जाह्नवी कपूर ने ब्लैक डिजाइनर लहंगे में ढाया कहर, ट्रेडिशनल लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुईं वायरल
Janhvi Kapoor Traditional Look: जाह्नवी कपूर ने सोशल मीडिया पर ब्लैक डिजाइनर लहंगे में अपनी नई तस्वीरें शेयर की, जो तेजी से वायरल हो रही हैं। इस आउटफिट में उनका रॉयल अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
- Written By: सोनाली झा
जाह्नवी कपूर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Janhvi Kapoor Black Lehenga: बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर अपने फैशन और स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। एक बार फिर उन्होंने अपने लेटेस्ट ट्रेडिशनल लुक से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह ब्लैक रंग के खूबसूरत डिजाइनर लहंगे में नजर आ रही हैं। उनका यह रॉयल अंदाज फैंस को इतना पसंद आया कि तस्वीरें देखते ही देखते वायरल हो गईं।
जाह्नवी कपूर ने इस फोटोशूट के लिए मशहूर डिजाइनर रिंपल और हरप्रीत द्वारा डिजाइन किया गया गहरे काले रंग का शानदार लहंगा पहना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस डिजाइनर आउटफिट की कीमत करीब 1.5 लाख रुपये बताई जा रही है। इस लहंगे की खासियत इसकी बारीक कढ़ाई है। घेरदार स्कर्ट पर एंटीक गोल्ड रंग के पेजली और फ्लोरल मोटिफ्स की खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी की गई है, जो पूरे लुक को रॉयल टच देती है। इसके साथ उन्होंने मल्टीकलर कढ़ाई वाली चोली और हल्के मेटैलिक बॉर्डर वाला दुपट्टा कैरी किया।
सम्बंधित ख़बरें
Ananya Panday At Wimbledon: रेड ऑफ-शोल्डर ड्रेस में छाईं अनन्या पांडे, विंबलडन से शेयर की ग्लैमरस तस्वीरें
Alia Bhatt Saree Look: ग्रे साड़ी में छाईं आलिया भट्ट, आकांक्षा रंजन कपूर की चूड़ा सेरेमनी का वीडियो हुआ वायरल
‘अलायंस’ में आमने-सामने आए सीमा सजदेह और सोहेल खान, एक्टर ने रिश्ता टूटने की जिम्मेदारी खुद पर ली
Chai Ki Tapri Song: AI से बने वायरल गाने का खुला राज, आलिया भट्ट और शरवरी वाघ के डांस ने बना दिया सुपरहिट
ज्वेलरी और एक्सेसरीज ने बढ़ाई खूबसूरती
अपने ट्रेडिशनल लुक को और आकर्षक बनाने के लिए जाह्नवी ने संजनी ज्वेल्स की स्टेटमेंट ज्वेलरी पहनी। इसके अलावा उन्होंने मीरा महादेविया का डिजाइनर बैग कैरी किया, जिसने उनके पूरे लुक में चार चांद लगा दिए। मिनिमल मेकअप, खुले बाल और कॉन्फिडेंट स्माइल के साथ जाह्नवी का यह लुक फैशन लवर्स को खूब पसंद आ रहा है।
कैप्शन और फैंस के रिएक्शन बने चर्चा का विषय
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए जाह्नवी कपूर ने कैप्शन में लिखा कि खुद से वादा किया था कि बस एक झलक दिखाऊंगी लेकिन ये कॉम्बो। पोस्ट सामने आते ही कमेंट सेक्शन में फैंस ने उनकी तारीफों की झड़ी लगा दी। किसी ने उन्हें प्रिंसेस कहा तो किसी ने लिखा कि हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत। वहीं कई यूजर्स ने उनके ग्लैमरस और एलिगेंट अंदाज की जमकर सराहना की।
वर्कफ्रंट पर हैं कई बड़े प्रोजेक्ट्स
अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर हाल ही में राम चरण के साथ स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘पेद्दी’ में नजर आई थीं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। अब जाह्नवी के आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर भी काफी उत्साह है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह जल्द ही अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘राका’ में अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। इसमें दीपिका पादुकोण भी महत्वपूर्ण किरदार में दिखाई देंगी।
