Kingdom X Review: विजय देवरकोंडा की शानदार वापसी, धूल जाएगा फ्लॉप फिल्मों का टैग
विजय देवरकोंडा की फिल्म Kingdom रिलीज हो चुकी है और दर्शक अब फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आए हैं। आइए जानते हैं उन्होंने इसको लेकर क्या कहा है।
- Written By: अनिल सिंह
किंगडम फिल्म एक्स रिव्यू: दर्शकों ने विजय देवरकोंडा की फिल्म को बताया शानदार
Vijay Deverakonda Kingdom Film: विजय देवरकोंडा की फिल्म किंगडम काफी समय से सुर्खियों में थी और अब किंगडम फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसे पैन इंडिया फिल्म के तौर पर रिलीज किया गया है। हिंदी में विजय देवरकोंडा की फिल्म साम्राज्य नाम से रिलीज हुई है। सोशल मीडिया पर दर्शकों ने किंगडम फिल्म को लेकर अपना रिव्यू दिया है। यूजर्स इसे शानदार फिल्म बता रहे हैं और सिनेमाघरों में फिल्म देखने के लिए अच्छी खासी भीड़ पहुंच रही है।
विजय देवरकोंडा की फिल्म किंगडम की कहानी एक जासूस की कहानी है, जो एक सीक्रेट मिशन पर निकला है। फिल्म में विजय देवराकोंडा सूरी नाम का किरदार निभा रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स के मुताबिक फिल्म में विजय देवरकोंडा ने इतनी बेहतरीन ऐक्टिंग की है कि उन्हें फिल्म में देखकर ऐसा लग रहा है कि वह सूरी को देख रहे हैं। विजय देवराकोंडा उन्हें कहीं भी नजर नहीं आते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
यश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स के फोन किए जब्त, फिर रखी ऐसी शर्त कि हर किसी की बढ़ गई धड़कन, सामने आएगा बड़ा सच
फूलों का गुलदस्ता हाथ में, बनारसी साड़ी और डायमंड ज्वेलरी का जलवा, सारा तेंदुलकर की तस्वीरों पर फिदा हुए फैंस
Money Follows Brother से छाए रवि किशन, बोले- जेन जी ने मुझे अपना मान लिया, दिल से शुक्रिया
ये भी पढ़ें- एक्सीडेंट के बाद पुलिस हिरासत में अंगद, एनिवर्सरी पर तुलसी मिला अनचाहा सरप्राइज
किंगडम फिल्म को शानदार बता रहे दर्शक
सोशल मीडिया एक्स पर यूजर्स ने फिल्म को देखने के बाद तरह-तरह के प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा है कि यह साल की सबसे बेहतरीन फिल्म है। दूसरे यूजर ने लिखा किंगडम फिल्म जज्बातों से भरी हुई है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि यह फिल्म शानदार है और बॉक्स ऑफिस पर यह जबरदस्त प्रदर्शन करेगी। कुछ यूजर्स में फिल्म की आलोचना भी की है उन्होंने फिल्म को लंबा बताया है।
गौतम तिन्नानुरी की भी दर्शकों ने की तारीफ
विजय देवरकोंडा की फिल्म किंगडम की अगर बात करें तो लंबे समय से दर्शक और फैंस फिल्म का इंतजार कर रहे थे। इस फिल्म का निर्देशन गौतम तिन्नानूरी ने किया है, जो साउथ के बेहतरीन डायरेक्टर माने जाते हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने सिर्फ विजय देवरकोंडा की ही नहीं बल्कि निर्देशक गौतम तिन्नानूरी की भी खूब सराहना की है। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि दर्शकों और फैंस का इंतजार अब खत्म हो गया है और विजय देवरकोंडा के फ्लॉप हो रहे करियर में यह फिल्म चार चांद लगा सकती है।
