-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Bigg Boss 18 Digvijay Rathis Girlfriend Unnati Tomar Announced Breakup Said I Am Losing
बिग बॉस 18: दिग्विजय राठी की गर्लफ्रेंड उन्नति तोमर ने की ब्रेकअप की घोषणा, बोलीं- मैं हार रही हूं…
- Written By: अदिति भंडारी
बिग बॉस 18 के दिग्विजय राठी हिट डेटिंग रियलिटी शो एमटीवी स्प्लिट्सविला एक्स 5 के बाद फेमस हुए हैं। स्प्लिट्सविला में कदम रखने के बाद ही दिग्विजय को उन्नति से प्यार हो गया। लेकिन हाल ही उन्नति ने दिग्विजय के साथ कोई संबंध न होने की घोषणा कर दी है।

उन्नती ने की दिग्विजय से संबंघ ना होने की घोषणा
बिग बॉस 18, जो सलमान खान लीड करते हैं, उसमें हाल ही में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट दिग्विजय राठी और कशिश कपूर की एंट्री हुई। दिग्विजय राठी हिट डेटिंग रियलिटी शो एमटीवी स्प्लिट्सविला एक्स 5 के बाद फेमस हुए हैं। उन्होंने इशिता रावत के एक्स के रूप में एक्स-आइल विला में प्रवेश किया था। लेकिन स्प्लिट्सविला में कदम रखने के बाद ही दिग्विजय को उन्नति से प्यार हो गया। फिर दिग्विजय और उन्नति ने डेटिंग शुरू कर दी। शो के बाद यह जोड़ी हाल ही तक एक-दूसरे से बहुत प्यार करती रही। लेकिन उन्नति ने दिग्विजय के साथ कोई संबंध न होने की घोषणा कर दी है। जानते हैं क्या है उन्नति का कहना-
एंटरटेनमेंट से जुडी ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें
उन्नति ने इस्टाग्राम पर क्या लिखा
उन्नति तोमर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर आधिकारिक तौर पर बिग बॉस 18 के प्रतियोगी दिग्विजय राठी के साथ कोई संबंध नहीं होने की घोषणा की है। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन्होंने एक बयान जारी किया है, जिस पर लिखा है कि हे क्यूटीज़! आप सभी से अनुरोध है कि किसी भी दिग्नती रील या एडिट में मेरा उल्लेख न करें। साथ ही दिग्नती का समर्थन करने में अपना समय बर्बाद न करें।
सम्बंधित ख़बरें
Bigg Boss 19 के बाद अब खतरों से खेलेगा ये कंटेस्टेंट, KKK 15 में होगी धमाकेदार एंट्री?
अविनाश मिश्रा ने ईशा सिंह संग डेटिंग की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, बताई सच्चाई
‘यहां से थप्पड़ मारता हुआ रोड तक…’ Rajat Dalal ने दिग्विजय को दी धमकी, खुलेआम किया गाली-गलौज, वीडियो वायरल
Khatron Ke Khiladi 15 में बिग बॉस 18 के इस कंटेस्टेंट की एंट्री पक्की! नाम जानकर रह जाएंगे दंग
उन्नति ने बयान में आगे लिखा है कि “हम दोनों का व्यक्तिगत रूप से समर्थन करें। जैसा कि आप देख सकते हैं, दिग्विजय की पीआर टीम द्वारा मुझे नजरअंदाज किया जा रहा है, इसलिए कृपया दिग्विजय का समर्थन करने या उनसे संबंधित किसी भी चीज के लिए मुझे स्पैम न करें।”
उन्नति ने आगे लिखा है कि अगर मैं उनका समर्थन करना चाहती हूं, तो मैं करूंगी। अब तक मुझे एहसास हो गया है कि उन्हें मेरा समर्थन या कुछ भी नहीं चाहिए। इसलिए मैं आधिकारिक तौर पर यहां से चली गई हूं। मेरा आत्म-सम्मान हर चीज से ऊपर है, जिसे मैं कुछ समय से खो रही हूं।
उन्नति ने ऐसा पहली बार नहीं किया है। इसके पहले जब दिग्विजय और कशिश ने बात की थी, तब भी उन्नति ने निराशा साझा की।
एंटरटेनमेंट से जुडी ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें
इंस्टाग्राम स्टोरी में उन्नति ने खुलासा किया कि दिग्विजय ने कशिश कपूर से दूरी बनाए रखने की कोशिश की थी, जिससे वह उनसे प्रभावित हुई। साथ में उन्नति ने कहा कि जब दिग्विजय चीजों को सुलझाने के लिए कशिश के पास वापस गए थे, तो उन्हें यह पसंद नहीं आया था। उन्नति ने यह भी कहा है कि “मैं पुरुषों को नहीं समझती। मैंने शो देखना बंद कर दिया क्योंकि मैं किसी भी हालत में अपने मानसिक स्वास्थ्य को खराब नहीं करना चाहती। मैं शो का आनंद ले रही थी। लेकिन अब सब ठीक है, दिग्विजय सिंगल हैं और जो चाहें कर सकते हैं।
उन्नति और दिग्विजय का रिश्ता स्प्लिट्सविला से शुरू हुआ था। लेकिन अभी की उन्नति की ये पोस्ट देखकर लग रहा है कि उनके बीच कुछ सही नहीं चल रहा है।
Bigg boss 18 digvijay rathis girlfriend unnati tomar announced breakup said i am losing
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
थैंक्यू फ्रेंड्स…देर रात पीएम मोदी ने पोस्ट की नई Reel, युवाओं को सकारात्मक सुझावों के लिए कहा शुक्रिया
Jul 24, 2026 | 11:27 PM‘नशे ने बर्बाद कर दी जिंदगी…’ मुरैना के पोरसा में 19 वर्षीय सर्वेश ने गोली मारकर की खुदकुशी
Jul 24, 2026 | 11:23 PMदिल्ली पहुंचे NCP विधायक रोहित पवार, जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन को दिया समर्थन, सरकार पर साधा निशाना
Jul 24, 2026 | 11:22 PMदुबई के पब में रशियन डांसर्स पर उड़ते थे करोड़ों! साइबर ठगी के सुल्तान मिर्जा की अय्याशी, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 11:14 PM2047 तक देश के अग्रणी शहरों में शामिल होगा संभाजीनगर! सिटी ट्रांसफॉर्मेशन यूनिट तय करेगी विकास का नया रोडमैप
Jul 24, 2026 | 11:11 PMIndia Romania Relations: राष्ट्रपति मुर्मु की रोमानिया यात्रा, व्यापार और रक्षा सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति
Jul 24, 2026 | 11:02 PMFCRI Recruitment 2026: फ्लूइड कंट्रोल रिसर्च इंस्टीट्यूट में रिसर्च इंजीनियर के 19 पदों पर भर्ती
Jul 24, 2026 | 10:59 PMवीडियो गैलरी

अब सरकार की खैर नहीं! हरियाणा के ताऊ ने मोदी सरकार को दे दिया सीधा अल्टीमेटम, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 10:00 PM
संसद में हिम्मत है तो बोलिए! NEET पेपर लीक पर खड़गे का पीएम मोदी पर सबसे तीखा हमला, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 09:35 PM
कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM














