- Hindi News »
- Entertainment »
- Vikrant Massey Left The Column Of Religion Blank In Son Birth Certificate
विक्रांत मैसी ने बेटे के बर्थ सर्टिफिकेट में धर्म का कॉलम छोड़ा खाली, कही ये बात
विक्रांत मैसी ने एक पॉडकास्ट में कहा कि उन्होंने अपने बेटे वर्धान मैसी के बर्थ सर्टिफिकेट में धर्म का कॉलम खाली छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि मैं नहीं चाहता कि मेरा बेटा धर्म के आधार पर सोच बनाए।
- Written By: सोनाली झा

विक्रांत मैसी ने बेटे के बर्थ सर्टिफिकेट में धर्म का कॉलम छोड़ा खाली
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी अपनी दमदार एक्टिंग के लिए पहचाने जाते हैं, लेकिन इसके साथ ही वे अपने विचारों और सिद्धांतों को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट में विक्रांत ने बेटे वर्धान मैसी के धर्म को लेकर जो बात कही, उसने एक बार फिर दर्शाया कि विक्रांत मैस निजी जीवन में भी कितने सजग और संवेदनशील हैं।
रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान विक्रांत से जब उनके बेटे के धर्म को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने बिना झिझक कहा कि मैं नहीं चाहता कि मेरा बेटा धर्म के आधार पर अपनी सोच बनाए। इसलिए मैंने वर्धान के बर्थ सर्टिफिकेट में ‘धर्म’ वाले कॉलम को खाली छोड़ दिया है। वहां मैंने डैश लगाया है। विक्रांत ने कहा कि वह बेटे की परवरिश इस तरह करना चाहते हैं, जिससे वह एक समावेशी सोच वाला इंसान बने, जो धर्म और जाति के आधार पर भेदभाव न करे।
विक्रांत ने आगे कहा कि धर्म इंसान की व्यक्तिगत पसंद होनी चाहिए, न कि पारिवारिक थोप। गौरतलब है कि विक्रांत का खुद का परिवार भी धार्मिक विविधता का उदाहरण है। उनके पिता ईसाई हैं, मां सिख, छोटा भाई इस्लाम धर्म अपना चुका है, और पत्नी शीतल ठाकुर हिंदू हैं। ऐसे में उन्होंने यह स्पष्ट किया कि उनका परिवार पहले से ही धर्मनिरपेक्षता की मिसाल है।
सम्बंधित ख़बरें
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
Moushumi Chatterjee ने की जीतेंद्र की समय पाबंदी की तारीफ, बोलीं- शूटिंग से एक घंटा पहले हो जाते थे तैयार
ये भी पढ़ें- टीवी की इस बहु से की गई थी घिनौनी डिमांड, एक्ट्रेस बोलीं- बेशर्मी की हदें पार…
विक्रांत का यह कदम भारतीय समाज में एक नई सोच की तरफ इशारा करता है, जहां बच्चा अपने विचारों और अनुभवों के आधार पर अपनी धार्मिक पहचान तय कर सके। उनके इस बयान की सोशल मीडिया पर काफी सराहना हो रही है। वहीं अगर बात करें विक्रांत के वर्कफ्रंट की, तो वह जल्द ही फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 11 जुलाई को रिलीज होगी, जिसमें उनके साथ सनाया कपूर भी नजर आएंगी।
Vikrant massey left the column of religion blank in son birth certificate
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
…तो देश में रहने का अधिकार नहीं, वंदे मातरम के विरोध पर मौलाना मदनी पर भड़कीं मंत्री अग्निमित्रा पॉल
May 18, 2026 | 11:42 AMAngel Number 11:11 Meaning: यदि आपको भी बार-बार दिखता है 11:11 का शुभ नंबर, तो समझिए खुलने वाले हैं आपके भाग्य
May 18, 2026 | 11:41 AMचलती ट्रेन के सामने ट्रैक पर खड़ा रहा युवक, इस हरकत को देख भड़के लोग; वीडियो वायरल
May 18, 2026 | 11:37 AMहेमंत खंडेलवाल बोले- मीटिंग में संगठन और सरकार के बीच तालमेल पर फोकस, मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा नहीं
May 18, 2026 | 11:35 AMवाशिम में पेट्रोल पंप बना अखाड़ा! ग्राहकों के बीच डिब्बे से जमकर हुई मारपीट, देखें वायरल Video
May 18, 2026 | 11:32 AMअकोला में घरेलू विवाद बना खूनी, मामूली विवाद में पत्नी की हत्या, अकोला में पति गिरफ्तार
May 18, 2026 | 11:30 AMकल्याण-डोंबिवली में नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म के 3 मामले, सभी आरोपी गिरफ्तार
May 18, 2026 | 11:25 AMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














