- Hindi News »
- Entertainment »
- Vicky Kaushal Movie Chhaava To Be Shown Experts And Historians Before Release Says Uday Samant
रिलीज से पहले विवाद में फंस जाएगी विक्की कौशल की छावा! इतिहासकारों को दिखाए जाने की हुई मांग
विक्की कौशल की फिल्म छावा रिलीज होने से पहले ही विवादों में घिर सकती है, फिल्म के रिलीज होने से पहले इसे इतिहासकारों को दिखाने की बात की जा रही है। कहा यह भी गया है वरना फिल्म को रिलीज होने नहीं दिया जाएगा।
- Written By: अनिल सिंह

विक्की कौशल की छावा पर हो सकता है विवाद
मुंबई: विक्की कौशल की फिल्म छावा इस समय सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म का दमदार ट्रेलर जारी किया गया था। जिसे देखकर दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है। लेकिन फिल्म रिलीज होने से पहले ही विवादों में घिर सकती है, ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है। फिल्म को लेकर महाराष्ट्र सरकार के मंत्री उदय सामंत ने शनिवार को कहा कि फिल्म रिलीज होने से पहले इसे इतिहासकारों को दिखाया जाना चाहिए, आपको बता दें कि यह फिल्म छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। ऐसे में मंत्री महोदय फिल्म को लेकर तथ्यों के साथ संभावित छेड़छाड़ को फिल्म रिलीज से पहले हटाने की मांग कर रहे हैं।
महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामंत ने अपने एक पोस्ट में लिखा कि इस मामले में तुरंत एक्शन लिया जाना चाहिए, अगर फिल्म में कोई भी आपत्तिजनक दृश्य है, तो उसे तत्काल प्रभाव से हटा दिया जाना चाहिए। उन्होंने पोस्ट में लिखा है यह खुशी की बात है कि धर्म और आजादी के रक्षक छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित हिंदी फिल्म बनाई जा रही है। दुनिया को छत्रपति का इतिहास समझने का मौका मिलने वाला है। हालांकि कई लोगों का कहना है कि फिल्म में कुछ आपत्तिजनक दृश्य है। इसलिए हम इस फिल्म को विशेषज्ञों को दिखाएं बिना रिलीज न किए जाने की बात कर रहे हैं। शिवाजी महाराज और संभाजी महाराज के सम्मान को ठेस पहुंचाया जाना कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आगे पोस्ट में लिखा है कि अगर ऐसा नहीं होता है तो फिल्म को रिलीज होने नहीं देंगे।
ये भी पढ़ें- आमिर खान ने ‘सितारे जमीन पर’ के बारे में शेयर की रोमांचक जानकारी…
सम्बंधित ख़बरें
Love and War की रिलीज डेट फाइनल, 2027 में बड़े पर्दे पर होगी टक्कर, फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट
Vicky Kaushal की महावतार में आया बड़ा ट्विस्ट, फीमेल लीड के लिए दीपिका पादुकोण नहीं ये एक्ट्रेस बनीं पहली पसंद
NMACC इवेंट में दिखी स्टार पावर, अनुपम खेर ने रणवीर सिंह और विक्की कौशल संग शेयर की खास सेल्फी
मुगलों पर फिर चलेगी ‘छावा’ की तलवार! विक्की कौशल की ब्लॉकबस्टर फिल्म की सीक्वल की तैयारी?
छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित यह फिल्म काफी समय से सुर्खियों में है। इस फिल्म में विक्की कौशल के साथ रश्मिका मंदाना अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं। लेकिन जिस तरह से फिल्म को लेकर रिलीज से पहले बयान सामने आया है, ऐसे में यह कहा जा सकता है फिल्म रिलीज से पहले विवादों में घिर सकती है। इससे पहले भी पूर्व राज्यसभा सांसद रहे संभाजी राजे छत्रपति ने भी फिल्म को इतिहासकारों को दिखाने की मांग की थी। विक्की कौशल की फिल्म छावा 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है अब देखना यह होगा कि मंत्री महोदय की मांग पर फिल्म इतिहासकारों को दिखाई जाती है या नहीं।
Vicky kaushal movie chhaava to be shown experts and historians before release says uday samant
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया पर बनने जा रहा है शुभ संयोग, इन 5 राशियों के लिए खुलेंगे धन के भंडार!
Apr 19, 2026 | 12:05 AMहैदराबाद के ‘नवाबों’ ने चेन्नई को 10 रन से चटाई धूल, अभिषेक-क्लासेन के तूफान के बाद नितिश-ईशान का घातक वार
Apr 18, 2026 | 11:38 PMLemon Water: हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं नींबू पानी, इन लोगों को रहना चाहिए दूर
Apr 18, 2026 | 10:56 PMनागपुर के सरकारी स्कूल में चल रहा था खौफनाक खेल! आधी रात पुलिस की रेड, कसाइयों के चंगुल से छुड़ाए गए 11 गौवंश
Apr 18, 2026 | 10:50 PMगर्भवती महिला से बदसलूकी करने वाला राहुल, अब बिस्तर से उठने लायक भी नहीं बचा, राजस्थान पुलिस ने किया इलाज
Apr 18, 2026 | 10:48 PMASP अनुज चौधरी का ‘स्वैग’ या नियमों का मखौल? रील बनाने वाले ‘हीरो’ अफसर की गाड़ी में मिलीं 3 बड़ी कमियां
Apr 18, 2026 | 10:42 PMअकोला में चोरों का तांडव: एक ही रात 3 अपार्टमेंट्स के फ्लैट में लाखों की चोरी, खदान थाना क्षेत्र में सनसनी
Apr 18, 2026 | 10:35 PMवीडियो गैलरी

UP News: 10 हजार रुपये जमा फिर भी 4 हजार बकाया? बिजली बिल के खेल में फंसा आम आदमी
Apr 18, 2026 | 10:32 PM
शर्मनाक! हाथ में सिगरेट, टेबल पर शराब और मास्टर जी जांच रहे बोर्ड की कॉपियां; देखिए VIDEO
Apr 18, 2026 | 10:17 PM
अखिलेश यादव की तारीफ पड़ी भारी? जिस दुकान पर पी थी चाय, वहां ताला लटकाने पहुंची प्रशासन की टीम
Apr 18, 2026 | 10:08 PM
सिर्फ 2 रसगुल्ले खाने पर इतनी बड़ी सजा, ठेकेदार ने बच्चे को डीजल डालकर लगा दी आग, वारदात जान खून खौल उठेगा!
Apr 18, 2026 | 09:58 PM
पटना में SVU ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर किया रेड, आय से अधिक संपत्ति जुटाने का आरोप
Apr 18, 2026 | 02:11 PM
2026 या पत्थर युग? बड़वानी में झोली में बंधकर अस्पताल पहुंचा बीमार बच्चा, विकास के दावों की निकली हवा
Apr 17, 2026 | 10:44 PM














