Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 25 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सूरज नांबियार से अलगाव की खबरों के बीच मौनी रॉय का बड़ा बयान, बोलीं- लोगों को माफ करके आगे बढ़ जाना चाहिए

Mouni Roy Divorce: सूरज नांबियार से अलग होने की खबरों के बाद मौनी रॉय ने पहली बार अपनी भावनाएं साझा की हैं। अभिनेत्री ने कहा कि वह लोगों को माफ करके आगे बढ़ने में विश्वास रखती हैं।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jun 25, 2026 | 07:33 PM

मौनी रॉय (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Mouni Roy Separation: टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में पति सूरज नांबियार से अलग होने की खबरों के बाद अब एक्ट्रेस ने पहली बार इस विषय पर खुलकर बात की है। हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर अपने रिश्ते पर टिप्पणी नहीं की, लेकिन उनके शब्दों को उनकी मौजूदा परिस्थितियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

मौनी का कहना है कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए लोगों को माफ करना सीखना चाहिए और दिल में किसी के लिए कड़वाहट नहीं रखनी चाहिए। एक हाइंटरव्यू में मौनी रॉय ने अपनी सोच के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि बचपन से ही वह लोगों को आसानी से माफ कर देती थीं, लेकिन किसी के दिए दर्द को भूल पाना उनके लिए आसान नहीं था। समय के साथ उनकी सोच बदली और अब वह मानती हैं कि माफ करना ही सबसे सही रास्ता है।

मौनी रॉय का रिएक्शन

मौनी ने कहा कि मैं पहले लोगों को माफ तो कर देती थी, लेकिन बातें भूल नहीं पाती थी। अब मुझे लगता है कि सिर्फ माफ कर देना ही काफी है। बाकी चीजें भगवान पर छोड़ देनी चाहिए। वही आपको भूलने और आगे बढ़ने की ताकत देते हैं। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि अगर कोई व्यक्ति अपने दिल में शिकायतें और गुस्सा जमा करके रखता है, तो उसका सबसे ज्यादा असर उसी पर पड़ता है।

सम्बंधित ख़बरें

26/11 मुंबई हमले की कानूनी लड़ाई पर आधारित प्रहार का टीजर रिलीज, उज्ज्वल निकम के किरदार में छाए राजकुमार राव

‘पठानों से कहना, चौहान आ रहा है’, अजय देवगन की ‘चौहान’ का फर्स्ट लुक जारी, फिल्म के डायलॉग ने जीता दिल

सुपरस्टार बनने से पहले आर्थिक तंगी से जूझे अक्षय कुमार, मॉडलिंग के सपने के लिए मुफ्त में की नौकरी

अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर कर नर्वस हुईं अक्षरा सिंह, बोलीं- यह मेरे लिए सपना सच होने जैसा था

दिल में कड़वाहट रखने से खुद को होता है नुकसान

मौनी ने कहा कि अगर आप किसी बात को छोड़ नहीं पाते, तो सबसे ज्यादा दर्द आपको ही होता है। कई बार जिसने आपको दुख दिया होता है, वह उस बारे में सोच भी नहीं रहा होता। इसलिए लोगों को माफ करके आगे बढ़ जाना चाहिए। मेरे दिल में किसी के लिए कोई कड़वाहट नहीं है। निजी जीवन में उतार-चढ़ाव के बावजूद मौनी रॉय अपने काम पर पूरा ध्यान दे रही हैं। इन दिनों वह फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में नजर आ रही हैं।

ये भी पढ़ें- 26/11 मुंबई हमले की कानूनी लड़ाई पर आधारित प्रहार का टीजर रिलीज, उज्ज्वल निकम के किरदार में छाए राजकुमार राव

2022 में हुई थी शादी

मौनी रॉय और सूरज नांबियार की पहली मुलाकात 2019 में दुबई में हुई थी। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और करीब दो साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने जनवरी 2022 में गोवा में भव्य शादी की थी। उनकी शादी बंगाली और मलयाली दोनों रीति-रिवाजों से संपन्न हुई थी। हाल ही में दोनों के अलग होने की खबरों ने फैंस को चौंका दिया था।

Mouni roy reacts after separation from suraj nambiar says no

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 25, 2026 | 07:33 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Mouni Roy

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.