-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Malavika Mohanan Rejected South Superstar Film Makers Pressure
Malavika Mohanan Career: मालविका मोहनन ने ठुकराई बड़े सुपरस्टार की फिल्म, मेकर्स ने डाला था दबाव
- Written By: सोनाली झा
Malavika Mohanan Film: मालविका मोहनन ने खुलासा किया कि उन्होंने एक बड़े स्टार की फिल्म ठुकरा दी थी, जिस पर मेकर्स ने दबाव बनाया। उन्होंने कहा कि वह डर या मजबूरी में फिल्में साइन नहीं करना चाहतीं हैं।

मालविका मोहनन (सोर्स- सोशल मीडिया)
Malavika Mohanan Rejected Film: साउथ सिनेमा की खूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्री मालविका मोहनन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अपनी अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन के दौरान मालविका ने अपने करियर से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने एक बड़े साउथ सुपरस्टार की फिल्म को ठुकरा दिया था, जिसके बाद मेकर्स ने उन पर फैसला बदलने का दबाव भी बनाया।
हाल ही में दिए एक मीडिया इंटरव्यू में मालविका ने बताया कि उन्हें तमिल सिनेमा में पहली बड़ी पहचान फिल्म ‘पेटा’ से मिली थी, जिसे कार्तिक सुब्बराज ने निर्देशित किया था। इस फिल्म में उन्होंने सुपरस्टार रजनीकांत के साथ काम किया था। हालांकि, फिल्म में उनका रोल लीड नहीं था, लेकिन मजबूत था। मालविका ने कहा कि वह रजनीकांत जैसे दिग्गज कलाकार के साथ काम करने का मौका छोड़ना नहीं चाहती थीं, इसलिए उन्होंने यह फिल्म स्वीकार की।
मालविका मोहनन ने कही ये बात
एक्ट्रेस के मुताबिक, ‘पेटा’ की रिलीज के कुछ महीनों बाद कई बड़े प्रोड्यूसर्स उनके पास आए और एक बड़े हीरो की फिल्म ऑफर की। हालांकि, फिल्म का किरदार उन्हें खास पसंद नहीं आया। जब उन्होंने विनम्रता से फिल्म करने से मना किया, तो मेकर्स ने यह कहकर दबाव बनाया कि ‘पेटा’ में छोटा रोल करने के बाद उन्हें इससे बेहतर मौका नहीं मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
मुंबई की बारिश ने इस एक्टर को किया मजबूर, कार छोड़ मेट्रो के सफर पर निकला ये सुपरस्टार
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
मालविका के करियर को मिली नई दिशा
मालविका ने साफ शब्दों में कहा कि वह सिर्फ मौके के डर से या किसी दबाव में आकर फिल्में साइन नहीं करना चाहतीं। उन्होंने कहा कि मुझे कहा गया कि यह बेस्ट फिल्म है और आपको इससे बड़ी भूमिका नहीं मिलेगी, लेकिन मैंने साफ मना कर दिया। मैं इस सोच के साथ कोई फिल्म नहीं करना चाहती। इसके बाद मालविका को थलपति विजय की सुपरहिट फिल्म ‘मास्टर’ मिली, जिसने उनके करियर को एक नई दिशा दी।
ये भी पढ़ें- काम से ब्रेक लेकर ट्रिप पर निकलीं मृणाल ठाकुर, सोशल मीडिया पर छाईं फोटोज
मालविका मोहनन की अपकमिंग फिल्म
एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि इंडस्ट्री में कलाकारों को अक्सर सलाह दी जाती है कि किस तरह की फिल्में करें और खुद को कैसे पोजिशन करें, लेकिन इन सब अनुभवों के बाद उन्होंने सीखा कि दिल की सुनना सबसे जरूरी है। वर्कफ्रंट की बात करें तो मालविका मोहनन जल्द ही प्रभास के साथ हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साब’ में नजर आएंगी, जो 9 जनवरी 2026 को रिलीज होगी। इस फिल्म में वह लीड रोल निभाती दिखाई देंगी और फैंस को उनसे बड़ी उम्मीदें हैं।
Malavika mohanan rejected south superstar film makers pressure
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पाकिस्तान में 125 साल पुराने गुरुद्वारे पर चला बुलडोजर, भारत ने शहबाज सरकार को लगाई कड़ी फटकार
Jul 02, 2026 | 08:40 AMनवभारत संपादकीय: क्यों लटका हुआ है पिछड़े क्षेत्रों का विकास? असंतुलन की पूरी कहानी
Jul 02, 2026 | 08:36 AMछात्र से मंत्री तक का सफर याद आया, पुराने कॉलेज पहुंच भावुक हुए मंत्री तुलसीराम सिलावट
Jul 02, 2026 | 08:31 AMनासिक में मूसलाधार बारिश: सुहावना हुआ मौसम, निचले इलाकों में जलभराव के बीच खरीफ फसलों को मिला नया जीवन
Jul 02, 2026 | 08:30 AMचालान से काम नहीं चलेगा, अब दर्ज होगी FIR! दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, 2000 से ज्यादा केस दर्ज
Jul 02, 2026 | 08:28 AMरीवा में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या की कोशिश का VIDEO आया सामने
Jul 02, 2026 | 08:21 AMनवभारत विशेष: जानलेवा गर्मी से झुलसता यूरोपः भारत क्या सीखे ? हीटवेव का प्रभाव बना रहेगा
Jul 02, 2026 | 08:19 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














