Bhool Bhulaiyaa 3 और Singham Again कब OTT पर होंगी रिलीज, कहां देख सकेंगे ये फिल्में

'भूल भुलैया 3' और 'सिंघम अगेन' दोनों ही फिल्में 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। दर्शकों ने थिएटर में जाकर फिल्म का लुक उठाया। अब इनके ओटीटी पर आने का इंतजार लोग कर रहे हैं। आइए जानते हैं ये कब और कहां प्रसारित होगी।
Bhool Bhulaiyaa 3 And Singham Again OTT Release on Netflix and Prime Video
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' और अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' बॉक्स ऑफिस पर एक ही दिन रिलीज हुई थी। दिवाली के मौके पर दर्शकों ने इन फिल्मों का थिएटर में जाकर लुत्फ उठाया, लेकिन बड़ी संख्या में लोग इसके ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने का इंतजार कर रहे हैं। आइए जानते हैं किन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर यह दोनों फिल्में रिलीज होगी और कब तक इन फिल्मों को दर्शक ओटीटी पर देख पाएंगे।

टाइम्स आफ इंडिया की रिपोर्ट ने अपनी खबर में दावा किया है कि अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन जल्द ही ओटीटी पर रिलीज हो सकती है। 27 दिसंबर के आसपास यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर प्रसारित की जा सकती है। हालांकि फिल्म की ओटीटी रिलीज पर अभी आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

सिंघम अगेन फिल्म की अगर बात करें तो फिल्म में रामायण की कहानी को दिखाया गया है। जिसमें सीता हरण की कहानी दिखाई गई है। इस फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण जैसे कलाकार पुलिस वाले की भूमिका में नजर आए हैं। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का अच्छा रिस्पांस नहीं मिला। फिल्म अब तक अपने बजट को भी वसूल कर पाने में नाकामयाब साबित हुई है।

भूल भुलैया 3 फिल्म की अगर बात करें तो इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित अहम भूमिका में नजर आए। यह फिल्म हॉरर कॉमेडी फिल्म है। जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है, यह फिल्म अपने बजट को वसूल कर चुकी है और फिल्म बड़ी हिट साबित हो रही है। यह फिल्म आने वाले वक्त में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो सकती है। साल 2025 में जनवरी के आसपास इसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जा सकता है। हालांकि इस बारे में अभी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com