The Raja Saab Collection: प्रभास की ‘द राजा साब’ का बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला जादू, छठे दिन गिरा कलेक्शन

The Raja Saab Flop Or Hit: प्रभास की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साब’ का बॉक्स ऑफिस ग्राफ लगातार गिर रहा है। छठे दिन फिल्म ने सिर्फ 5.25 करोड़ की कमाई की, जिससे कुल कलेक्शन 124.65 करोड़ पहुंचा।
Prabhas Film The Raja Saab Box Office Collection Day 6
द राजा साब का कलेक्शन (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
Published on: 
Updated on: 

The Raja Saab Box Office Collection Day 6: साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट था और माना जा रहा था कि यह बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है। हालांकि रिलीज के बाद शुरुआती ओपनिंग ठीक-ठाक रहने के बावजूद फिल्म की रफ्तार तेजी से धीमी पड़ती नजर आ रही है। छठे दिन के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों ने मेकर्स और फैंस दोनों को निराश कर दिया है।

फिल्म ने रिलीज से एक दिन पहले पेड प्रीव्यू से करीब 9.15 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जिससे उम्मीदें और बढ़ गई थीं। पहले दिन ‘द राजा साब’ ने 53.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर शानदार शुरुआत की। दूसरे दिन फिल्म ने 26 करोड़, तीसरे दिन 19.1 करोड़, चौथे दिन 6.6 करोड़ और पांचवें दिन 4.8 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। वहीं अब छठे दिन फिल्म का कलेक्शन महज 5.25 करोड़ रुपये रहा। इस तरह छह दिनों में फिल्म की कुल कमाई लगभग 124.65 करोड़ रुपये तक पहुंच पाई है।

द राजा साब की रफ्तार हुई धीमी

ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक, जिस रफ्तार से फिल्म की कमाई गिर रही है, उसे देखकर लगता है कि 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करना भी मुश्किल हो सकता है। खास बात यह है कि वीकेंड के बावजूद फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर खास फायदा नहीं मिला, जो इसके कमजोर वर्ड ऑफ माउथ की ओर इशारा करता है। फिल्म को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया भी कुछ खास सकारात्मक नहीं रही है। कहानी, स्क्रीनप्ले और निर्देशन को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है। कई दर्शकों का मानना है कि प्रभास पर हॉरर-कॉमेडी जॉनर ज्यादा सूट नहीं करता।

द राजा साब के स्टार कास्ट

‘द राजा साब’ में प्रभास के अलावा संजय दत्त, मालविका मोहनन और निधि अग्रवाल जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। फिल्म का निर्देशन मारुति ने किया है, लेकिन निर्देशन भी दर्शकों को खास प्रभावित नहीं कर पाया। फिल्म का बजट काफी बड़ा बताया जा रहा है, ऐसे में मौजूदा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन मेकर्स के लिए चिंता का विषय बन गया है। कुल मिलाकर, प्रभास की स्टार पावर के बावजूद ‘द राजा साब’ बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती दिखाई दे रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com