Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 23 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘कॉकटेल 2’ बॉक्स ऑफिस पर बरकरार, पांचवें दिन की शानदार कमाई, 71 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन

Cocktail 2 Box Office Collection: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'कॉकटेल 2' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। पांचवें दिन फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 71 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jun 23, 2026 | 11:00 PM

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की कॉकटेल 2 (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Shahid Kapoor Film Cocktail 2 Box Office Collection Day 5: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘कॉकटेल 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के बाद से ही फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिल रही है, जिसका सीधा असर इसकी कमाई पर देखने को मिल रहा है। पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ और स्टार कास्ट की लोकप्रियता फिल्म को मजबूत बनाए हुए हैं।

शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार शाम तक फिल्म ने करीब 2.80 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की। देशभर में फिल्म को लगभग 5,000 शोज मिले हैं और दिनभर में करीब 17 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। अब तक फिल्म का नेट कलेक्शन 54.25 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 65.03 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। रात 8 बजे तक के ट्रेंड्स के अनुसार फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 71.04 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।

ओवरसीज मार्केट में भी दिखा दम

घरेलू बॉक्स ऑफिस के अलावा फिल्म अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। ओवरसीज मार्केट में ‘कॉकटेल 2’ ने अब तक करीब 20.75 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। वहीं दुनियाभर में फिल्म की कुल कमाई 85.78 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। फिल्म के निर्माताओं को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भी इसका प्रदर्शन मजबूत बना रहेगा और यह जल्द ही 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो सकती है।

सम्बंधित ख़बरें

आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, 5 जुलाई को करेंगे रजिस्टर्ड मैरिज, करीबी लोग होंगे शामिल

अलका याग्निक की सेहत को लेकर फैंस परेशान, अवॉर्ड समारोह में सहारे से चलती दिखीं मशहूर सिंगर

Trisha Krishnan Post: तृषा कृष्णन ने विजय को दी खास जन्मदिन बधाई, क्यूट पोस्ट से खत्म हुई अलगाव की अटकलें

Padma Awards 2026: ममूटी को मिला पद्म भूषण, अलका याग्निक और आर माधवन समेत कई दिग्गज हस्तियां हुईं सम्मानित

दर्शकों को पसंद आ रही स्टार कास्ट की केमिस्ट्री

फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की तिकड़ी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर पॉजिटिव प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। रोमांस, ड्रामा और मनोरंजन से भरपूर इस फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है। फिल्म की कहानी तरुण जैन और लव रंजन ने लिखी है।

ये भी पढ़ें- आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, 5 जुलाई को करेंगे रजिस्टर्ड मैरिज, करीबी लोग होंगे शामिल

2012 की सुपरहिट फिल्म का सीक्वल

‘कॉकटेल 2’ को 2012 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म कॉकटेल का सीक्वल माना जा रहा है। पहले भाग में सैफ अली खान, डायना पेंटी, दीपिका पादुकोण, डिंपल कपाड़िया, बोमन ईरानी, रणदीप हुड्डा जैसे सितारे नजर आए थे। उस फिल्म को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था और अब उसका सीक्वल बॉक्स ऑफिस पर सफलता की नई कहानी लिखता दिखाई दे रहा है।

Shahid kapoor kriti sanon cocktail 2 box office collection day 5

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 23, 2026 | 11:00 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Box Office Collection
  • Entertainment News
  • Shahid Kapoor

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.