-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- The Sabarmati Report Review Vikrant Massey Film With Ridhi Dogra And Raashi Khanna
द साबरमती रिपोर्ट रिव्यू: नाम बड़े और दर्शन छोटे का अच्छा नमूना है विक्रांत मैसी की ये फिल्म
- Written By: अनिल सिंह
विक्रांत मैसी की फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' सिनेमा घरों तक पहुंच गई है। लेकिन फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता कम होती जा रही है। ट्रेलर लॉन्च में जिस नए खुलासे का दावा किया गया था वो फिल्म में नहीं है।

मुंबई: विक्रांत मैसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ रिलीज हो चुकी है। लेकिन इस फिल्म को लेकर यह कहा जा सकता है कि नाम बड़े और दर्शन छोटे, क्योंकि फिल्म को लेकर ट्रेलर लॉन्च के दौरान जो दावा किया गया था, फिल्म उस दावे पर खरी नहीं उतर रही है। दरअसल ट्रेलर लॉन्च के दौरान यह दावा किया गया था कि मीडिया की भूमिका के बारे में बड़ा खुलासा फिल्म में किया गया है, लेकिन इस फिल्म में ऐसी कोई बात नहीं है जो लोग पहले से नहीं जानते हैं।
ऐसे में यह फिल्म दर्शकों को निराश कर रही है यह कहा जा सकता है। फिल्म के निर्देशक धीरज सरना टीवी सीरियल के निर्देशक हैं लेकिन फिल्म निर्देशन उससे काफी अलग होता है और यह अब उन्हें समझ में आ गया होगा, क्योंकि फिल्म कई बार मुद्दे से भटकती हुई नजर आई है। कमजोर कहानी और स्क्रीनप्ले की वजह से फिल्म बेहद कमजोर नजर आ रही है। इस फिल्म को और बेहतर बनाया जा सकता था।
ये भी पढ़ें- बिग बॉस 18: दिग्विजय राठी की गर्लफ्रेंड उन्नति तोमर ने की ब्रेकअप की घोषणा
सम्बंधित ख़बरें
‘मुसाफिर कैफे’ का ट्रेलर रिलीज, अधूरी मोहब्बत और जिंदगी के फलसफों से सजी कहानी में दिखे विक्रांत मैसी
महिमा मकवाना ने विक्रांत मैसी की सादगी पर लुटाया प्यार, बोलीं- सालों बाद भी उनमें कोई बदलाव नहीं आया
कॉफी शॉप में टेबल साफ करने से नेशनल अवॉर्ड जीतने तक, विक्रांत मैसी ने सुनाई अपने संघर्ष और सफलता की कहानी
Vikrant Massey Fitness: फिटनेस का सीक्रेट आया सामने! विक्रांत मैसी और ऐश्वर्या राज ने खोले हेल्दी लाइफ के राज
‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी एक बड़े न्यूज़ चैनल में काम करने वाले पत्रकार समर कुमार (विक्रांत मैसी) की है, जिन्हें अंग्रेजी के पत्रकार पसंद नहीं करते। वहीं विक्रांत मैसी के ही न्यूज़ चैनल में एक न्यूज़ एंकर है मनिका राजपुरोहित (रिद्धि डोगरा) जिसे काफी पसंद किया जाता है और इंडस्ट्री में उसका काफी मान सम्मान है। गोधरा कांड को कवर करने मनिका और समर एक साथ पहुंचते हैं। समर के हाथ एक बड़ी सच्चाई लगती है लेकिन मनिका उस सच्चाई को दबा देती है और अपने चैनल के बॉस के साथ मिलकर झूठी रिपोर्ट दिखाती है। समर इसका विरोध करता है तो उसे नौकरी से निकाल दिया जाता है। इसके बाद समर शराब के नशे में डूब जाता है। इसके बाद फिल्म में एंट्री राशि खन्ना की होती है, जो अमृता के किरदार में नजर आ रही हैं। वह इसी चैनल की एक तेज तर्रार रिपोर्टर है जो गोधरा पहुंचती है और उसके हाथ वह फुटेज लग जाती है जो समर ने ढूंढ निकाली थी और अब वह समर के साथ मिलकर चैनल और मनिका का पर्दाफाश करना चाहती है, लेकिन क्या वह इसमें कामयाब होगी, क्या शराबी समर उसका साथ देगा, यह जानने के लिए आपको फिल्म देखना होगा।
विक्रांत मैसी, रिद्धि डोगरा और राशि खन्ना तीनों ने बेहतरीन अदाकारी का नमूना पेश किया है। विक्रांत एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, उनकी एक्टिंग से यह कहा जा सकता है। रिद्धि डोगरा ने झूठी खबर पेश करने वाली एंकर का रोल बखूबी निभाया है। राशि खन्ना ने भी अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने की कोशिश की है। मगर यहां निर्देशक अपनी भूमिका में फेल होते हुए नजर आए हैं। कुल मिलाकर फिल्म को लेकर यह कहा जा रहा था कि फिल्म कुछ नया खुलासा करने वाली है। लेकिन इसमें ऐसा कुछ भी नहीं है जो लोगों को पहले से ना पता हो, जिसकी वजह से दर्शकों के हाथ निराशा लगती है। लेकिन गोधरा कांड के बारे में जिन्हें नहीं पता है, यह फिल्म उनके लिए देखने लायक जरूर है।
The sabarmati report review vikrant massey film with ridhi dogra and raashi khanna
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाकाल मंदिर की सरकारी जमीन के कथित निजी हस्तांतरण पर हाईकोर्ट सख्त; राज्य शासन व कलेक्टर को नोटिस जारी
Jul 24, 2026 | 10:30 PMBDL Apprentice Recruitment: भारत डायनेमिक्स लिमिटेड में 147 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 6 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 24, 2026 | 10:27 PMउज्जैन: महाकाल मंदिर की पार्किंग में सुरक्षा गार्ड पर चाकू से हमला, आरोपी फरार; पुलिस तलाश में जुटी
Jul 24, 2026 | 10:18 PMजंतर-मंतर पर AI Smart Glasses की एंट्री, प्रदर्शनकारियों की रिकॉर्डिंग से मचा बवाल, प्राइवेसी पर उठे बड़े सवाल
Jul 24, 2026 | 10:04 PMसंभाजीनगर में प्रधानमंत्री आवास योजना के दूसरे चरण की तैयारी पूरी, 1,676 हितग्राहियों ने जमा की अनामत राशि
Jul 24, 2026 | 10:02 PMअब सरकार की खैर नहीं! हरियाणा के ताऊ ने मोदी सरकार को दे दिया सीधा अल्टीमेटम, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 10:00 PMआसिम मुनीर ने चुन लिया अपना उत्तराधिकारी! बनाया पाकिस्तान का पहला फोर-स्टार जनरल, जानिए कौन है आमेर रजा
Jul 24, 2026 | 10:00 PMवीडियो गैलरी

संसद में हिम्मत है तो बोलिए! NEET पेपर लीक पर खड़गे का पीएम मोदी पर सबसे तीखा हमला, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 09:35 PM
कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM














