मैं आलिया की ननद…Rishi Kapoor की नाजायज बेटी पर Twinkle Khanna ने तोड़ी चुप्पी
Twinkle Khanna News: ट्विंकल खन्ना ने हाल ही में अपने नए टॉक शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’के दौरान ऋषि कपूर को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मुझे उनकी नाजायज बेटी कहा गया था।
- Written By: स्नेहा मौर्या
ट्विंकल खन्ना, ऋषि कपूर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Twinkle Khanna Rishi Kapoor Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस और राइटर ट्विंकल खन्ना इन दिनों अपने नए टॉक शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ को लेकर सुर्खियों में हैं। शो की कॉन्सेप्ट और काजोल के साथ उनकी मजेदार जुगलबंदी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। शो के पहले एपिसोड में सलमान खान और आमिर खान नजर आए थे और अब हाल ही में आलिया भट्ट और वरुण धवन मेहमान बने। दोनों ने शो में ट्विंकल और काजोल के साथ खूब मस्ती की, लेकिन इस बीच ट्विंकल का एक बयान सबसे ज्यादा चर्चा में रहा।
दरअसल, शो के दौरान ट्विंकल खन्ना ने एक पुरानी घटना का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि कई साल पहले दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर ने उनके जन्मदिन पर एक पोस्ट किया था, जिसके बाद उन्हें लेकर एक बड़ी गलतफहमी फैल गई थी। ट्विंकल ने मजाकिया अंदाज में कहा कि “मैं लगभग कपूर बन ही जाती। मेरे जन्मदिन पर ऋषि कपूर ने लिखा था कि जब मैं अपनी मां के पेट में थी, तब उन्होंने मुझे गाना सुनाया था। इसी वजह से लोगों ने मुझे उनकी नाजायज बेटी तक कहना शुरू कर दिया।”
ट्विंकल खन्ना ने आलिया भट्ट संग शेयर किया अनोखा किस्सा
यह सुनकर शो में मौजूद आलिया भट्ट थोड़ी असहज हो गईं। आलिया के चेहरे पर हल्की मुस्कान तो थी, लेकिन वह समझ नहीं पा रहीं थीं कि इस बयान पर कैसे रिएक्ट करें। तब काजोल ने मजाक को संभालते हुए ट्विंकल को रोक दिया और माहौल हल्का बना दिया। इसके बाद ट्विंकल ने हंसते हुए कहा कि “मैं तुम्हारी ननद नहीं हूं।” वरुण धवन ने भी मजाकिया लहजे में कहा कि आलिया को समझ नहीं आ रहा कि वह इस पर क्या कहें।
सम्बंधित ख़बरें
जाह्नवी कपूर ने ब्लैक डिजाइनर लहंगे में ढाया कहर, ट्रेडिशनल लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुईं वायरल
Ananya Panday At Wimbledon: रेड ऑफ-शोल्डर ड्रेस में छाईं अनन्या पांडे, विंबलडन से शेयर की ग्लैमरस तस्वीरें
Alia Bhatt Saree Look: ग्रे साड़ी में छाईं आलिया भट्ट, आकांक्षा रंजन कपूर की चूड़ा सेरेमनी का वीडियो हुआ वायरल
‘अलायंस’ में आमने-सामने आए सीमा सजदेह और सोहेल खान, एक्टर ने रिश्ता टूटने की जिम्मेदारी खुद पर ली
ये भी पढ़ें- चेहरे पर झुर्रियां, लेकिन एटीट्यूड हाई…हेमा मालिनी के VIDEO पर भड़के यूजर्स, कहा- जया की कॉपी हैं
ऋषि कपूर को देनी पड़ी थी सफाई
उस समय सोशल मीडिया पर यह गलतफहमी इतनी तेजी से फैली थी कि खुद ऋषि कपूर को सफाई देनी पड़ी। उन्होंने बाद में एक और पोस्ट में लिखा कि “जन्मदिन मुबारक हो डियर। तुम अपनी मां के पेट में थी जब मैं 1973 में फिल्म बॉबी के लिए गाना गा रहा था, बस लोग इसे गलत समझ बैठे।” गौर करने वाली बात ये है कि ट्विंकल की मां डिंपल कपाड़िया और ऋषि कपूर ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है। यही वजह थी कि लोगों ने उस पोस्ट को अलग तरीके से समझ लिया।
