‘Toxic’ से हुमा कुरैशी का धांसू लुक आया सामने, कियारा आडवाणी के बाद बढ़ी फैंस की एक्साइटमेंट

Huma Qureshi Toxic Look: यश की मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। कियारा आडवाणी के बाद अब हुमा कुरैशी का फर्स्ट लुक सामने आया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है।
Huma Qureshi
हुमा कुरैशी का दमदार अवतार आया सामने (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Huma Qureshi Upcoming Film Toxic: केजीएफ स्टार यश की आने वाली फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म से एक के बाद एक किरदारों के लुक सामने आ रहे हैं, जो फैंस की एक्साइटमेंट को और भी ज्यादा बढ़ा रहे हैं। पहले कियारा आडवाणी का इमोशनल और ग्लैमरस लुक सामने आया था और अब फिल्म से हुमा कुरैशी का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है।

हुमा कुरैशी का दमदार फर्स्ट लुक

गीतु मोहनदास के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘टॉक्सिक’ से हुमा कुरैशी का लुक मेकर्स ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। सामने आए पोस्टर में हुमा कुरैशी एक बेहद स्ट्रॉन्ग और मॉडर्न अवतार में नजर आ रही हैं। हुमा ब्लैक कलर के स्टाइलिश गाउन में दिखाई दे रही हैं और उनके पीछे एक लग्जरी ब्लैक कार खड़ी है। उनका कॉन्फिडेंट बॉडी लैंग्वेज और इंटेंस लुक उनके किरदार की ताकत को बखूबी दर्शा रहा है।

पोस्टर के साथ मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, ‘टॉक्सिक- फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स में एलिजाबेथ के रूप में हुमा कुरैशी।’ हुमा का यह फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनके किरदार को लेकर कयास लगाने लगे हैं।

कियारा आडवाणी का लुक भी बना था चर्चा का विषय

इससे पहले फिल्म से कियारा आडवाणी का फर्स्ट लुक सामने आया था, जिसे खुद यश ने रिवील किया था। उस पोस्टर में कियारा रैंप पर वॉक करती नजर आई थीं। उन्होंने ऑफ-शोल्डर हाई स्लिट गाउन पहना हुआ था और उनकी आंखों में आंसू थे।

पोस्टर की खास बात यह थी कि जहां कियारा भावुक नजर आ रही थीं, वहीं उनके पीछे जश्न का माहौल दिखाया गया था। इस पोस्टर को शेयर करते हुए यश ने लिखा था, ‘टॉक्सिक, फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स में नादिया के रूप में कियारा आडवाणी।’

कब रिलीज होगी फिल्म ‘टॉक्सिक’

यश स्टारर फिल्म ‘टॉक्सिक’ पहले इसी साल रिलीज होने वाली थी, लेकिन प्रोडक्शन वर्क पूरा न होने के कारण इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई। अब यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में यश लीड रोल में नजर आएंगे, जबकि कियारा आडवाणी और हुमा कुरैशी के किरदार भी कहानी में अहम भूमिका निभाते दिखेंगे। हालांकि, अभी तक फिल्म की कहानी और बाकी कास्ट को लेकर सस्पेंस बरकरार रखा गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com