- Hindi News »
- Religion »
- Rashifal »
- Daily Horoscope 19 April 2026 Zodiac Signs And Market Updates In Hindi
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया पर बनने जा रहा है शुभ संयोग, इन 5 राशियों के लिए खुलेंगे धन के भंडार!
Daily Horoscope: 19 अप्रैल का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और खुशखबरी लेकर आ सकता है। इस दिन कुछ लोगों को करियर, धन और रिश्तों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा

आज का राशिफल (सौ. डिजाइन फोटो)
Today Horoscope 19 April 2026: रविवार 19 अप्रैल 2026 को वैशाख शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। आज भरणी नक्षत्र के प्रभाव से ग्रहों की स्थिति कई राशियों के लिए उन्नति के द्वार खोल रही है। जहां वृषभ और कुम्भ राशि के लिए दिन सफलताओं भरा रहेगा वहीं मीन और वृश्चिक राशि वालों को अपने प्रबंधन और व्यवहार पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यस्थल पर आपके कामकाज की मिलीजुली प्रतिक्रिया मिल सकती है लेकिन आप मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। आपके रहन-सहन में सुधार होगा और दिन भर कार्यों की व्यस्तता बनी रहेगी।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। भूमि, भवन और मकान से संबंधित पुरानी समस्याएं हल होंगी। हालांकि किसी भी कानूनी मामले में अकेले फैसला न लें सबकी सलाह से आगे बढ़ना ही हितकर होगा। धार्मिक कार्यों में खर्च संभव है।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को मकर और वृश्चिक राशि वालों को होगा बंपर लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भाग्यफल
Birthday Horoscope: आज पैदा हुए लोगों का कैसा रहेगा आगामी वर्ष? जानें नए साल का करियर, स्वास्थ्य का लेखा-जोखा
Weekly Horoscope: इस सप्ताह ग्रहों के महासंयोग से बदलेगा इन राशियों का भाग्य, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल
साप्ताहिक राशिफल: 17 मई से अधिक मास का आरंभ, सोने-चांदी की कीमतों में आएगा उछाल; इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों को आज नए संपर्कों का भरपूर लाभ मिलेगा। लंबे समय से चल रही पारिवारिक परेशानियां दूर होने से घर में शांति का माहौल रहेगा। समाज सेवा के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी जिससे आपको मान-सम्मान, यश और कीर्ति प्राप्त होगी। कहीं से कोई शुभ संदेश मिल सकता है।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला है। प्रतियोगी परीक्षाओं या किसी भी प्रकार की प्रतिस्पर्धा में आपको सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। हालांकि एक सावधानी जरूर बरतें अनजान लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों को आज किसी प्रिय व्यक्ति का भरपूर सहयोग मिलेगा जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। कामकाज के प्रति आपकी लगन और मेहनत रंग लाएगी। कोशिश करें कि आज अपने अधूरे पड़े कार्यों को प्राथमिकता से निपटा लें। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा है।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मकता लेकर आया है। घरेलू समस्याओं का समाधान होने से आप मानसिक सुकून महसूस करेंगे। आर्थिक दिक्कतें दूर होंगी। बस अपना आत्मविश्वास बनाए रखें और अपनी बात स्पष्टता से रखें भागदौड़ का शुभ परिणाम जल्द ही सामने आएगा।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए आज शासन और प्रशासन के सहयोग से रुके हुए काम बनेंगे। नए कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और शत्रुओं का पराभव होगा। हालांकि अधिकारियों से बातचीत करते समय अपनी वाणी और लहजे में सावधानी बरतें।
यह भी पढ़ें:- कौन सा कार कलर पड़ेगा महंगा? सफेद चुना तो टेंशन खत्म, काला बना सकता है जोखिम
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आएगा। नई योजनाएं आपके लिए लाभकारी सिद्ध होंगी और कर्मचारियों को भी लाभ मिलेगा। सावधानी की बात यह है कि आपका कठोर व्यवहार घर में अशांति पैदा कर सकता है इसलिए अपनों के साथ नरमी से पेश आएं।
प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. फ्रीपिक)
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातक अपनी किसी पुरानी अधूरी योजना को फिर से शुरू करने का मन बनाएंगे। बुजुर्गों के मार्गदर्शन से आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। आर्थिक चिंताएं कम होंगी लेकिन व्यर्थ की भागदौड़ से बचने की कोशिश करें ताकि समय और ऊर्जा का सही उपयोग हो सके।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन बिखरे हुए कार्यों को समेटने का है। परिवार में किसी आयोजन की तैयारी हो सकती है जो प्रसन्नतादायक रहेगी। आपके सामने कुछ चुनौतियां आएंगी लेकिन आप अपनी चतुराई से उनका सामना करेंगे। आपको समाज में सुख और सम्मान प्राप्त होगा।
कुम्भ राशि (Aquarius)
कुम्भ राशि के जातकों के लिए आज प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के अच्छे आसार हैं। व्यावसायिक समस्याएं सुलझेंगी और विवादास्पद मामलों में भी राहत मिलेगी। दूसरों के निजी मामलों में दखल देने से बचें वरना व्यर्थ के विवाद में फंस सकते हैं।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों को आज अपने महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर सबसे पहले निपटाना चाहिए अन्यथा देरी होने पर मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आज खर्चों की अधिकता रहेगी जिससे बजट बिगड़ सकता है। अकारण कार्यों में विलंब होने की संभावना है इसलिए सक्रिय रहें।
व्यापार भविष्य
आज वैशाख शुक्ल द्वितीया को भरणी नक्षत्र के प्रभाव से बाजार में बड़ी हलचल देखी जा सकती है।
नरमी: सोना, चांदी, तांबा, पीतल, लोहा और कांसा जैसी धातुओं में नरमी रहेगी। इसके साथ ही खांड, गुड़, बारदाना और हैसियन के भाव में भी मंदी का रुख देखा जा सकता है।
तेजी: मसालों के बाजार में आज तेजी रहेगी; विशेषकर जीरा, धनिया और लौंग की कीमतों में उछाल आ सकता है।
आज के भाग्यांक: 2, 6, 0, 5
Daily horoscope 19 april 2026 zodiac signs and market updates in hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को मकर और वृश्चिक राशि वालों को होगा बंपर लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भाग्यफल
May 18, 2026 | 12:10 AMIPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
May 17, 2026 | 11:34 PMइंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
May 17, 2026 | 10:57 PMकोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
May 17, 2026 | 10:55 PMअभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
May 17, 2026 | 10:55 PMऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
May 17, 2026 | 10:23 PMस्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
May 17, 2026 | 10:21 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM













