Cocktail 2 Day 5: लगातार दर्शकों का दिल जीत रही ‘कॉकटेल 2’, शाहिद-कृति-रश्मिका की फिल्म ने कमाए करोड़ों
Shahid Kapoor Cocktail 2 Day 5 Box: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'कॉकटेल 2' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 दिनों में वर्ल्डवाइड 95 करोड़ रुपये बटोर चुकी है।
- Written By: यति सिंह
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Cocktail 2 Day 5 Box Office Collection: लंबे समय से बड़े पर्दे पर केवल मारधाड़ और एक्शन फिल्मों का बोलबाला देखने को मिल रहा था, लेकिन अब इस सिलसिले को तोड़ते हुए एक खूबसूरत लव स्टोरी ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है। एक्टर शाहिद कपूर की नई फिल्म ‘कॉकटेल 2’ को लेकर दर्शकों के बीच एक अलग ही दीवानगी देखने को मिल रही है, जिसके चलते यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की बरसात करने में कामयाब रही है।
इस नई रोमांटिक फिल्म ‘कॉकटेल 2’ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा कायम कर लिया है। शाहिद कपूर के साथ अहम भूमिका में नजर आ रहीं कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की तिगड़ी को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। वीकेंड के दौरान तो सिनेमाघरों में पैर रखने की जगह नहीं थी, लेकिन असली परीक्षा वीकडेज की थी, जिसमें भी यह फिल्म उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन कर रही है।
वीकडेज में भी दिखा मजबूत रुख
आमतौर पर देखा जाता है कि वीकेंड बीतने के बाद फिल्मों की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की जाती है और वे औंधे मुंह गिर जाती हैं। हालांकि, फिल्म ‘कॉकटेल 2’ के मामले में कहानी थोड़ी अलग नजर आ रही है। बीते मंगलवार को भी फिल्म के हजारों शोज दिखाए गए, जहां दर्शकों की उपस्थिति काफी संतोषजनक रही।
सम्बंधित ख़बरें
फिल्मों में नहीं मिली बड़ी सफलता तो टीवी का किया रुख, कपिल शर्मा शो ने बदल दी सुमोना चक्रवर्ती की किस्मत
‘कॉकटेल 2’ बॉक्स ऑफिस पर बरकरार, पांचवें दिन की शानदार कमाई, 71 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, 5 जुलाई को करेंगे रजिस्टर्ड मैरिज, करीबी लोग होंगे शामिल
अलका याग्निक की सेहत को लेकर फैंस परेशान, अवॉर्ड समारोह में सहारे से चलती दिखीं मशहूर सिंगर
फिल्म ने शुरुआती 5 दिनों के सफर में दुनिया भर में करीब 95 करोड़ रुपये का ग्रॉस बिजनेस कर लिया है। भारतीय बाजार में भी इसका नेट कलेक्शन 60 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर चुका है। वहीं विदेशों से भी फिल्म को शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है, जिसके चलते इसका ओवरसीज कलेक्शन भी लगातार बढ़त दिखाई दे रही है।
ये भी पढ़ें: Maa Inti Bangaaram Day 5: सामंथा रुथ प्रभु का फिर दिखा स्टारडम, फिल्म ने 5 दिनों में कमाए इतने करोड़
पुरानी यादों के साथ नए किरदार नई कहानी
साल 2012 में आई फिल्म ‘कॉकटेल’ को दर्शकों ने बहुत प्यार दिया था। उस समय सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी की केमेस्ट्री ने धमाल मचाया था। इस बार डायरेक्टर होमी अदजानिया ने कहानी और पूरी स्टारकास्ट को बदल दिया है, लेकिन डायरेक्शन की कमान उन्होंने खुद संभाली है।
मेकर्स का यह नया प्रयोग दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। शाहिद कपूर, कृति और रश्मिका की फ्रेश जोड़ी ने स्क्रीन पर ऐसा तालमेल बिठाया है कि लोग पुरानी फिल्म की तुलना करने के बजाय ‘कॉकटेल 2’ की नई कहानी को भरपूर एन्जॉय कर रहे हैं।
