आगरा में बहेगी भक्ति की रसधारा
Aug 03, 2026 | 08:43 PMITR Refund: इनकम टैक्स फाइलिंग के बाद कब आएगा आपका रिफंड, ऐसे चेक करें पैसा और अपना लाइव स्टेटस
Aug 03, 2026 | 08:36 PMआत्महत्याओं का दौर जारी, 3 ने लगाई फांसी, पंचवटी, देवलाली कैंप और सातपुर में तीन युवकों ने की खुदखुशी
Aug 03, 2026 | 08:19 PMवीडियो गैलरी

दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM
बांकीपुर उपचुनाव जीतते ही प्रशांत किशोर ने BJP को दी खुली चुनौती, कह दी बहुत बड़ी बात! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:26 PM
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM














