-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- The Producer Of The Kerala Story Appealed To The Supreme Court Again Said Cant Fight With Mamta Banerjees Goons
‘द केरला स्टोरी’ के निर्माता ने फिर लगाईं सुप्रीम कोर्ट से गुहार, कहा-‘ममता बनर्जी के गुंडों से नहीं लड़ सकता’
- Written By: सुनीता पांडे

मुंबई: ‘द केरला स्टोरी’ पर पश्चिम बंगाल में लगाए गए बैन को सुप्रीम कोर्ट द्वारा अवैध ठहराए जाने के बाद भी ये फिल्म बंगाल में रिलीज नहीं हो पाई। थियेटर मालिकों का कहना है कि, ‘उन्हें टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा धमकी मिल रही थी, इसलिए उन्होंने फिल्म का प्रदर्शन रोक दिया। इस बारे में अब इस फिल्म के निर्माता विपुल शाह की प्रतिक्रिया सामने आई है।
प्रोड्यूसर का कहना है कि, ‘अब तक उन्होंने कानून का पूरा पालन किया, ताकि किसी की भावनाओं को किसी तरह से कोई ठेस ना पहुंचे। लेकिन वो इसके अलावा अब गुंडों से नहीं लड़ सकते। विपुल ने एक इंटरव्यू में कहा कि, ‘कानून के तहत वो जो कर सकते थे उन्होंने किया। उन्होंने कहा कि इस देश में सुप्रीम कोर्ट सर्वोपरि है और वो सुप्रीम कोर्ट से निवेदन करते हैं कि इन सरकारों के खिलाफ कार्रवाई करे।’ इसके साथ उन्होंने ये भी कहा कि, ‘वो सुप्रीम कोर्ट उन्हें ऐसी सजा दें कि ये दोबारा ऐसी हरकत कभी न कर सकें।’
सम्बंधित ख़बरें
छोटी सी गलती और सोनम को मिली जमानत…राजा रघुवंशी केस में SC में मेघालय सरकार की दलील, कोर्ट ने क्या कहा?
अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, MCD को फटकार; दिल्ली समेत कई निकायों पर उठे सवाल
राजा रघुवंशी मर्डर केस: सुप्रीम कोर्ट में सोनम का जवाबी हलफनामा, बोली- मुझे झूठे आरोपों में फंसाया गया
Ram Mandir Donation Row: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
गौरतलब है कि बंगाल और तमिलनाडु में अघोषित बैन के बावजूद इस फिल्म की कमाई पर कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉक्स ऑफिस पर अब तक इस फिल्म के खाते में 200 करोड़ रुपये आ चुके हैं और अब तक इस फिल्म की अच्छी कमाई जारी है।
बता दें कि हाल ही में फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ के डायरेक्टर सुदीप्तो सेन की अचानक तबीयत बिगड़ने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। मिली जानकारी के मुताबिक सुदीप्तो सेन फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ के बिजी शेड्यूल और फिल्म को लेकर मिल रही धमकियों को लेकर स्ट्रेस में हैं। इसके अलावा मॉरीशस के थिएटर को भी आईएसआईएस द्वारा ई-मेल भेजकर धमकी दी गई है कि यदि वहां के सिनेमा हॉल में फिल्म लगी तो थियेटर को बम लगाकर उड़ा देंगे।
The producer of the kerala story appealed to the supreme court again said cant fight with mamta banerjees goons
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: कर्क और मकर समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें शुक्रवार का राशिफल
Jul 10, 2026 | 12:10 AMशाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














