-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Tara Sutaria Toxic Trailer Launch Event Glam Look Viral Photos
तारा सुतारिया ने टॉक्सिक के ट्रेलर लॉन्च पर ढाया कहर, ऑफ-शोल्डर लेपर्ड ड्रेस में दिखा विंटेज ग्लैम का जलवा
- Written By: सोनाली झा
Tara Sutaria Glam Look: टॉक्सिक के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में तारा सुतारिया ने अपने ग्लैमरस अंदाज से सबका ध्यान खींच लिया। लेपर्ड प्रिंट ऑफ-शोल्डर ड्रेस और रॉयल फैन पोज में उनका लुक बेहद शानदार नजर आया।

तारा सुतारिया (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Tara Sutaria Toxic Trailer: यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। ट्रेलर में जहां यश का दमदार एक्शन अवतार चर्चा में है, वहीं तारा सुतारिया की झलक ने भी लोगों का ध्यान खींचा। ट्रेलर इवेंट में तारा अपने ग्लैमरस लुक को लेकर सुर्खियों में छा गईं।
तारा सुतारिया ने ट्रेलर लॉन्च इवेंट के लिए लेपर्ड प्रिंट वाली ऑफ-शोल्डर एंकल लेंथ ड्रेस चुनी। बॉडी-फिटेड आउटफिट में बैक स्लिट और फुल स्लीव्स का डिजाइन उनके लुक को और आकर्षक बना रहा था। तारा ने अपने लुक को ग्लैमरस होने के बावजूद काफी एलिगेंट रखा। एक्ट्रेस ने ड्रेस के साथ स्टेटमेंट नेकपीस, स्टड ईयररिंग्स और गोल्डन रिंग्स कैरी कीं। वहीं, उनके हेयरस्टाइल ने पूरे लुक में विंटेज टच जोड़ दिया। तारा ने बालों को रेट्रो हॉलीवुड वेव्स में स्टाइल किया, जिससे उनका लुक 1940 और 1950 के दशक के क्लासिक ग्लैमर से इंस्पायर्ड नजर आया।
फैन के साथ दिया खास पोज
तारा सुतारिया ने अपने फोटोशूट के दौरान हाथ में हाफ-कर्व डिजाइन का फैन भी कैरी किया। इस फैन के साथ उनका पोज काफी अलग और आकर्षक नजर आया। उनका यह फोटोशूट गीशा स्टाइल एस्थेटिक्स और रॉयल कोर्ट फोटोग्राफी से प्रेरित दिखाई दिया। तारा ने इस अंदाज में कई तस्वीरें शेयर कीं, जिन्हें सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। एक्ट्रेस ने कुछ ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें भी अपने फैंस के साथ साझा कीं। एक फोटो में वह कुर्सी पर बैठकर कैमरे के सामने पोज देती दिखाई दीं।
सम्बंधित ख़बरें
जब बॉलीवुड में पहली बार गूंजी थी बिहार की कोकिला शारदा सिन्हा की आवाज, सलमान खान-भाग्यश्री की फिल्म का था गाना
Toxic Trailer पर मचा बवाल तो पत्नी के बचाव में उतरे सिद्धार्थ, यश ने भी कियारा के लिए कही बड़ी बात
रवि किशन की बेटी रीवा का पूरा हुआ सपना, सलमान खान संग शेयर की तस्वीरें, लिखा- ये एक यादगार रात थी
सालों बाद झलका गोविंदा का दर्द, आत्महत्या के ख्यालों पर अभिनेता ने किया बड़ा खुलासा
टॉक्सिक में अहम किरदार में नजर आएंगी तारा
टॉक्सिक के ट्रेलर में तारा सुतारिया की झलक काफी दिलचस्प है। एक सीन में वह बोल्ड अंदाज में नजर आती हैं, जबकि दूसरे सीन में उनका किरदार इमोशनल रूप से टूटता हुआ दिखाई देता है। इससे संकेत मिलता है कि फिल्म की कहानी में उनका किरदार अहम भूमिका निभाने वाला है। तारा की तस्वीरों पर फैंस ने भी जमकर प्यार लुटाया। किसी ने उन्हें खूबसूरत एंजेल बताया तो कई यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में हार्ट और फायर इमोजी शेयर किए। अब फिल्म में तारा का किरदार कहानी को किस मोड़ पर ले जाता है, यह देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित हैं।
Tara sutaria toxic trailer launch event glam look viral photos
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
तारा सुतारिया ने टॉक्सिक के ट्रेलर लॉन्च पर ढाया कहर, ऑफ-शोल्डर लेपर्ड ड्रेस में दिखा विंटेज ग्लैम का जलवा
Aug 09, 2026 | 06:45 PMआगरा में जुटे देश-विदेश के एम्ब्रायोलॉजी विशेषज्ञ; एसपी सिंह बघेल ने किया अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन
Aug 09, 2026 | 06:37 PMMeta कर्मचारी ने मां को दिखाया अपना ऑफिस, बोलीं- ‘उन्हें गर्व महसूस कराना सबसे बड़ी खुशी’
Aug 09, 2026 | 06:36 PMNoida में ₹30 हजार किराया, हजारों की मेंटेनेंस फिर भी बेसमेंट में भरा पानी, महिला बोली- घर मिला या सिर्फ महंगा
Aug 09, 2026 | 06:22 PMMathura: श्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर संतों का संकल्प, देश-विदेश में चलाया जाएगा हस्ताक्षर अभियान
Aug 09, 2026 | 06:09 PMआरक्षण पर मोहन भागवत के बयान से भड़कीं मायावती, कहा- छेड़छाड़ की कोशिश हुई तो SC-ST के खिलाफ होगा कदम
Aug 09, 2026 | 06:07 PMग्राम पंचायत निधि की गड़बड़ी में सिर्फ ग्रामसेवक पर कार्रवाई क्यों? सरपंच-उपसरपंच की जवाबदेही तय करने की मांग
Aug 09, 2026 | 06:06 PMवीडियो गैलरी

पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM














