-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Sl Vs Ind Test Series Tanush Kotian Harsh Dubey Net Bowlers
SL vs IND: श्रीलंका दौरे से पहले BCCI का बड़ा फैसला, टीम से बाहर इन दो स्पिनरों को मिली अहम जिम्मेदारी
- Written By: सृष्टि मौर्य
SL vs IND Test Series: श्रीलंका दौरे से पहले भारतीय टीम मैनेजमेंट ने तनुष कोटियन और हर्ष दुबे को नेट बॉलर के रूप में टीम के साथ जोड़ने का अहम फैसला लिया है।

तनुष कोटियन और हर्ष दुबे (सोर्स- सोशल मीडिया)
Tanush Kotian And Harsh Dubey On SL vs IND Tour: भारतीय क्रिकेट टीम आज 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने के लिए श्रीलंका पहुंच गई है। इस दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में जगह नहीं मिलने के बावजूद मुंबई के तनुष कोटियन और हर्ष दुबे को भारतीय टीम मैनेजमेंट ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। दोनों युवा स्पिनर्स नेट बॉलर के रूप में टीम के साथ श्रीलंका जाएंगे और अभ्यास सत्र में बल्लेबाजों को स्पिन खेलने की तैयारी कराएंगे।
राहुल और जायसवाल ने शुरू की तैयारी
भारतीय टीम के श्रीलंका रवाना होने से एक दिन पहले केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल मुंबई में एक साथ अभ्यास करते नजर आए। लगातार बारिश के कारण दोनों ने बांद्रा वेस्ट स्थित विंग्स स्पोर्ट्स सेंटर में इंडोर प्रैक्टिस की। पूर्व भारतीय क्रिकेटर जतिन परांजपे के इस सेंटर में दोनों खिलाड़ी पिछले कुछ दिनों से लगातार अभ्यास कर रहे हैं।
श्रीलंका की पिचों को देखते हुए राहुल और जायसवाल ने इस दौरान तेज गेंदबाजों की बजाय सिर्फ स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ बल्लेबाजी का अभ्यास किया। दोनों ने ऑफ स्पिन, लेग स्पिन और बाएं हाथ के स्पिनरों की गेंदों का सामना किया। इस अभ्यास में तनुष कोटियन और कई स्थानीय स्पिन गेंदबाजों ने उन्हें गेंदबाजी की।
सम्बंधित ख़बरें
जीत के लिए चाहिए थे 23 रन…गंभीर ने सिराज को भेजा बल्लेबाजी के लिए, फिर हुई छक्कों की बरसात- देखें VIDEO
नागपुर हॉकी पर गहराया संकट! 6 दशक पुराना VHA मैदान छिनने की कगार पर; अब कहाँ खेलेंगे शहर के खिलाड़ी?
J&K के नाहिद अली का वर्ल्ड चैंपियनशिप में जलवा, 2 गोल्ड और 1 ब्रॉन्ज जीतकर बढ़ाया देश का मान
Lanka Premier League 2026: गेंदबाजों के कहर से गॉल गैलेंट ने रचा इतिहास; पहली बार जीता LPL खिताब
तनुष ने बताई अभ्यास की खास वजह
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तनुष कोटियन ने बताया कि वो अक्सर इसी अकादमी में अभ्यास करते हैं, क्योंकि यहां बारिश के दौरान भी बेहतरीन सुविधा उपलब्ध रहती है। उन्होंने कहा कि यहां की पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए काफी मददगार है और पिछले कुछ दिनों से केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल भी उनके साथ यहीं अभ्यास कर रहे थे।
क्या रहेगी दोनो खिलाड़ियों की भूमिका?
हालांकि तनुष कोटियन और हर्ष दुबे को मुख्य टेस्ट टीम में जगह नहीं मिली है, लेकिन दोनों नेट बॉलर के रूप में भारतीय टीम के साथ श्रीलंका जाएंगे। वहां वो रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार और सारांश जैन जैसे स्पिनरों के साथ अभ्यास सत्र में बल्लेबाजों को तैयारी कराने में मदद करेंगे।
यह भी पढ़ें- डॉक्टर बनाना चाहते थे पिता, लेकिन बेटे ने पूरी कर ली टीम इंडिया तक की उड़ान; जानिए कौन हैं आकिब नबी?
कब होंगे मुकाबले?
भारतीय टीम के लगभग सभी खिलाड़ी मुंबई पहुंच चुके हैं और मंगलवार देर शाम चार्टर फ्लाइट से कोलंबो के लिए रवाना हो गए है। साई सुदर्शन के टीम के साथ जाने पर अभी फिटनेस क्लीयरेंस का इंतजार है, हालांकि उम्मीद है कि वो जल्द टीम से जुड़ जाएंगे।
भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। पहला टेस्ट 15 से 19 अगस्त तक गॉल में और दूसरा टेस्ट 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो में होगा। सीरीज से पहले भारतीय टीम 7 अगस्त से तीन दिन का अभ्यास मैच भी खेलेगी।
Sl vs ind test series tanush kotian harsh dubey net bowlers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














