Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 24 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Main Vaapas Aaunga Collection: इम्तियाज अली की फिल्म ने दिखाया दम, 14वें दिन कलेक्शन में जबरदस्त बढ़ोतरी

Imtiaz Ali Main Vaapas Aaunga Collection: इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' ने सिनेमाघरों पर अपनी धीमी शुरुआत के बाद जबरदस्त वापसी की है। दूसरे हफ्ते के कामकाजी दिनों में इसकी कमाई अचानक डबल हो

  • Written By: यति सिंह
Updated On: Jun 24, 2026 | 09:22 AM

दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना और शारवरी वाघ (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Main Vaapas Aaunga Collection Day 12: फेमस डायरेक्टर इम्तियाज अली की नई फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ इस समय बॉक्स ऑफिस पर कुछ ऐसा ही अनोखा करिश्मा कर रही है। शुरुआती दिनों में फिल्म का प्रदर्शन बेहद सामान्य था, लेकिन अब इस फिल्म ने ऐसी रफ्तार पकड़ी है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया पर दर्शकों से मिल रही जबरदस्त तारीफों ने ‘मैं वापस आऊंगा’ के लिए संजीवनी का काम किया है।

शुरुआती वीकेंड में धीमी रफ्तार से चलने वाली इस फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ ने अब बॉक्स ऑफिस के पुराने ट्रेंड्स को पूरी तरह से चुनौती दे दी है। दूसरे शुक्रवार के बाद से ही फिल्म के कलेक्शन का ग्राफ लगातार ऊपर की ओर बढ़ रहा है। देश के बड़े शहरों में फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ के शो न सिर्फ बढ़ाए गए हैं, बल्कि कई जगहों पर थिएटर्स पूरी तरह से हाउसफुल चल रहे हैं।

एक ही दिन में डबल हो गई कमाई

फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ ने मंगलवार को एक नया इतिहास रच दिया है। फिल्म ने इस हफ्ते के दूसरे मंगलवार को करीब 3.10 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है। इसके ठीक एक दिन पहले यानी बीते सोमवार को फिल्म ने 2.5 करोड़ रुपये बटोरे थे।

सम्बंधित ख़बरें

Cocktail 2 Day 5: लगातार दर्शकों का दिल जीत रही ‘कॉकटेल 2’, शाहिद-कृति-रश्मिका की फिल्म ने कमाए करोड़ों

फिल्मों में नहीं मिली बड़ी सफलता तो टीवी का किया रुख, कपिल शर्मा शो ने बदल दी सुमोना चक्रवर्ती की किस्मत

‘कॉकटेल 2’ बॉक्स ऑफिस पर बरकरार, पांचवें दिन की शानदार कमाई, 71 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन

आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, 5 जुलाई को करेंगे रजिस्टर्ड मैरिज, करीबी लोग होंगे शामिल

किसी भी फिल्म के लिए रिलीज के दूसरे हफ्ते में और वो भी वीकडेज बीच में ऐसी बढ़त हासिल करना बेहद मुश्किल माना जाता है। इम्तियाज अली की इस फिल्म ने यह जादुई आंकड़ा तब छुआ है जब बॉक्स ऑफिस पर पहले से ही कई दूसरी बड़ी फिल्में अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही हैं।

ये भी पढ़ें: Cocktail 2 Day 5: लगातार दर्शकों का दिल जीत रही ‘कॉकटेल 2’, शाहिद-कृति-रश्मिका की फिल्म ने कमाए करोड़ों

बजट की वसूली और कड़ी चुनौतियों का सामना

इस समय बॉक्स ऑफिस के मैदान में ‘कॉकटेल 2’ जैसी बड़ी फिल्म भी मौजूद है, जो महज 4 दिनों के भीतर 60 करोड़ रुपये की भारी-भरकम कमाई कर चुकी है। इसके अलावा ‘भारत भाग्य विधाता’, ‘हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट’, ‘गवर्नर’ और ‘डिस्क्लोजर डे’ जैसी कई अन्य फिल्में भी थिएटर्स में लगी हुई हैं।

इतनी कड़ी चुनौतियों के बावजूद फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ के कलेक्शन में दूसरे शनिवार को करीब 130 % का तगड़ा उछाल देखा गया था। खबरों के अनुसार फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ का कुल बजट लगभग 70 करोड़ रुपये है। अब तक भारत में इस फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 29.85 करोड़ रुपये हो चुका है।

Main vaapas aaunga collection box office film earnings double after two weeks at box office

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 24, 2026 | 09:22 AM

Topics:  

  • Bollywood
  • Diljit Dosanjh
  • Entertainment News
  • New Movie

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.