-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Turkish Singer Atiye Is Being Reprimanded By Her Own Fans For Copying Oo Antava Song
तुर्की निकला चोर! Oo Antava कॉपी पर यूजर्स ने ली चुटकी
- Written By: अनिल सिंह
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े हुए तनाव में तुर्की पाकिस्तान के साथ खड़ा था और अब तुर्की की एक सिंगर ने Oo Antava गाने की धुन चुराई है। सोशल मीडिया पर यूजर्स तुर्की पर तंज कसते हुए नजर आ रहे हैं।

Oo Antava कॉपी पर तुर्की सिंगर आतिये को फटकार लगा रहे उनके ही फैंस
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के दौरान तुर्की ने पाकिस्तान को सपोर्ट किया था, तब भारत में तुर्की को लेकर गुस्से का माहौल देखने को मिला था। अब तुर्की की एक सिंगर अतिये है पर भारतीय फिल्म पुष्पा के गीत Oo Antava की धुन चुराने का आरोप लगा है। आतिये के सॉन्ग अनलायना की धुन पुष्पा फिल्म के गीत Oo Antava की धुन से बिल्कुल मेल खाती है। सोशल मीडिया पर यूजर्स अब चुटकी लेते हुए नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि पाकिस्तान का समर्थन करने वाला तुर्की तो चोर निकला।
आतिये ने अनलायना सॉन्ग करीब 7 महीने पहले अपने ही ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर लॉन्च किया था। म्यूजिक वीडियो में जो धुन सुनाई दे रही है, वह पूरी तरह से पुष्पा फिल्म के Oo Antava गीत से कॉपी की गई है। इसी वीडियो पर ढेर सारे कॉमेंट्स आए हैं। कुछ कमेंट तुर्की की जनता के हैं, तो कुछ भारतीय यूजर्स ने कमेंट किया है। अधिकतर कमेंट में यही कहा जा रहा है कि यह गाना Oo Antava की धुन को कॉपी करके बनाया गया है।
ये भी पढ़ें- जुमला पार्टी की डर्टी ट्रिक्स, दिलजीत दोसांझ के सपोर्ट में उतरे नसीरुद्दीन शाह
सम्बंधित ख़बरें
Alliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Alpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
शिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Chauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
निदियो पर आये कमेंट्स में एक यूजर ने लिखा भारतीय तेलुगु गीत Oo Antava से सीधे कॉपी किया गया। दूसरे यूजर ने लिखा, गुणवत्ता जैसी भी कोई चीज होती है यह गाना सीधे-सीधे कॉपी है। एक अन्य यूजर ने लिखा, अलग-अलग चीज करने के समय कुछ हास्यास्पद चीज सामने आती है, आपको नए कंटेंट बनाना चाहिए। हैरानी की बात यह है कि यह सभी कमेंट तुर्की भाषा में है मतलब आतिये को अनलायना के लिए अपने ही देश के यूजर्स से फटकार मिल रही है।
कॉपी, रिहैश और प्लेगिरिज्म जैसे शब्दों को लेकर सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है। सोशल मीडिया पर लोगों की राय बटी हुई है। कुछ लोगों का कहना है कि यह सीधे चोरी है। इस पर लीगल एक्शन लिया जाना चाहिए, तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि यह गर्व की बात है, भारत के गाने विदेश में कॉपी किया जा रहे हैं। आपको बता दें कि Oo Antava गीत को संगीतकार देवी श्री प्रसाद (डीएसपी) ने बनाया है और उन्होंने अपने बयान में कहा था कि वह इस मामले को लेकर लीगल एक्शन लेने की सोच रहे हैं, हालांकि वह इस मामले में कॉपीराइट के उल्लंघन को लेकर कोर्ट का रुख करते हैं या नहीं आने वाले वक्त में पता चलेगा।
Turkish singer atiye is being reprimanded by her own fans for copying oo antava song
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM












