वीकेंड पर भी नहीं बढ़ी वरुण धवन की Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai की रफ्तार, जानें दूसरे दिन की कमाई
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Collection: वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। फिल्म ने दूसरे दिन लगभग 4.72 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
- Written By: सोनाली झा
है जवानी तो इश्क होना है की कमाई (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Day 2 Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की नई रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। हालांकि, फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक शुरुआत नहीं मिल पाई है। वीकेंड शुरू होने के बावजूद फिल्म की कमाई में बड़ा उछाल देखने को नहीं मिला, जिससे मेकर्स की चिंता बढ़ सकती है।
बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन लगभग 4.72 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। हालांकि, ये शुरुआती आंकड़े हैं और अंतिम रिपोर्ट आने तक इनमें कुछ बदलाव संभव है। इसके बावजूद फिल्म का दूसरा दिन पहले दिन की कमाई से पीछे रहा। फिल्म ने ओपनिंग डे पर करीब 7.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ऐसे में शनिवार को कमाई में गिरावट ने ट्रेड एक्सपर्ट्स को भी हैरान किया है।
पेद्दी और बंदर से मिल रही कड़ी टक्कर
‘है जवानी तो इश्क होना है’ को बॉक्स ऑफिस पर कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है। एक ओर राम चरण की फिल्म पेड्डी शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने तीसरे दिन 16 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन दर्ज किया है। वहीं दूसरी ओर बॉबी देओल की फिल्म बंदर भी चर्चा में बनी हुई है। हालांकि इसकी कमाई अपेक्षाकृत कम रही है, लेकिन समीक्षकों और दर्शकों से फिल्म को पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिल रही है।
सम्बंधित ख़बरें
‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद टूट गई थीं अपूर्वा मखीजा, बोलीं- सूफी नहीं होते तो शायद खुद को खत्म कर लेती
प्रभास-तृप्ति डिमरी की ‘स्पिरिट’ में होगी कैटरीना कैफ की एंट्री? दमदार कैमियो से कहानी में आएगा बड़ा ट्विस्ट
शबाना आजमी को हुआ स्वाइन फ्लू, डॉक्टरों ने आराम की दी सलाह, CJP Protest में नहीं होंगी शामिल
तनुश्री दत्ता का बड़ा दावा, बोलीं- कुछ लोग मेरे काम के अवसरों को रोक रहे हैं, ब्रांड्स को दी चेतावनी
रिश्तों और उलझनों से भरी है कहानी
फिल्म की कहानी जस नाम के एक युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार वरुण धवन ने निभाया है। जस अपनी पत्नी बानी के साथ परिवार बसाने का सपना देखता है, लेकिन बानी अपने करियर को प्राथमिकता देती है। दोनों के रिश्ते में दरार आने के बाद तलाक की नौबत आ जाती है। इसी दौरान जस की जिंदगी में प्रीत की एंट्री होती है और कहानी में कई मजेदार मोड़ आते हैं।
दमदार स्टारकास्ट के बावजूद चुनौती बरकरार
फिल्म का निर्देशन डेविड धवन ने किया है। फिल्म में वरुण धवन के साथ मृणाल ठाकुर, पूजा हेगड़े, मौनी रॉय, जिम्मी शेरगिल, चंकी पांडे, मनीष पॉल और राकेश बेदी जैसे कलाकार नजर आए हैं। अब सभी की नजरें रविवार के कलेक्शन पर टिकी हैं, जो फिल्म के आगे के बॉक्स ऑफिस सफर की दिशा तय कर सकता है।
