थिएटर्स में फीकी, OTT पर चलेगी ‘वध 2’ की आंधी? जानें संजय मिश्रा-नीना गुप्ता की थ्रिलर अब घर बैठे कहां देखें
Vadh 2 Ott Release Date: संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की थ्रिलर ‘वध 2’ अब OTT पर रिलीज के लिए तैयार है। जानिए फिल्म की कहानी, रिलीज डेट और कहां देख सकते हैं यह मर्डर मिस्ट्री।
- Written By: स्नेहा मौर्या
संजय मिश्रा और नीना गुप्ता (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Sanjay Mishra And Neena Gupta Vadh 2 On OTT: संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की चर्चित थ्रिलर फिल्म ‘वध 2’ अब सिनेमाघरों के बाद OTT पर दस्तक देने जा रही है। साल 2022 में आई ‘वध’ के इस सीक्वल को थिएटर्स में भले ही उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली, लेकिन इसकी कहानी और किरदारों ने दर्शकों का ध्यान जरूर खींचा। अब यह फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी किस्मत आजमाने के लिए तैयार है।
‘वध 2’ की कहानी एक दिलचस्प और रहस्यमयी प्लॉट पर आधारित है, जो साल 1994 से शुरू होती है। इसमें मंजू देवी नाम की महिला को डबल मर्डर के आरोप में 28 साल की सजा सुनाई जाती है। कहानी फिर कई साल आगे बढ़ती है, जहां मंजू देवी अब भी जेल में बंद है। इसी दौरान उसकी जिंदगी में जेल गार्ड शंभूनाथ मिश्रा की एंट्री होती है, जो उससे एकतरफा प्यार करता है और हर मुश्किल में उसकी मदद के लिए तैयार रहता है।
‘वध 2’ की क्या है कहानी?
जेल के अंदर की दुनिया भी कम खतरनाक नहीं है। यहां एक प्रभावशाली नेता का भाई केशव भी कैदी के रूप में मौजूद है, जिसका दबदबा पूरे जेल में चलता है। वह अन्य कैदियों के साथ दुर्व्यवहार करता है और अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल करता है। कहानी में बड़ा मोड़ तब आता है, जब केशव की नजर एक महिला कैदी पर पड़ती है और उसकी नीयत खराब हो जाती है। इसके बाद अचानक केशव रहस्यमयी तरीके से गायब हो जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Disha Patani Film: बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड में धमाका करेंगी दिशा पाटनी, ‘होलिगार्ड्स सागा’ से करेंगी एंट्री
Priyanka Chopra ने गोल्ड गाला 2026 में लूटी महफिल, 20 साल पुरानी साड़ी से बनी ड्रेस में दिखीं ग्लैमरस
Thalapathy Vijay के शपथ ग्रहण के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़, प्रकाश राज और पूजा हेगड़े ने लुटाया प्यार
Shekhar Suman Memories: शेखर सुमन ने याद किए करियर के खास पल, फूलन देवी और बाल ठाकरे से जुड़ी बातें की शेयर
यहीं से फिल्म एक सस्पेंस थ्रिलर का रूप ले लेती है, जहां हर किरदार पर शक होता है और कहानी में लगातार ट्विस्ट आते हैं। केशव के गायब होने के पीछे की सच्चाई क्या है, यही फिल्म का सबसे बड़ा रहस्य है, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखता है।
ये भी पढ़ें- पाकिस्तानी शख्स ने खोली ‘धुरंधर 2’ की पोल! कराची-ल्यारी की हकीकत बताकर कर दिया सबको शॉक
कब और कहां देखें फिल्म?
OTT रिलीज की बात करें, तो ‘वध 2’ को 3 अप्रैल 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। दर्शक इसे घर बैठे आराम से देख सकते हैं। फिल्म का निर्देशन जसपाल सिंह संधू ने किया है, जिन्होंने इसकी कहानी भी लिखी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, लगभग 10 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 3.8 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया, जिससे यह अपनी लागत भी नहीं निकाल पाई। इसकी एक बड़ी वजह उसी समय रिलीज हुई बड़ी फिल्मों से टक्कर भी रही। अब OTT प्लेटफॉर्म पर ‘वध 2’ को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है, यह देखना दिलचस्प होगा।
