-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Ravi Kishan Memes Gen Z Money Follows Brother Viral Reaction
Money Follows Brother से छाए रवि किशन, बोले- जेन जी ने मुझे अपना मान लिया, दिल से शुक्रिया
- Written By: अपूर्वा नायक
Money Follows Brother: रवि किशन इन दिनों मीम कल्चर में छाए हुए हैं। मनी फॉलोस ब्रदर से लेकर मौन व्रत तक उनके अंदाज को जेन जी खूब पसंद कर रही है। अभिनेता ने इस वायरल लोकप्रियता पर खुलकर बात की।

मीम किंग रवि किशन (सौ. डिजाइन फोटो)
Ravi Kishan Memes GenZ Money Follows Brother: भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता और बीजेपी सांसद रवि किशन इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में हैं।
डांस और सिंगिंग से लेकर उनके बयानों और आध्यात्मिक अंदाज तक, उनका हर रूप मीम क्रिएटर्स को खूब पसंद आ रहा है। ‘मनी फॉलोस ब्रदर’ और ‘जल्दी द लेट’ जैसे मीम्स ने उनकी लोकप्रियता को एक अलग ही स्तर पर पहुंचा दिया है।
मीम कल्चर में रवि किशन का जलवा
रवि किशन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में सोशल मीडिया पर मिल रही इस लोकप्रियता पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह सब उन्होंने जानबूझकर नहीं किया, बल्कि चीजें अपने आप होती चली गई। एक्टर के अनुसार, उनके साथ इस समय कुछ अलग ही तरह का खेल चल रहा है। उन्होंने इसे पागलपन बताते हुए कहा कि सावन के महीने में महादेव का आशीर्वाद मिलने पर शायद ऐसा ही होता है। रवि किशन ने यह भी कहा कि उन्होंने आज तक किसी अभिनेता या राजनेता के साथ इस तरह की स्थिति नहीं देखी।
सम्बंधित ख़बरें
टॉक्सिक में कियारा आडवाणी के इंटीमेट सीन पर मचा बवाल, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ऐसे किया पत्नी का खुलकर सपोर्ट
तारा सुतारिया ने टॉक्सिक के ट्रेलर लॉन्च पर ढाया कहर, ऑफ-शोल्डर लेपर्ड ड्रेस में दिखा विंटेज ग्लैम का जलवा
जब बॉलीवुड में पहली बार गूंजी थी बिहार की कोकिला शारदा सिन्हा की आवाज, सलमान खान-भाग्यश्री की फिल्म का था गाना
Toxic Trailer पर मचा बवाल तो पत्नी के बचाव में उतरे सिद्धार्थ, यश ने भी कियारा के लिए कही बड़ी बात
मौन व्रत भी हो गया वायरल
रवि किशन ने बताया कि लोग लोकप्रिय होने के लिए तरह-तरह की बातें कहते हैं और इसी वजह से उनका मौन व्रत भी सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया। खास बात यह है कि उनके मुताबिक यह लोकप्रियता किसी प्रचार अभियान का हिस्सा नहीं है, बल्कि पूरी तरह ऑर्गेनिक तरीके से सामने आई है। उन्होंने यह भी बताया कि कई बड़े आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स ने उनके मीम्स शेयर किए हैं। रवि किशन खुद भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन पोस्ट्स को देख रहे हैं और उन्हें पसंद कर रहे हैं।
जेन जी ने दिया रवि किशन को नया अंदाज
रवि किशन ने अपनी इस नई लोकप्रियता का श्रेय जेन जी को दिया। उन्होंने कहा कि इससे पहले उन्हें इस तरह से कभी किसी ने नहीं पहचाना था। अब लोग उनके बारे में ज्यादा जानना और उन्हें देखना चाहते है। अभिनेता ने जेन जी की क्रिएटिविटी की तारीफ करते हुए उनका दिल से शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि इस पीढ़ी ने उन्हें अपना मान लिया है और वह इसके लिए बेहद आभारी हैं।
लॉर्ड रवि और आज के ओशो जैसे नाम मिले
सोशल मीडिया पर रवि किशन को लोग लॉर्ड रवि, गॉड रवि और आज के ओशो जैसे कई मजेदार नामों से बुला रहे हैं। अभिनेता का मानना है कि जेन जी को उनका वास्तविक और बेबाक अंदाज पसंद आ रहा है। उन्होंने कहा कि लोग उनकी खूबियों के साथ-साथ उनकी कमियों और गलतियों को भी अपने जैसा महसूस करते हैं। रवि किशन ने माना कि हर इंसान से गलतियां होती है और उनसे भी होती है। उनके मुताबिक, उनकी यही बेबाकी और सच्चाई लोगों को पसंद आ रही है।
ये भी पढ़ें :- Toxic Trailer पर मचा बवाल तो पत्नी के बचाव में उतरे सिद्धार्थ, यश ने भी कियारा के लिए कही बड़ी बात
मिर्जापुर फिल्म में दिखेगा नया अवतार
वर्कफ्रंट की बात करें तो रवि किशन जल्द ही मिर्जापुर की फिल्म में नजर आने वाले हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म में वह एक नए गैंगस्टर के किरदार में दिखाई देंगे, जो गुड्डू पंडित की जिंदगी में नई मुश्किलें खड़ी करेगा। फिल्म 4 सितंबर को रिलीज होने वाली है। ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे रवि किशन के मीम्स के बाद अब दर्शकों की नजर उनके इस नए सिनेमाई अवतार पर भी टिकी हुई है।
Ravi kishan memes gen z money follows brother viral reaction
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Income Tax Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए आयकर विभाग में नौकरी, 7 पदों पर भर्ती
Aug 09, 2026 | 08:01 PMJPSC के तीनों सदस्यों ने दिया इस्तीफा, 10 अगस्त से CID करेगी पूछताछ; झारखंड छात्र आंदोलन तेज
Aug 09, 2026 | 07:59 PMMoney Follows Brother से छाए रवि किशन, बोले- जेन जी ने मुझे अपना मान लिया, दिल से शुक्रिया
Aug 09, 2026 | 07:59 PMटॉक्सिक में कियारा आडवाणी के इंटीमेट सीन पर मचा बवाल, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ऐसे किया पत्नी का खुलकर सपोर्ट
Aug 09, 2026 | 07:58 PMमध्य रेल ने कबाड़ बेचकर कमाए 202.55 करोड़ रुपये! जानें क्या है जीरो स्क्रैप मिशन
Aug 09, 2026 | 07:49 PMबेंगलुरु के फुटपाथ पर खंभे, दुकानें और बाइक… पैदल चलने वाला जाए तो जाए कहां? वायरल वीडियो ने उठाए बड़े सवाल
Aug 09, 2026 | 07:46 PMराम मंदिर के पास मिली 20 लाख की हीरे जड़ी चेन, सेवादार ने लौटाकर पेश की ईमानदारी की मिसाल
Aug 09, 2026 | 07:35 PMवीडियो गैलरी

पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM













