उदयपुर में शुरू हुई विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की रस्में, शाही डिनर से जश्न का आगाज
Vijay-Rashmika Pre Wedding Dinner: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की रस्में उदयपुर में शुरू हो गई हैं। प्री-वेडिंग शाही डिनर के साथ जश्न का आगाज हुआ। कपल ने अपनी शादी को विरोश नाम दिया है।
- Written By: सोनाली झा
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना (फोटो-सोशल मीडिया)
Vijay Deverakonda And Rashmika Mandanna Wedding: साउथ सिनेमा के चर्चित कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना आखिरकार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। महीनों से चल रही अटकलों के बाद दोनों ने 22 फरवरी 2026 को अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया और अब शादी की रस्में भी शुरू हो चुकी हैं। 23 फरवरी को कपल अपने वेडिंग डेस्टिनेशन उदयपुर पहुंचा, जहां उन्हें स्टाइलिश सूट्स में ट्विनिंग करते हुए स्पॉट किया गया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 24 फरवरी 2026 से शादी का जश्न आधिकारिक रूप से शुरू हो गया है। इसकी शुरुआत एक भव्य प्री-वेडिंग डिनर पार्टी से हुई, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए। यह शाही डिनर खास तौर पर कपल की पसंदीदा डिशेज को ध्यान में रखकर तैयार किया गया। बताया जा रहा है कि देश के जाने-माने शेफ्स ने मिलकर स्पेशल मेन्यू डिजाइन किया है। मेन्यू में साउथ इंडियन और नॉर्थ इंडियन व्यंजनों के साथ-साथ इंटरनेशनल क्यूज़ीन भी शामिल है। हैदराबादी बिरयानी, इटैलियन पास्ता, लाइव ग्रिल काउंटर और डेज़र्ट में पारंपरिक मिठाइयों के साथ फ्यूजन स्वीट्स परोसी गईं।
विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की शादी की थीम
शादी समारोह उदयपुर से करीब 25 किलोमीटर दूर अरावली की पहाड़ियों में स्थित मेमेंटस बाय आईटीसी होटल में आयोजित किया जा रहा है। होटल की सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई है ताकि किसी भी तरह की तस्वीर या जानकारी लीक न हो सके। कपल अपनी प्राइवेसी को लेकर काफी सतर्क है और शादी की थीम, कलर पैलेट और डेकोरेशन पर खुद नजर रख रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ 50 रुपये लेकर मुंबई पहुंचे थे राजेंद्र कुमार, सुपरस्टार बनने के बाद भी बेचना पड़ा था अपना सबसे लकी बंगला
लाल साड़ी में दुल्हन बनीं आकांक्षा रंजन कपूर, फिल्ममेकर शरण शर्मा संग शादी की पहली तस्वीरें हुईं वायरल
S Janaki Death: गायिका एस. जानकी का 88 वर्ष की उम्र में निधन, छोड़ गईं 48 हजार से ज्यादा गीतों की विरासत
रामायण का ट्रेलर इस दिन देगा दस्तक, रणबीर कपूर के भगवान श्रीराम अवतार का बढ़ा इंतजार, फैंस में जबरदस्त उत्साह
इस दिन होगी विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की शादी
दिलचस्प बात यह है कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने अपनी शादी को एक खास नाम भी दिया है कि विरोश। यह नाम उनके फैंस ने सालों पहले दोनों के नाम को जोड़कर बनाया था, जिसे अब विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने आधिकारिक रूप से अपना लिया है। बताया जा रहा है कि 26 फरवरी 2026 को दोनों सात फेरे लेंगे। इससे पहले अक्टूबर 2025 में विजय के घर पर एक छोटे समारोह में दोनों की सगाई हुई थी। अब फैंस बेसब्री से उस पल का इंतजार कर रहे हैं जब ‘विरोश’ आधिकारिक रूप से शादीशुदा जोड़ी बन जाएगा।
