-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Virat Kohli And Anushka Sharma New Ad Video Fans Says Virat Acting Is Better Than Anushka
एक्टिंग में अनुष्का शर्मा पर भारी पड़े विराट कोहली, यूजर्स पूछ रहे कब होगा बॉलीवुड डेब्यू?
- Written By: अनिल सिंह
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का एक विज्ञापन वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स विराट कोहली की एक्टिंग को अनुष्का की एक्टिंग से बेहतर बता रहे हैं और सवाल पूछ रहे हैं कि बॉलीवुड में विराट का डेब्यू कब होगा?

विराट कोहली को अनुष्का से बेहतर एक्टर बता रहे यूजर्स, पूछ रहे कब होगा बॉलीवुड डेब्यू?
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का नया विज्ञापन वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस विज्ञापन में वह दुबई में वेकेशन मनाते हुए नजर आए हैं। इस वीडियो में एक्टिंग में विराट कोहली अनुष्का शर्मा पर भारी पढ़ते हुए दिखाई दिए हैं। यूजर्स सोशल मीडिया पर अब सवाल पूछ रहे हैं कि विराट कोहली इतनी बेहतर एक्टिंग कब से करने लगे? क्या उनका बॉलीवुड में डेब्यू का इरादा है? विज्ञापन वीडियो में दोनों की बॉन्डिंग बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि विराट कोहली सिर्फ बल्लेबाजी से ही नहीं बल्कि अपनी एक्टिंग से भी अपने प्रशंसकों का दिल जीत रहे हैं।
वीडियो में आप देख सकते हैं अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दुबई में वेकेशन मनाते हुए नजर आ रहे हैं। यह दुबई टूरिज्म की तरफ से जारी किया गया विज्ञापन है। यहां विराट कोहली अनुष्का शर्मा को रिझाने का एक भी मौका नहीं चूकते हैं। वह उन्हें बीच पर ले जाते हैं। वह उन्हें रात के वक्त रेत के मैदान में मद्धम रोशनी और आग के बीच संगीतमय दुनिया में लेकर जाते हैं। वह उन्हें डिनर के लिए भी ले जाते हैं। इस पर वह उनसे सवाल पूछती है कि यह सब उन्होंने कहां सीखा? तब अनुष्का शर्मा से विराट कहते हैं कि उन्होंने यह दुनिया के सबसे परफेक्ट इंसान से सीखा है, इशारा अनुष्का की तरफ था, लिहाजा वो शर्मा जाती हैं।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का नया विज्ञापन वीडियो
सम्बंधित ख़बरें
विजय के फैंस के लिए बड़ी खबर, ‘जन नायगन’ की रिलीज डेट को लेकर नया दावा, जल्द खत्म हो सकता है इंतजार
अजय देवगन की ‘धमाल 4’ को मिल रहा शानदार एडवांस बुकिंग रिस्पॉन्स, जानें पहले दिन की संभावित कमाई का अनुमान
टॉक्सिक के तबाही गाने के बाद चर्चा में यश और कियारा आडवाणी, जानिए फिल्म के लिए एक्ट्रेस ने कितनी फीस ली
Bombay High Court से प्रीति जिंटा को मिली खुशखबरी, AI Deepfake कंटेंट पर अपनाया सख्त रुख
ये भी पढ़ें- 9 साल की भारत की बच्ची का हुनर देख दंग हैं विदेशी जज, बिनीता छेत्री ने ब्रिटेन में मचाई धूम
विज्ञापन वीडियो में अनुष्का के साथ नजर आ रहे विराट कोहली की एक्टिंग बिल्कुल नेचुरल एक्टिंग लगती है। एक बार के लिए भी उनकी एक्टिंग में दिखावा या ओवर एक्टिंग नजर नहीं आती है। यही कारण है कि प्रशंसकों का दिल विराट कोहली इस विज्ञापन वीडियो के माध्यम से जीतते हुए नजर आए हैं। एक यूजर ने लिखा है कि इतनी बेहतरीन एक्टिंग विराट कोहली ने कब सीख ली? तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा विराट कोहली एक्टिंग के मामले में अनुष्का शर्मा पर भारी पड़ते हुए नजर आ रहे हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा कि इतनी बढ़िया एक्टिंग क्या बॉलीवुड में डेब्यू का इरादा है? ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि क्रिकेट में बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीतने वाले विराट कोहली एक्टिंग से भी अपने प्रशंसकों का दिल जीत रहे हैं।
Virat kohli and anushka sharma new ad video fans says virat acting is better than anushka
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ठाणे: MBMC की लापरवाही! बारिश में खुले गड्ढे से हादसे का खतरा, पाइपलाइन कार्य पूरा, सड़क मरम्मत अब तक अधूरी
Jul 09, 2026 | 05:58 PME20 पेट्रोल से कम हो सकता है माइलेज, नितिन गडकरी ने बताया क्या होगा असर, बोले- इससे खराब नहीं होती गाड़ी
Jul 09, 2026 | 05:49 PMक्या आपके पास है 2000 रुपये का नोट? RBI ने बताया एक्सचेंज और जमा करने का आसान तरीका
Jul 09, 2026 | 05:47 PMअंतरराष्ट्रीय संस्थाएं नहीं करती सही आकलन? स्मृति ईरानी का बड़ा आरोप, बोलीं- भारतीय महिलाओं को करते हैं इग्नोर
Jul 09, 2026 | 05:42 PMरेलवे आंदोलन से लेकर राम मंदिर तक, महाराष्ट्र सरकार पर जमकर बरसे राज ठाकरे, इन चार मु्द्दों पर की बात
Jul 09, 2026 | 05:31 PMविपक्ष सत्ता में था तो आप क्या कर रहे थे? सवाल पूछने को राजनीति कहने पर फडणवीस पर भड़के राज ठाकरे
Jul 09, 2026 | 05:31 PMविजय के फैंस के लिए बड़ी खबर, ‘जन नायगन’ की रिलीज डेट को लेकर नया दावा, जल्द खत्म हो सकता है इंतजार
Jul 09, 2026 | 05:30 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी का बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM













