Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

टॉम क्रूज की ‘मिशन इम्पॉसिबल 8’ ने तोड़ा बॉक्स ऑफिस का रिकॉर्ड, जानें अबतक फिल्म ने कितना किया कलेक्शन

टॉम क्रूज की मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग दुनियाभर में जलवा दिखा रही है। फिल्म ना सिर्फ विदेशी मार्केट में, बल्कि भारत में भी दमदार कलेक्शन कर रही है। ऐसे में 13वें दिन की कमाई सामने आई है, तो चलिए जानते हैं।

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: May 30, 2025 | 12:15 PM

मिशन इम्पॉसिबल (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: इस साल की सबसे मच अवटेडे फिल्मों में से एक ‘मिशन इम्पॉसिबल: द फाइनल रेकनिंग’ ने सिनेमाघरों में आते ही धमाका कर दिया है। हॉलीवुड के सुपरस्टार टॉम क्रूज ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि उनकी एक्शन थ्रिलर फिल्मों का जलवा अब भी बरकरार है। यह फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल’ फ्रेंचाइजी की आठवीं कड़ी है और इसे 17 मई 2025 को रिलीज किया गया था।

दरअसल, फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और इसकी कमाई दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘मिशन इम्पॉसिबल 8’ ने सिर्फ 13 दिनों में दुनियाभर में 1850 करोड़ रुपये का रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन कर लिया है। इसमें से 1175 करोड़ रुपये की कमाई विदेशी बाजारों से हुई है, जो यह बताने के लिए काफी है कि टॉम क्रूज का ग्लोबल स्टारडम आज भी लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है।

भारत में फिल्म ने किया इतना कलेक्शन
भारत में भी फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। यहां यह फिल्म 81 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है, जो किसी भी हॉलीवुड फिल्म के लिए एक बड़ी सफलता मानी जाती है। इससे पहले कई बड़े हॉलीवुड प्रोजेक्ट भारत में उतनी सफलता हासिल नहीं कर पाए, जितनी ‘मिशन इम्पॉसिबल 8’ ने दर्ज की है।

सम्बंधित ख़बरें

आधी रात ‘बिग बी’ ने वफादारी पर लिखा ऐसा मैसेज, फैंस हो गए चिंतित, बोले- सब ठीक तो है?

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की पहली पब्लिक अपीयरेंस, हाथों में हाथ डाले नजर आया न्यूली वेड कपल

करण जौहर ने शेयर किया इंडस्ट्री का कड़वा सच, बोले- कोई वफादार नहीं रहता, क्या जान्हवी कपूर पर कसा तंज?

आकांक्षा चमोला ने खोला कास्टिंग काउच का राज, बताया इंडस्ट्री में सीधे पूछे जाते हैं ये सवाल

खास बात यह है कि यह फिल्म तब रिलीज हुई जब हॉलीवुड की एक और चर्चित फिल्म ‘फाइनल डेस्टिनेशन: ब्लडलाइंस’ पहले से ही सिनेमाघरों में धमाल मचा रही थी। उस फिल्म ने भी अब तक 1700 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है, लेकिन ‘मिशन इम्पॉसिबल 8’ ने उसे भी पीछे छोड़ दिया है और यह टॉम क्रूज की ब्रांड वैल्यू को एक बार फिर साबित करता है।

ये भी पढ़ें- ‘मिर्जापुर 4’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज, कालीन भैया की दमदार वापसी से मचेगा तहलका!

टॉम क्रूज की शानदार परफॉर्मेंस ने जीता दिल
आपको बता दें, भले ही ‘मिशन इम्पॉसिबल’ की शुरुआत थोड़ी धीमी हुई थी, लेकिन वीकेंड और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ ने फिल्म की रफ्तार धमाकेदार कर दी। टॉम क्रूज की शानदार परफॉर्मेंस, एक्शन, रोमांचक कहानी ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लाया। इस स्पाई-थ्रिलर फिल्म की सफलता से यह साफ है कि ‘मिशन इम्पॉसिबल’ फ्रेंचाइजी अब भी दर्शकों की फेवरेट बनी हुई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म अपने अगले हफ्तों में कितना और रिकॉर्ड तोड़ती है।

Tom cruise mission impossible the final reckoning box office collection day 13

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 30, 2025 | 12:15 PM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Hollywood stars

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.