‘द केरला स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ का टीजर रिलीज, पहले से ज्यादा गहरी, तीखी और झकझोर देने वाली होगी कहानी

The Kerala Story 2 Goes Beyond Teaser Release: ‘द केरला स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म पहले से ज्यादा गहरी, तीखी और झकझोर देने वाली कहानी दिखाने का दावा करती है।
Ulka Gupta Aishwarya Ojha Aditi Bhatia The Kerala Story 2 Goes Beyond Teaser Release
द केरला स्टोरी 2 का टीजर रिलीज (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

The Kerala Story 2 Teaser: विपुल अमृतलाल शाह के प्रोडक्शन हाउस से आने वाली फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ का टीजर रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है। पहले पार्ट की तरह ही यह फिल्म भी दर्शकों को एक बार फिर असहज करने वाली सच्चाई से रूबरू कराने का दावा करती है। टीज़र साफ संकेत देता है कि इस बार कहानी पहले से कहीं ज्यादा गहरी, गंभीर और झकझोर देने वाली होने वाली है।

विपुल अमृतलाल शाह उन चुनिंदा फिल्ममेकर्स में गिने जाते हैं, जिनकी फिल्मों ने भारतीय सिनेमा पर गहरा प्रभाव छोड़ा है। आंखें, नमस्ते लंदन, सिंह इज़ किंग, फोर्स, कमांडो, हॉलिडे जैसी फिल्मों के जरिए उन्होंने हमेशा बेबाक और प्रभावशाली सिनेमा पेश किया है। ‘द केरला स्टोरी’ के बाद अब इसके सीक्वल के जरिए वह एक बार फिर अपने निडर अंदाज में लौटे हैं।

तीन हिंदू लड़कियों की कहानी

नेशनल अवॉर्ड विजेता निर्देशक कमाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म तीन हिंदू लड़कियों की कहानी दिखाती है, जिनका किरदार उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया ने निभाया है। टीजर में दिखाया गया है कि कैसे तीन मुस्लिम युवकों से प्यार करने के बाद इन लड़कियों की ज़िंदगी एक खौफनाक मोड़ ले लेती है। जो रिश्ता भरोसे, अपनापन और इमोशनल जुड़ाव से शुरू होता है, वह धीरे-धीरे धोखे, मानसिक नियंत्रण और एक सुनियोजित धार्मिक धर्मांतरण के एजेंडे में बदल जाता है।

द केरला स्टोरी 2 का टीजर

फिल्म के टीजर का हर फ्रेम डर, गुस्से और सच्चाई से भरा हुआ नजर आता है। माहौल बेहद तनावपूर्ण है, जहां प्यार को हथियार बनाया जाता है, पहचान छीनी जाती है और आस्था को जंग का मैदान बना दिया जाता है। विजुअल्स और बैकग्राउंड स्कोर दर्शकों को बेचैन करने में पूरी तरह कामयाब रहते हैं। हालांकि, इस बार कहानी सिर्फ पीड़ा और शोषण तक सीमित नहीं रहती।

कब रिलीज होगी द केरला स्टोरी 2

‘द केरला स्टोरी 2’ इस बात पर फोकस करती है कि अब ये लड़कियां सिर्फ अंजाम नहीं झेलेंगी, बल्कि हालात के खिलाफ खड़ी होकर जवाब भी देंगी। टीजर के अंत में गूंजता नारा अब सहेंगे नहीं, लड़ेंगे! फिल्म की आत्मा और जज़्बे को साफ बयां करता है। पहली फिल्म के जबरदस्त असर के बाद, इसका सीक्वल और भी आगे जाने का वादा करता है कम्फर्ट से परे, खामोशी से परे और इनकार से परे। यह फिल्म 27 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।