अकोला में घरेलू विवाद बना खूनी, मामूली बात पर कर दी पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार

Akola Murder News: अकोला के डाबकी रोड क्षेत्र में घरेलू विवाद के बाद पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
Domestic Dispute Turns Bloody in Akola: Wife Murdered Over Trivial Argument; Husband Arrested
अकोला हत्या, घरेलू विवाद,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Updated on

Akola Murder Domestic Dispute: अकोला शहर के डाबकी रोड पुलिस स्टेशन क्षेत्र में 17 मई की सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। घरेलू विवाद के चलते एक पति ने पत्नी पर धारदार चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। मृतका का नाम मंगला गुडदे (40) है, जो रेणुका नगर क्षेत्र में किराए के मकान में रहती थीं।

इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। पुलिस ने आरोपी दीपक गुडदे का गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा जांच शुरू की गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह मंगला गुडदे दूध लेने के लिए निकली थी। इसी दौरान उनका पति दीपक गुडदे से मामूली बात पर विवाद हो गया।

विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने गुस्से में आकर पत्नी पर धारदार चाकू से कई वार कर दिए। पेट और पीठ पर गंभीर चोट लगने से मंगला मौके पर ही गिर पड़ीं और रक्तस्त्राव के चलते उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई, स्थानीय सूत्रों के अनुसार, पिछले दो वर्षों से पति-पत्नी के बीच लगातार घरेलू विवाद चल रहा था। मृतका के परिवार में एक बेटा और एक बेटी है। विशेष रूप से बेटी का विवाह जल्द ही तय था, लेकिन इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।

घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

पुलिस की कार्रवाई घटना की जानकारी नागरिकों ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डाबकी रोड पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

आरोपी पति दीपक गुडदे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। डाबकी रोड पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी दीपक कोली ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह हत्या घरेलू विवाद का परिणाम है। पुलिस आगे की जांच कर रही है और मामले की गहराई से पड़ताल की जा रही है।

नागरिकों में भय और आक्रोश

इस घटना से पूरे क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। नागरिकों ने कहा कि घरेलू विवाद से उत्पन्न हिंसा ने एक परिवार को उजाड़ दिया और समाज को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

Navbharat Live
navbharatlive.com