Alia Bhatt Saree Look: ग्रे साड़ी में छाईं आलिया भट्ट, आकांक्षा रंजन कपूर की चूड़ा सेरेमनी का वीडियो हुआ वायरल
Alia Bhatt Kaleera Video: आकांक्षा रंजन कपूर की शादी से आलिया भट्ट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। ग्रे साड़ी और ब्लैक सनग्लासेस में नजर आईं आलिया अपनी बेस्ट फ्रेंड के हाथों में कलीरा बांधती दिखीं।
- Written By: सोनाली झा
आलिया भट्ट और आकांक्षा रंजन कपूर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Alia Bhatt Kaleera Ceremony Video: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट अपनी खास दोस्त आकांक्षा रंजन कपूर की शादी में शामिल होकर एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। आकांक्षा ने फिल्ममेकर शरण शर्मा के साथ मुंबई में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में रजिस्टर्ड मैरिज की। शादी की कई खूबसूरत तस्वीरों के बाद अब एक भावुक और प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आलिया अपनी बेस्ट फ्रेंड के हाथों में कलीरा बांधती नजर आ रही हैं।
पैपराजी विरल भयानी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में आकांक्षा रंजन कपूर की चूड़ा सेरेमनी की झलक देखने को मिल रही है। वीडियो में आलिया बेहद प्यार से आकांक्षा के हाथों में कलीरा बांधने की कोशिश करती नजर आती हैं। इस दौरान दोनों के बीच की गहरी दोस्ती साफ दिखाई देती है। वीडियो सामने आते ही फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग आलिया और आकांक्षा की दोस्ती की तारीफ करते हुए इस पल को बेहद खास बता रहे हैं।
आलिया भट्ट का ट्रेडिशनल लुक
शादी में आलिया भट्ट का ट्रेडिशनल लुक भी चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने गोल्डन बॉर्डर वाली ग्रे साड़ी के साथ मैचिंग स्लीवलेस ब्लाउज पहना था। गोल्डन ईयररिंग्स, मांग टीका और स्टाइलिश ब्लैक सनग्लासेस ने उनके लुक को और भी आकर्षक बना दिया। आलिया का यह सिंपल लेकिन एलिगेंट अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस उनके फैशन सेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
‘अलायंस’ में आमने-सामने आए सीमा सजदेह और सोहेल खान, एक्टर ने रिश्ता टूटने की जिम्मेदारी खुद पर ली
Chai Ki Tapri Song: AI से बने वायरल गाने का खुला राज, आलिया भट्ट और शरवरी वाघ के डांस ने बना दिया सुपरहिट
‘लॉकअप 2’ से बाहर आते ही सुनीता आहूजा का बड़ा बयान, बोलीं- फिल्म इंडस्ट्री में कोई हीरो दूध का धुला नहीं होता
हॉलीवुड में दिशा पाटनी की एंट्री, ऑस्कर विजेता निर्देशक की फिल्म में मिली बड़ी भूमिका, बताया कैसे मिला ऑफर
आलिया और आकांक्षा की दोस्ती
आलिया भट्ट और आकांक्षा रंजन कपूर की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है। दोनों अक्सर वेकेशन, बर्थडे सेलिब्रेशन, पार्टियों और फैमिली फंक्शन्स में साथ नजर आती हैं। कई मौकों पर दोनों ने सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। आकांक्षा की शादी में भी आलिया हर खास रस्म में शामिल रहीं और अपनी दोस्त के लिए हर जिम्मेदारी निभाती दिखाई दीं। कलीरा बांधने वाला यह वीडियो उनकी गहरी दोस्ती की एक और खूबसूरत मिसाल बन गया है।
वर्कफ्रंट पर आलिया भट्ट
वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट हाल ही में फिल्म ‘ऐल्फा’ में नजर आई थीं। यह वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला केंद्रित फिल्म थी, जिसमें उनके साथ शरवरी वाघ, बॉबी देओल और अनिल कपूर भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दिए। हालांकि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली, लेकिन आलिया के अभिनय की दर्शकों और समीक्षकों ने सराहना की।
