महिला सिंगर के सामने मंच पर गाली दे रहे हैं विधु विनोद चोपड़ा, वीडियो पर भड़के यूजर्स
श्रेया घोषाल के सामने मंच पर गाली देते हुए विधु विनोद चोपड़ा का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में विधु विनोद चोपड़ा की गाली सुनकर लोग भड़क गए हैं और उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई जा रही है।
- Written By: अनिल सिंह
मुंबई: बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म मेकर विधु विनोद चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह श्रेया घोषाल और शान के सामने धड़ाधड़ गाली देते हुए नजर आ रहे हैं। विधु विनोद चोपड़ा का यह अंदाज सोशल मीडिया पर यूजर्स को पसंद नहीं आया है और वह अब उनकी आलोचना कर रहे हैं। विधु विनोद चोपड़ा को खरी खोटी सुनाते सोशल मीडिया पर यूजर्स नजर आ रहे हैं।
विधु विनोद चोपड़ा का यह वीडियो कमाल आर खान ने शेयर किया है। वीडियो में विधु विनोद चोपड़ा सिंगर श्रेया घोषाल और शान के साथ एक मंच पर नजर आ रहे हैं और वहां पर विधु विनोद चोपड़ा खुद से जुड़ा कोई किस्सा सुना रहे हैं। इसी दरमियान उनके मुंह से गाली निकल जाती है और इसी पर लोग अब आलोचना कर रहे हैं। वीडियो में विनोद चोपड़ा यह कहते हुए नजर आ रहे हैं, फिर मैं भी बोल देता हूं, फिल्मों में मैंने भी बहुत गाली दी है। मैंने कहा (गाली का इस्तेमाल) तू मेरे टेरेस पर बैठकर इसको सिंपलीफाई कर रहा है। तू प्रोड्यूसर है कि मैं प्रोड्यूसर हूं। मैंने बोला प्रोड्यूसर कौन है, (गाली का इस्तेमाल) पैसा किसका वेस्ट होगा, तेरा या मेरा।
Just watch, how Producer Vidhu Vinod Chopra is abusing in front of media. Main Tweet Bhi Karta hun Toh Log Gyan Dete hain. pic.twitter.com/gtfxnjBSQJ — KRK (@kamaalrkhan) November 29, 2024
सम्बंधित ख़बरें
लातूर में दो किसानों ने की खुदकुशी, सरकार चुप क्यों? विजय वडेट्टीवार ने सदन में उठाया कृषि संकट का मुद्दा
अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
तय हो गई वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की तारीख… इस स्टार खिलाड़ी की जगह मिलेगा मौका, इंग्लैंड खेमे में दहशत!
30 की उम्र के बाद महिलाएं आखिर क्यों खाने लगी हैं ये ‘चमत्कारी’ देसी लड्डू? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
ये भी पढ़ें- Bhool Bhulaiyaa 3 और Singham Again कब OTT पर होंगी रिलीज, कहां देख सकेंगे ये फिल्में
कमाल आर खान ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, देखें कैसे प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा मीडिया के सामने गाली दे रहे हैं, मैं ट्वीट भी करता हूं तो लोग ज्ञान देने लग जाते हैं। विधु विनोद चोपड़ा के साथ श्रेया घोषाल और शान नजर आ रहे हैं। विधु जैसे ही गाली देते हैं, श्रेया शौक हो जाती है। वहीं शान उनकी बातों पर हंसते हुए नजर आते हैं और अपना चेहरा नीचे कर लेते हैं।
इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स के भी रिएक्शन आए हैं। विधु विनोद चोपड़ा को एक यूजर ने ओवर कॉन्फिडेंस की दुकान बताया। तो वहीं दूसरा यूजर, उन्हें घमंड ले डूबेगा इस तरह की बात कहते हुए नजर आए हैं। आपको बता दें की विधु विनोद चोपड़ा इस समय अपनी डॉक्यूमेंट फिल्म ‘जीरो से रीस्टार्ट’ के प्रमोशन में जुटे हुए हैं और यह वीडियो उसी प्रमोशन का हिस्सा है।
