-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Vikrant Massey Shanaya Kapoor Movie Aankhon Ki Gustakhiyan Ott Release
प्यार अंधा होता है… मोहब्बत में बदली सबा-जहान की दोस्ती, जानें कब OTT पर होगी रिलीज?
- Written By: स्नेहा मौर्या
OTT Movie: विक्रांत मैसी की फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' 11 जुलाई को थिएटर में रिलीज हुई थी और अब बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है, तो चलिए जानते हैं कब और कहां आएगी।

आंखों की गुस्ताखियां (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Aankhon Ki Gustaakhiyan Ott Release: बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी अक्सर अपनी फिल्मों से धमाल मचाते रहते हैं। ऐसे में पुरानी कहावत है कि ‘प्यार अंधा होता है’ और इसी जज्बात को बड़े पर्दे पर फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ ने उतारती है। दरअसल, इस फिल्म में सबा और जहान नाम के दो ऐसे किरदार है, जिनकी मुलाकात संयोग से होती है, लेकिन उनका रिश्ता दोस्ती से होते हुए गहरे प्यार में बदल जाता है। फर्क सिर्फ इतना है कि जहान इसमें अंधा होता है, जबकि सबा अपनी एक्टिंग के लिए आंखों पर पट्टी बांधकर दुनिया को महसूस करने की कोशिश कर रही है।
फिल्म की कहानी वहीं से शुरू होती है जब ट्रेन में सबा और जहान की मुलाकात होती है। जहान आंखों से तो दुनिया को नहीं देख पाता लेकिन उसकी संवेदनाएं और आवाजें ही उसकी पहचान हैं। वहीं सबा, अपने थिएटर रोल के लिए खुद को नेत्रहीन महसूस करने का प्रयोग कर रही होती है। दोनों आवाज और एहसास के जरिए एक-दूसरे के करीब आते हैं। लेकिन धीरे-धीरे उनका यह रिश्ता गहरा हो जाता है।
हालांकि, जैसे ही उनका रिश्ता गहरा होता है, जहान अचानक सबा की जिंदगी से दूर चला जाता है। बरसों बाद जब दोनों दोबारा मिलते हैं, तो हालात बदल चुके होते हैं। सबा अब आंखों पर पट्टी नहीं बांधती और जहान को सामने देखकर भी पहचान नहीं पाती। ऐसे में यह फिल्म जल्दी ही ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है, तो चलिए जानते हैं कब और कहां…
सम्बंधित ख़बरें
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
ओटीटी पर कब और कहां देखें फिल्म?
यह फिल्म दिग्गज लेखक रस्किन बॉन्ड की मशहूर शॉर्ट स्टोरी ‘द आइज हैव इट’ से प्रेरित है। निर्देशक संतोष सिंह के निर्देशन में बनी यह मूवी जुलाई 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह सिर्फ 1.77 करोड़ रुपये का कलेक्शन ही कर पाई, लेकिन इसकी कहानी और म्यूजिकल प्रेजेंटेशन की तारीफ जरूर हुई। हालांकि, अब ‘आंखों की गुस्ताखियां’ दर्शकों के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हो रही है। 5 सितंबर 2025 से दर्शक घर बैठे सबा और जहान की इस अनोखी प्रेम कहानी का लुत्फ उठा सकेंगे।
ये भी पढ़ें- ‘पवित्र रिश्ता’ फेम प्रिया मराठे के निधन से टूटा अंकिता लोखंडे का दिल, यादें शेयर कर हुईं इमोशनल
किरदारों को लेकर सेलेब्स ने कही थी ये बातें
फिल्म में जहान का किरदार निभाने वाले विक्रांत मैसी का कहना है कि “यह मेरे करियर का बेहद समृद्ध अनुभव रहा। जहान भले ही आंखों से दुनिया को न देख सके, लेकिन उसकी संवेदनाएं बेहद गहरी हैं।” वहीं, फिल्म से डेब्यू कर रहीं शनाया कपूर ने कहा “सबा का किरदार निभाना मेरे लिए सपनों जैसा था। यह एक शानदार और निडर कलाकार की कहानी है। विक्रांत जैसे अनुभवी एक्टर के साथ काम करना मेरे लिए बेहद खास रहा है।”
Vikrant massey shanaya kapoor movie aankhon ki gustakhiyan ott release
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
उज्जैन: बारिश से बढ़ा शिप्रा नदी का जलस्तर, रामघाट पर SDRF ने किया तीन श्रद्धालुओं का सफल रेस्क्यू
Jul 02, 2026 | 01:29 PMमुंबई में भारी बारिश का रेड अलर्ट, हेल्पलाइन नंबर जारी; अंधेरी और जोगेश्वरी में गाड़ियां पर गिरे विशाल पेड़
Jul 02, 2026 | 01:24 PMभोपाल: मंत्री विश्वास सारंग का कांग्रेस पर हमला, कहा- ‘मीडिया पर दबाव बनाकर नहीं चलेगी राजनीति’
Jul 02, 2026 | 01:14 PMKids Safety Tips: अगर आपके बच्चे भी पड़ोस में खेलने जाते हैं, तो पहले उन्हें जरूर सिखाएं ये 5 सेफ्टी रूल्स
Jul 02, 2026 | 01:09 PMअकोला में OBC समाज की ललकार: 50% आरक्षण की सीमा हटाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर तीव्र धरना
Jul 02, 2026 | 12:59 PMराम के नाम पर पाप करने वालों को न राजदंड से राहत मिलेगी, न धर्मदंड से; चंदा विवाद पर बोले सुधांशु त्रिवेदी
Jul 02, 2026 | 12:57 PMक्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
Jul 02, 2026 | 12:49 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














