Sunny Deol Reaction: ‘बंदर’ में बॉबी देओल के अभिनय की हो रही जमकर तारीफ, भाई सनी देओल बोले- मैं बहुत खुश हूं

Bobby Deol Performance: फिल्म ‘बंदर’ में बॉबी देओल के अभिनय को दर्शकों और समीक्षकों से खूब सराहना मिल रही है। उनकी सफलता पर भाई सनी देओल ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर कर खुशी जाहिर की।
Sunny Deol Reaction On Bobby Deol Film Bandar Review Performance
बॉबी देओल और सनी देओल (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Sunny Deol Reaction On Bobby Deol Bandar: बॉलीवुड एक्ट्रेस बॉबी देओल इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘बंदर’ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में रिलीज हुई इस फिल्म में उनके अभिनय को दर्शकों और समीक्षकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। कई लोगों का मानना है कि यह बॉबी देओल के करियर की सबसे प्रभावशाली परफॉर्मेंस में से एक है। बॉबी ने एक बार फिर अपनी अभिनय क्षमता का लोहा मनवाया है।

फिल्म के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर उनके अभिनय की चर्चा शुरू हो गई। दर्शकों ने फिल्म की कहानी के साथ-साथ बॉबी के भावनात्मक और गंभीर किरदार की भी खूब सराहना की है। भाई की सफलता पर सनी देओल भी बेहद खुश नजर आए। उन्होंने सोशल मीडिया पर बॉबी देओल और अपनी मां की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों के बीच खास बॉन्डिंग देखने को मिली। तस्वीर के साथ सनी ने लिखा कि बहुत खुश हूं बॉब!!! लव यू।

फैंस ने कमेंट्स में बरसाया प्यार

सोशल मीडिया पर सनी देओल की पोस्ट पर हजारों प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। एक फैन ने लिखा कि बॉबी सर हर बार दिल जीत लेते हैं। वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि अपने तो अपने होते हैं, यही देओल परिवार की सबसे बड़ी खूबी है। कई प्रशंसकों ने हार्ट और फायर इमोजी के जरिए अपनी खुशी जाहिर की। कुछ लोगों ने फिल्म देखने के बाद बॉबी देओल के अभिनय को ‘अवार्ड योग्य’ भी बताया।

फिल्म में दिखा अलग अंदाज

‘बंदर’ में बॉबी देओल एक ऐसे पॉप स्टार का किरदार निभा रहे हैं, जिसकी जिंदगी अचानक मुश्किलों से घिर जाती है। शोहरत, संघर्ष और टूटते रिश्तों के बीच उसका जीवन पूरी तरह बदल जाता है और हालात उसे जेल तक पहुंचा देते हैं। फिल्म में सान्या मल्होत्रा ​​और सपना पब्बी भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रही हैं। दोनों कलाकारों के अभिनय को भी पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिल रही है।

अनुराग कश्यप के निर्देशन की सराहना

फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है, जो अपने अलग और सिनेमा के लिए जाने जाते हैं। ‘बंदर’ में उन्होंने एक इमोशनल और संघर्षपूर्ण कहानी को प्रभावशाली तरीके से पर्दे पर उतारा है। फिल्म को मिल रही पॉजिटिव प्रतिक्रियाओं और बॉबी देओल के दमदार अभिनय ने साबित कर दिया है कि वह आज भी दर्शकों के पसंदीदा कलाकारों में शामिल हैं। ‘बंदर’ उनके करियर में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में याद की जा सकती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com