Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 25 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इंडिया गॉट लेटेंट में आलिया भट्ट की ‘स्पेशल पानी’ वाली बोतल बनी चर्चा का विषय, जानें इसकी कीमत और खासियत

Alia Bhatt Water Bottle: इंडिया गॉट लेटेंट में आलिया भट्ट की इलेक्ट्रोलाइट्स वाले पानी की बोतल चर्चा का विषय बन गई। शो में उन्होंने बताया कि वह सामान्य पानी की बजाय इलेक्ट्रोलाइट्स ड्रिंक पीती हैं।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jun 25, 2026 | 08:24 PM

आलिया भट्ट (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Alia Bhatt Electrolyte Water: कॉमेडियन समय रैना का लोकप्रिय शो इंडिया गॉट लेटेंट इन दिनों दर्शकों के बीच खूब चर्चा में है। शो के नए सीजन के पहले एपिसोड में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपनी मौजूदगी से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। हालांकि, इस दौरान उनकी बातों से ज्यादा एक खास चीज ने लोगों का ध्यान खींचा कि उनकी स्पेशल पानी वाली बोतल।

एपिसोड के दौरान जब आलिया को पानी ऑफर किया गया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि उनके पास अपनी बोतल है। इसके बाद बातचीत में उन्होंने खुलासा किया कि वह सामान्य पानी की बजाय इलेक्ट्रोलाइट्स वाला पानी पीना पसंद करती हैं। बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर उनकी बोतल को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।

क्या खास है इलेक्ट्रोलाइट्स पानी में

शो में आलिया ने बताया कि इलेक्ट्रोलाइट्स वाला पानी शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है और इसे व्यक्ति अपनी जरूरत के अनुसार तैयार कर सकता है। फिटनेस और हेल्थ को लेकर सजग रहने वाली आलिया अक्सर अपनी डाइट और लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा में रहती हैं। इसी दौरान कैमरे में उनकी नीले रंग की स्टाइलिश सिपर बोतल भी नजर आई, जिसने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी।

सम्बंधित ख़बरें

सूरज नांबियार से अलगाव की खबरों के बीच मौनी रॉय का बड़ा बयान, बोलीं- लोगों को माफ करके आगे बढ़ जाना चाहिए

26/11 मुंबई हमले की कानूनी लड़ाई पर आधारित प्रहार का टीजर रिलीज, उज्ज्वल निकम के किरदार में छाए राजकुमार राव

‘पठानों से कहना, चौहान आ रहा है’, अजय देवगन की ‘चौहान’ का फर्स्ट लुक जारी, फिल्म के डायलॉग ने जीता दिल

सुपरस्टार बनने से पहले आर्थिक तंगी से जूझे अक्षय कुमार, मॉडलिंग के सपने के लिए मुफ्त में की नौकरी

आलिया भट्ट की बोतल की कीमत

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया भट्ट जिस बोतल का इस्तेमाल कर रही थीं, वह पीई नेशन ब्रांड की इंसुलेटेड वाटर बॉटल है। ब्रांड की वेबसाइट पर इसकी कीमत करीब 16 अमेरिकी डॉलर बताई गई है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 1,500 रुपये से अधिक बैठती है। हालांकि यह कीमत आम पानी की बोतलों की तुलना में ज्यादा है, लेकिन इसकी प्रीमियम क्वालिटी और फीचर्स इसे खास बनाते हैं।

क्यों खास है यह वाटर बॉटल

यह 1 लीटर क्षमता वाली डबल-वॉल इंसुलेटेड बोतल है, जो लंबे समय तक पानी को ठंडा या गर्म बनाए रखने में मदद करती है। इसमें फ्लिप-स्ट्रॉ ढक्कन दिया गया है, जिससे चलते-फिरते पानी पीना आसान हो जाता है। यही वजह है कि यह जिम, ट्रैवल और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए लोकप्रिय मानी जाती है।

ये भी पढ़ें- सूरज नांबियार से अलगाव की खबरों के बीच मौनी रॉय का बड़ा बयान, बोलीं- लोगों को माफ करके आगे बढ़ जाना चाहिए

आलिया भट्ट का स्टाइल

इंडिया गॉट लेटेंट में आलिया भट्ट की मौजूदगी के साथ उनकी यह खास बोतल भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। फैंस अब सिर्फ उनके मजेदार जवाब ही नहीं, बल्कि उनकी हेल्दी लाइफस्टाइल और फिटनेस सीक्रेट्स के बारे में भी जानने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। ऐसे में यह छोटी-सी वाटर बॉटल शो के सबसे वायरल पलों में शामिल हो गई है।

Alia bhatt electrolyte water bottle indias got latent samay raina

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 25, 2026 | 08:24 PM

Topics:  

  • Alia Bhatt
  • Bollywood News
  • Entertainment News
  • India's Got Latent

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.